जिला पुलिस अधीक्षक साईं एस कृष्ण थोटा पहुंचे पिपरिया स्टेशन रोड थाना का किया औचक पिपरिया में आज शाम 5 बजे नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक साईं एस. कृष्ण थोटा द्वारा स्टेशन रोड थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों को संतोषजनक पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में अनुशासन एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, शिकायत निवारण प्रणाली तथा जनता से संवाद की प्रक्रिया को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी टीआई आदित्य सेन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के अंत में उन्होंने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया

- बनखेड़ी। अभिव्यक्ति ग्रुप बनखेड़ी द्वारा बुधवार को यूपीएससी में चयनित आयुष स्वामी का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य उमेश साहू ने कहा कि आयुष की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया है कि छोटे शहरों में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष स्वामी ने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयनित होकर अपना सपना साकार किया है। विशेष बात यह रही कि उन्होंने फाइनल इंटरव्यू में 210 अंक प्राप्त कर देशभर में टॉप-5 में स्थान हासिल किया। ग्रुप के सदस्यों ने आयुष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (18234/18233) 30/31 मार्च 2026 से आधुनिक LHB (लिंक हॉफमन बुश) कोच के साथ चल रही है। यह ट्रेन अब बेहतर सुरक्षा, आरामदायक यात्रा और अधिक सीटों (कुल 22 कोच) के साथ संचालित है, जो पारंपरिक ICF कोचों की तुलना में बेहतर अनुभव प्रदान करता है1
- नर्मदा पुरम। 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है स्कूलों में बच्चों के प्रवेश उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के सांदीपनि स्कूल पवार खेड़ा में भी बच्चों के प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाया गया जहां एक और नृत्य के साथ बच्चों ने स्कूल में प्रवेश किया वहीं फुल बारिश करते हुए बच्चों का स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा किया गया।1
- सोहागपुर पुलिस ने ग्राम लाँघा बम्होरी से 2 युवकों से 21328 रुपये की अवैध शराब की जप्त अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लांघा बमोरी निवासी दो युवकों पवन कुशवाहा और संतोष नागवंशी के कब्जे से कुल 21,328 रुपए कीमत की अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुशवाहा के कब्जे से प्लेन शराब के 18 पाव, मसाला शराब के 19 पाव, अंग्रेजी शराब (वोडका) के 4 पाव तथा आइकोनिक व्हाइट अंग्रेजी शराब की 3 बोतलें जप्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 6,288 रुपए बताई गई है। वहीं संतोष नागवंशी के कब्जे से इंपीरियल ब्लू की 3 बोतल, ब्लेंडर प्राइड की 2 बोतल, ऑफिसर चॉइस की 1 बोतल, आरएस (रॉयल स्टैग) की 1 बोतल, मैकडॉवेल नंबर 1 की 1 बोतल, मैकडॉवेल के 16 क्वार्टर तथा इंपीरियल ब्लू के 6 क्वार्टर जप्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 15,040 रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Satyanarayan D. panwar4
- सतर्क रहें! भोपाल में 10 हज़ार के लिए बच्चों का सौदा करने वाला गिरोह सक्रिय। वीडियो पूरा देखें और अपनों को सावधान करें।1
- सोहागपुर नगर परिषद में नवनियुक्त चारो एल्डरमेन का विधायक ने किया स्वागत सोहागपुर नगर परिषद में नगरी विकास विभाग द्वारा पिछले दिनों चार एल्डर में नियुक्त किए गए थे जिसमें राकेश मंडल निवासी अंबेडकर वार्ड संजय मालवीय निवासी रघुवंशीपुरा वार्ड, नितिन कहार मातापुरा वार्ड और सुधा श्रीवास तिलकवाद को एल्डरमैन नियुक्त किया गया था। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने अपने निवास पर बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग चारों नवनियुक्त एल्डरमैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ( गोलू ) अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सांची में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर जेपी त्रिपाठी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। बाइक भी जब्त हुई, दोनों को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में भेज दिया गया।1
- Post by Vineet maheshwari1