Shuru
Apke Nagar Ki App…
road ka kam pending chal raha h 3 year hogay kotputli to chmain Pura road kotputli problem
Tekchand gupta
road ka kam pending chal raha h 3 year hogay kotputli to chmain Pura road kotputli problem
More news from राजस्थान and nearby areas
- problem2
- Post by Manish Shayar1
- बहरोड़ सदर थाने का मामला... ग्राम मिलकपुर में 28 दिसंबर को दुकान में हुई आगजनी की घटना अब आरोपी पीड़ित सहित परिजनों को दे रहे धमकी.... अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावजूद सदर थाना पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं कर पाई गिरफ्तार.... पीड़ितों ने आरोपियों की गाँव में मौजूद होने की भेजी वीडियो पुलिस के आलाधिकारीयों को जबकि पीड़ित के अनुसार सदर थाना पुलिस लोकेशन बाहर होने की कर रही टालमटोली...1
- विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान हादसा, पुलिस ढाई घंटे देरी से पहुंची,मेड क्षेत्र के बिहाजर ग्राम में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान को मेड सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुरावाला पंचायत के ग्राम छिंड निवासी बाबूलाल गुर्जर के रूप में हुई है। गोपाल फागना और जीएसएस चेयरमैन पुरावाला दयाशंकर शर्मा ने बताया कि बाबूलाल सुबह अपने ट्यूबवेल पर कृषि कार्य कर रहे थे। स्टार्टर चालू करते ही उसमें 11000 वोल्ट का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से बाबूलाल की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। बाबूलाल गुर्जर चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। किसान नेता डालचंद गुर्जर और झब्बू गुर्जर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद ढाई घंटे तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली विभाग का कोई कर्मचारी भी घटनास्थल पर नहीं आया1
- थानागाजी के निकटवर्ती ग्राम सालेटा में नालियों का हाल बेहाल। जहां एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान अभियान चला कर लोगों को सीख दे रही है वहीं ग्राम पंचायत के पदाधिकारीयों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। कई बार सरपंच दीप सिंह राजावत एवं ग्राम विकास अधिकारी आशीष गोयल को व्यक्तिगत रूप से एवं फोन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया तथा नालियों की स्थितियों का मौके पर निरीक्षण भी करवाया गया साथ है दिनांक 30/01/2026 को लिखित शिकायत कर भी अवगत कराया गया किंतु आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। आपको बता दें की नालियों का पानी घरों तथा सड़क पर बह रहा है जिससे आने जाने वाले राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। बच्चे भी बीमार हो रहे हैं मौसम परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गांव कई बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है जिसकी जिम्मेवारी ग्राम पंचायत एवं प्रशासन की होगी।1
- मुंडावर में गूँजा 'शिव अवतरण' का ईश्वरीय संदेश, पावन बनने का खुला मार्ग मुंडावर, अलवर। नगर पालिका मुंडावर में इन दिनों आध्यात्मिक लहर दौड़ रही है। स्थानीय सेवा केंद्र, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय (ओम शांति भवन), बावड़ी रोड द्वारा मानवता के कल्याण के लिए एक विशेष ईश्वरीय निमंत्रण जारी किया गया है। संस्थान का दावा है कि वर्तमान समय स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव का धरा पर अवतरण हो चुका है। भटकते मन को मिला ठिकाना संस्थान के माध्यम से साझा किए गए संदेश में कहा गया है कि मनुष्य जन्मों-जन्मों से जिस शांति और भगवान की तलाश में जप, तप और मंत्रों का सहारा ले रहा था, वह परमात्मा अब स्वयं सम्मुख आकर अपना परिचय दे रहे हैं। संदेश के अनुसार, निराकार शिव परमात्मा अब प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से ज्ञान और राजयोग की शिक्षा दे रहे हैं, ताकि आत्माएं अपने विकारों को त्यागकर पुनः पावन बन सकें। ईश्वरीय निमंत्रण की मुख्य बातें: स्वयं की पहचान: मनुष्य को खुद को शरीर नहीं, बल्कि एक चैतन्य 'आत्मा' समझकर परमात्मा को याद करना होगा। सर्व संबंधों का अनुभव: परमात्मा से केवल डरने के बजाय उनसे पिता, शिक्षक और सद्गुरु जैसे सर्व संबंध जोड़कर उनकी शक्तियों का उत्तराधिकारी बनने का आह्वान किया गया है। लक्ष्य: कलियुगी दुनिया के अंत और आने वाले सतयुगी 'स्वर्ण युग' में देवी-देवता पद पाने के लिए खुद को तैयार करना। सेवा केंद्र का आह्वान बावड़ी रोड स्थित 'ओम शांति भवन' की ओर से मुंडावर वासियों को निमंत्रण दिया गया है कि वे संस्थान में पधारकर निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करें। संस्थान का मानना है कि 'स्वयं के परिवर्तन से ही विश्व का परिवर्तन' संभव है। "भगवान कहते हैं—बच्चे, अब मैं स्वयं आया हूँ, मुझे पहचानो। अपने सर्व संबंध मुझसे जोड़ो और मुझ निराकार को याद कर पावन बनो।"1
- पाल भर का गुस्सा जिंदगी खत्म इन दोनों में गलती किसकी है कमेंट में जरूर बताना1
- पुलिस थाना कोटपूतली की अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बडी कार्यवाही हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्राण्डो की 437 पेटियां जब्त , अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा कन्टेनर भी जब्त किया गया है। और अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, जब्तशुदा अवैध शराब की बाजार कीमत करीबन 40 लाख रुपये1