Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नगरी विकास विभाग द्वारा पिछले दिनों चार एल्डर में नियुक्त किए गए थे जिसमें राकेश मंडल निवासी अंबेडकर वार्ड संजय मालवीय निवासी रघुवंशीपुरा वार्ड, नितिन कहार मातापुरा वार्ड और सुधा श्रीवास तिलकवाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने निवास पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग चारों नवनियुक्त एल्डरमैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ( गोलू ) अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नगरी विकास विभाग द्वारा पिछले दिनों चार एल्डर में नियुक्त किए गए थे जिसमें राकेश मंडल निवासी अंबेडकर वार्ड संजय मालवीय निवासी रघुवंशीपुरा वार्ड, नितिन कहार मातापुरा वार्ड और सुधा श्रीवास तिलकवाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने निवास पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग चारों नवनियुक्त एल्डरमैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ( गोलू ) अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोहागपुर-पिपरिया निवासी श्री अशवनी कुमार जी भट्ट (सुनील भट्ट) श्री परमेशवरदास गिरी महाराज एवं भानू भट्ट जी द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री छोटेलाल जी भट्ट की गंगाजली पूजन 13वीं का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात आपने अपने नगर पिपरिया से 25 किलोमीटर दूर यहां आकर इन लाचार, बेबस एवं नि:शक्तजन गरीबों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। राम रहीम रोटी बैंक (समिति) सेवाभावी भट्ट परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करती है।1
- सोहागपुर पुलिस ने ग्राम लाँघा बम्होरी से 2 युवकों से 21328 रुपये की अवैध शराब की जप्त अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लांघा बमोरी निवासी दो युवकों पवन कुशवाहा और संतोष नागवंशी के कब्जे से कुल 21,328 रुपए कीमत की अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुशवाहा के कब्जे से प्लेन शराब के 18 पाव, मसाला शराब के 19 पाव, अंग्रेजी शराब (वोडका) के 4 पाव तथा आइकोनिक व्हाइट अंग्रेजी शराब की 3 बोतलें जप्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 6,288 रुपए बताई गई है। वहीं संतोष नागवंशी के कब्जे से इंपीरियल ब्लू की 3 बोतल, ब्लेंडर प्राइड की 2 बोतल, ऑफिसर चॉइस की 1 बोतल, आरएस (रॉयल स्टैग) की 1 बोतल, मैकडॉवेल नंबर 1 की 1 बोतल, मैकडॉवेल के 16 क्वार्टर तथा इंपीरियल ब्लू के 6 क्वार्टर जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 15,040 रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by ABDUL1
- पिपरिया में आज शाम 5 बजे नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक साईं एस. कृष्ण थोटा द्वारा स्टेशन रोड थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों को संतोषजनक पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, शिकायत निवारण प्रणाली तथा जनता से संवाद की प्रक्रिया को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी टीआई आदित्य सेन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया1
- नरवाई में आग लगाने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में पिपरिया अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बनखेड़ी के 13 एवं पिपरिया के 2 किसानों पर अर्थदंड लगाया गया है। पिपरिया तहसीलदार ने शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बनखेड़ी क्षेत्र के परसवाड़ा गांव के हरिप्रसाद, गनपत, लखनलाल, गोपी, लक्स उर्फ लखनलाल, रघुवर और जगन्नाथ पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बहरावन के अनूप पर 6000 रुपये तथा माल्हनवाड़ा के अतर सिंह पर 2500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। पतरकुही के विजय सिंह, मनीष, शिवकुमार पर 2500-2500 रुपये और ओमप्रकाश पर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पिपरिया के तरोन कला के धनराज और सिंगानामा के शिगूलाल पर भी 2500-2500 रुपये का दंड लगाया गया। प्रशासन ने भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- महाराष्ट्र के वसई से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां संदीप पवार नामक व्यक्ति ने अपनी हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी संदीप का 4 वर्षीय बच्चे 'विघ्नेश' के पिता के साथ विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने मासूम बच्चे को उठाकर पूरी ताकत से सड़क पर पटक दिया। इस जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक मासूम की जान को खतरे में डालने वाली इस क्रूरता ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नगरी विकास विभाग द्वारा पिछले दिनों चार एल्डर में नियुक्त किए गए थे जिसमें राकेश मंडल निवासी अंबेडकर वार्ड संजय मालवीय निवासी रघुवंशीपुरा वार्ड, नितिन कहार मातापुरा वार्ड और सुधा श्रीवास तिलकवाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने निवास पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग चारों नवनियुक्त एल्डरमैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ( गोलू ) अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1