Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान का बंदर अब्बास बीच जो कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से नजदीक है अमेरिक और स्ट्राइक से उठ रहे धुवां के बीच ..वही एक छोटी बच्ची झूला झूल रही है.. ऐसा लग रहा है कि अमेरिकी स्ट्राइक में मारी गई 168 बच्चियों की आत्मा उसे मजबूती दे रही हो। यह तस्वीर ईरान के हॉर्मोज़्गान प्रांत के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर के एक सार्वजनिक समुद्र तट (beach) की है। मार्च 2026 के अंत में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो एक मासूम बच्ची और पृष्ठभूमि में उठते युद्ध के काले धुएं के बीच के गहरे अंतर को दर्शाता है।
ABDUL
ईरान का बंदर अब्बास बीच जो कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से नजदीक है अमेरिक और स्ट्राइक से उठ रहे धुवां के बीच ..वही एक छोटी बच्ची झूला झूल रही है.. ऐसा लग रहा है कि अमेरिकी स्ट्राइक में मारी गई 168 बच्चियों की आत्मा उसे मजबूती दे रही हो। यह तस्वीर ईरान के हॉर्मोज़्गान प्रांत के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर के एक सार्वजनिक समुद्र तट (beach) की है। मार्च 2026 के अंत में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो एक मासूम बच्ची और पृष्ठभूमि में उठते युद्ध के काले धुएं के बीच के गहरे अंतर को दर्शाता है।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- यह तस्वीर ईरान के हॉर्मोज़्गान प्रांत के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर के एक सार्वजनिक समुद्र तट (beach) की है। मार्च 2026 के अंत में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जो एक मासूम बच्ची और पृष्ठभूमि में उठते युद्ध के काले धुएं के बीच के गहरे अंतर को दर्शाता है।1
- Post by Sanjeev Shrivastava9
- ग्राम जमुनिया में मजदूरी के पैसे मांगने पर 24 वर्षीय युवक के साथ आरोपी ने की मारपीट सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में शंकर मंदिर के पास फरियादी को मजदूरी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। उक्त बात को लेकर आरोपी ने 24 वर्षी युवक से बाल्टी से मारपीट कर दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से शनिवार दोपहर 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्ण कुमार प्रताप राजू अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी हरिओम पिता सुरेंद्र अहिरवार से जब उसने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए स्टील की बाल्टी से उसे के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी भी थी। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीकृत किया है।1
- Post by PS24NEWS1
- MP: रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचवाड़ा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते रविन्द्र रघुवंशी की गो//ली मार//कर ह//त्या कर दी गई। बोलेरो से आए आरोपियों ने घेरकर फा/य/र किया। घायल को बरेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। संतोष रघुवंशी हिरासत में, मनोज सोनी राउंडअप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। #raisencrime #udaypura #murdercase #breakingnews #bareli1
- रायसेन जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कुचवाड़ा में शनिवार रात आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। खेत पर थ्रेशिंग का कार्य करा रहे 45 वर्षीय युवक रविंद्र रघुवंशी पिता श्यामसुंदर पटेल की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने बेहद करीब से रविंद्र के सीने में दाईं तरफ फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम खरगोन में टीवीएस मोटरसाइकिल शोरूम का संचालक था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि रघुवंशी परिवार के लिए जून 2023 से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृत रविंद्र के छोटे भाई और सरपंच पति प्रमोद रघुवंशी तथा चचेरे भाई विवेक रघुवंशी की भी 13 जून 2023 को विवाद के दौरान गोली लगने से मौत हुई थी। शनिवार रात की वारदात को भी उसी पुरानी रंजिश और घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों के अनुसार, रविंद्र पर कुछ महीने पहले थाला पेट्रोल पंप पर भी जानलेवा हमला हुआ था। तब हमलावर ने उन पर बंदूक तानी थी, लेकिन रविंद्र ने बहादुरी से बंदूक पकड़ ली थी और बाल-बाल बच गए थे। उस हमले का प्रकरण घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे की है। रविंद्र अपने खेत पर थ्रेशिंग का कार्य करा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर निशाना साधा। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान अवस्था में रविंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुरा टीआइ जयवंत सिंह काकोड़िया पुलिस बल के साथ कुचवाड़ा पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।1
- शनिवार दोपहर बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम खरसली में गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। खेत में धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। सरपंच गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि डीएलएफ फीडर की 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था, जिससे सूखी फसल में आग भड़क उठी। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी और अन्य संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग फैलने से पहले ही बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और फसल का भी बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- Post by ABDUL1