Shuru
Apke Nagar Ki App…
ABP न्यूज़ वालों ने खबर चलाई कि IRAN ने DUBAI पर अटैक किया है और वहां लॉकडाउन जैसे हालात हैँ. दुबई वाले क्या बोल रहें हैँ सुनियेगा..
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
ABP न्यूज़ वालों ने खबर चलाई कि IRAN ने DUBAI पर अटैक किया है और वहां लॉकडाउन जैसे हालात हैँ. दुबई वाले क्या बोल रहें हैँ सुनियेगा..
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादाबाद में बुधवार की सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना लगभग साढ़े बारह बजे गांव मौलागढ़ के पास हुई, सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दलपतपुर संदीप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेन से कटने के कारण शव के अंगों पर चोट आई ।आसपास के लोग भी पहचान के लिए पहुंचे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मौके पर जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति की मौत मुरादाबाद से रामपुर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आने से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- कोतवाली गंज के पास नमाज पढ़ कर वापसी आ रहे एक व्यक्ति पर दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल भी हुआ है और घायल को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई है और सोशल मीडिया पर वायरल है घटना की वीडियो दिन बुधवार शाम 5:00 बजे वायरल हुई है1
- gram pipli rehmanpur me bhut hi kharab road h nhi nale h vane hue isse jaldi se jaldi karavai hone chaiye isse Bimari fel rhe h1
- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव झनकपुरी निवासी लोकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को शाम करीब 4 बजे उनके पुत्र शुभम चौधरी ने आरोपियों से नौकर के साथ हुई मारपीट का कारण पूछा। इसी बात से नाराज होकर लक्ष्य पुत्र रजनीश व शुभ कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली शुभम के दाहिने हाथ के बाजू में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अमरोहा नगर में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के रंग में सराबोर दिखाई दिए। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक ढंग से होली खेली और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमती नजर आईं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पुलिस अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के आपसी सहयोग से अमरोहा नगर में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं1
- Post by India News1
- Mahoba : उत्तर प्रदेश के महोबा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. यहां एक शादी समारोह में आए तीन युवकों ने मंदिर की प्राचीन मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया था. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने बिना किसी सर्विलांस या एसओजी की मदद के, महज 72 घंटों में न सिर्फ चोरी का खुलासा किया, बल्कि 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं. मामला अजनार थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव का है, जहां 28 फरवरी की रात वर्षों पुराने राम जानकी मंदिर से मूर्तियां चोरी हो गई थीं. इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दुख था, क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र था. शादी में शामिल होने के बाद रची साजिश पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, इस चोरी की साजिश किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि एक शादी समारोह में आए तीन नवयुवकों ने रची थी. आरोपी सचिन राजपूत (19 वर्ष), जितेंद्र राजपूत (25 वर्ष) और श्याम सुंदर राजपूत (21 वर्ष), जो चरखारी के बमरारा गांव के रहने वाले हैं, एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पुरवा पनवाड़ी आए थे. मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी नीयत खराब हो गई. उन्हें लगा कि ये मूर्तियां अष्टधातु या सोने की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत होगी. गांव के युवकों को भी किया शामिल चोरी को अंजाम देने के लिए इन बाहरी युवकों ने गांव के ही दो व्यक्तियों भालू और भगवानदास की मदद ली. स्थानीय मुखबिरों ने मंदिर की सुरक्षा और रास्तों की जानकारी दी, जिसके बदले चोरों ने उन्हें इनाम के तौर पर मूर्तियों के साथ मौजूद दो धनुष दे दिए. पुलिस ने जब संदिग्धों पर नजर रखी और भालू व भगवानदास को हिरासत में लिया, तो पूरी साजिश की परतें खुलती चली गईं. बिना सर्विलांस पकड़े गए आरोपी इस खुलासे की सबसे खास बात यह रही कि अजनर थाना पुलिस ने बिना किसी सर्विलांस तकनीक या एसओजी की मदद के, पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण जी की पीतल की मूर्तियां, उनके सिंहासन और श्रृंगार के सामान सहित बरामद कर ली हैं. जिनकी बाजारी कीमत ढाई लाख रुपए है. पकड़े गए तीनों युवकों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है. केवल लालच में आकर उन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी. एसपी ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की पीठ थपथपाई है, क्योंकि इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. फिलहाल, तीनों मुख्य आरोपी और दो मुखबिर अब जेल की सलाखों के पीछे हैं.1
- लखनऊ रेल मंडल (उत्तर रेलवे) में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा (अनुसूचित जनजाति समुदाय) ने 22 फरवरी 2026 को पाइल्स की सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 22 से 28 फरवरी तक सिक लीव मिली, लेकिन घाव पूरी तरह ठीक न होने पर उन्होंने रेलवे स्वास्थ्य इकाई से छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध किया। चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार को मेडिकल दस्तावेज, लैब रिपोर्ट और ड्रेसिंग दिखाने के बावजूद अधिकारी को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने अतिरिक्त छुट्टी देने से इनकार कर दिया। निराश होकर लोको पायलट ने अधिकारी के सामने अपनी पैंट उतारकर ऑपरेशन के घाव दिखाए, फिर भी आरोप है कि छुट्टी देने से इनकार कर दिया गया। इस घटना का वीडियो रेलवे कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया। इस अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने चीफ क्रू कंट्रोलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यूनियन के हस्तक्षेप और सीनियर अधिकारियों से बात करने के बाद अंततः मीणा को आराम की छुट्टी दे दी गई। यूनियन महासचिव के.सी. जेम्स ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया।1
- अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रमजान के महीने में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा’ दी गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर किसी पर शक भी हो तो भीड़ को खुद फैसला करने का अधिकार नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।1