अमरोहा में इंसानियत शर्मसार: महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर दी तालिबानी सजा लोग बनाते रहे वीडियो अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रमजान के महीने में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा’ दी गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर किसी पर शक भी हो तो भीड़ को खुद फैसला करने का अधिकार नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

- अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव झनकपुरी निवासी लोकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को शाम करीब 4 बजे उनके पुत्र शुभम चौधरी ने आरोपियों से नौकर के साथ हुई मारपीट का कारण पूछा। इसी बात से नाराज होकर लक्ष्य पुत्र रजनीश व शुभ कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली शुभम के दाहिने हाथ के बाजू में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अमरोहा नगर में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी होली के रंग में सराबोर दिखाई दिए। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पारंपरिक ढंग से होली खेली और मिठाइयों का आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमती नजर आईं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पुलिस अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के आपसी सहयोग से अमरोहा नगर में होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रंगों के इस पर्व पर लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं1
- पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी पत्नी की हत्या कर खुद को मारा1
- gram pipli rehmanpur me bhut hi kharab road h nhi nale h vane hue isse jaldi se jaldi karavai hone chaiye isse Bimari fel rhe h1
- Post by Ravinder kumar1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- moradabad:84 घंटा मंदिर से गूंजा भाईचारे का संदेशः दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम1
- अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रमजान के महीने में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट व धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा’ दी गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे और तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर किसी पर शक भी हो तो भीड़ को खुद फैसला करने का अधिकार नहीं है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।1