logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Mahoba : शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा Mahoba : उत्तर प्रदेश के महोबा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. यहां एक शादी समारोह में आए तीन युवकों ने मंदिर की प्राचीन मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया था. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने बिना किसी सर्विलांस या एसओजी की मदद के, महज 72 घंटों में न सिर्फ चोरी का खुलासा किया, बल्कि 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं. मामला अजनार थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव का है, जहां 28 फरवरी की रात वर्षों पुराने राम जानकी मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थीं. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख था, क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र था. शादी में शामिल होने के बाद रची साजिश पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, इस चोरी की साजिश किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि एक शादी समारोह में आए तीन नवयुवकों ने रची थी. आरोपी सचिन राजपूत (19 वर्ष), जितेंद्र राजपूत (25 वर्ष) और श्याम सुंदर राजपूत (21 वर्ष), जो चरखारी के बमरारा गांव के रहने वाले हैं, एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पुरवा पनवाड़ी आए थे. मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी नीयत खराब हो गई. उन्हें लगा कि ये मूर्तियां अष्टधातु या सोने की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत होगी. गांव के युवकों को भी किया शामिल चोरी को अंजाम देने के लिए इन बाहरी युवकों ने गांव के ही दो व्यक्तियों भालू और भगवानदास की मदद ली. स्थानीय मुखबिरों ने मंदिर की सुरक्षा और रास्तों की जानकारी दी, जिसके बदले चोरों ने उन्हें इनाम के तौर पर मूर्तियों के साथ मौजूद दो धनुष दे दिए. पुलिस ने जब संदिग्धों पर नजर रखी और भालू व भगवानदास को हिरासत में लिया, तो पूरी साजिश की परतें खुलती चली गईं. बिना सर्विलांस पकड़े गए आरोपी इस खुलासे की सबसे खास बात यह रही कि अजनर थाना पुलिस ने बिना किसी सर्विलांस तकनीक या एसओजी की मदद के, पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की पीतल की मूर्तियां, उनके सिंहासन और श्रृंगार के सामान सहित बरामद कर ली हैं. जिनकी बाजारी कीमत ढाई लाख रुपए है. पकड़े गए तीनों युवकों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है. केवल लालच में आकर उन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी. एसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की पीठ थपथपाई है, क्योंकि इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. फिलहाल, तीनों मुख्य आरोपी और दो मुखबिर अब जेल की सलाखों के पीछे हैं.

17 hrs ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित को गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया है, दोनों आरोपियों ने टीला मोड़ थाने में सरेंडर किया था जिसके बाद FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित को गिरफ्तार कर डासना जेल भेज दिया है, दोनों आरोपियों ने टीला मोड़ थाने में सरेंडर किया था जिसके बाद FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • moradabad:84 घंटा मंदिर से गूंजा भाईचारे का संदेशः दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम
    1
    moradabad:84 घंटा मंदिर से गूंजा भाईचारे का संदेशः दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shakirzeenukhan khanhvv
    1
    Post by Shakirzeenukhan khanhvv
    user_Shakirzeenukhan khanhvv
    Shakirzeenukhan khanhvv
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • jayantipur gali number to yahan per kitni gandgi ho rahi hai yahan per Nagar Nigam wale koi sunvaee nahin kar rahe
    1
    jayantipur gali number to yahan per kitni gandgi ho rahi hai yahan per Nagar Nigam wale koi sunvaee nahin kar rahe
    user_Bilal Khan
    Bilal Khan
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुरादाबाद होली के पावन पर्व पर सुरेश जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
    1
    मुरादाबाद होली के पावन पर्व पर सुरेश जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • स्वार क्षेत्र में होली का पर्व बच्चों के उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। मोहल्लों और गलियों में बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से माहौल सराबोर हो गया।होली के गीतों की धुन पर बच्चों ने जमकर डांस किया और भरपूर आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने भी बच्चों की खुशियों में शामिल होकर त्योहार को यादगार
    1
    स्वार क्षेत्र में होली का पर्व बच्चों के उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। मोहल्लों और गलियों में बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से माहौल सराबोर हो गया।होली के गीतों की धुन पर बच्चों ने जमकर डांस किया और भरपूर आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने भी बच्चों की खुशियों में शामिल होकर त्योहार को यादगार
    user_रवि सैनी
    रवि सैनी
    रामपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.