Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग न्यूज़* | संवाददाता । विवेकानंद पटेल वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में अपना दल (यश) के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Omprakash प्रजापति
*ब्रेकिंग न्यूज़* | संवाददाता । विवेकानंद पटेल वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में अपना दल (यश) के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महिला दिवस पर माय भारत एवं सपोर्ट आधारित आफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे साकेत महाविद्यालय प्रतापगढ़ में अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 100 मी 200 मी 400 मी दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें 13 वर्ष से कम, 13 से 18 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। प्रत्येक इवेंट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।1
- पंडित जी ने जो बताया वो बड़े बड़े नहीं करते हैं। केवल दूसरों को उपदेश देकर खुद ठगी करने वाला सबसे बड़ा पापी है। पंडित जी ने जो कहा, आंखें खुल गई...1
- अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज ने विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं बालकृष्ण तिवारी हैं। कथा के दौरान स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जब किसी यात्रा की शुरुआत करता है तो कई बार उसे शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। इन संकेतों के पीछे भी जीवन के गहरे आध्यात्मिक संदेश छिपे होते हैं। उन्होंने बताया कि यह संसार भी एक यात्रा की तरह है, जिसमें मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक अनुभवों और परिस्थितियों से गुजरता है। महाराज जी ने शुकदेव जी महाराज का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनकी दृष्टि में समस्त संसार भगवान का ही स्वरूप था। उनके मन में स्त्री और पुरुष का कोई भेद नहीं था, वे हर प्राणी में परमात्मा का ही दर्शन करते थे। यही सच्चे ज्ञान और वैराग्य की अवस्था मानी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने व्यास जी और नारद जी का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब व्यास जी के मन में अशांति उत्पन्न हुई तो नारद जी ने उन्हें भगवान की भक्ति और कथा का महत्व समझाया। भगवान की कथा ही वह माध्यम है, जिससे मनुष्य के मन, बुद्धि और चित्त को शांति प्राप्त होती है। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में दो प्रकार की बीमारियां होती हैं—एक शारीरिक और दूसरी मानसिक। शारीरिक रोग का उपचार डॉक्टर कर सकते हैं, लेकिन मानसिक शांति और संतोष केवल भक्ति, सत्संग और भगवान की कथा से ही प्राप्त होता है। जब मन, बुद्धि और चित्त एक हो जाते हैं, तभी मनुष्य को सच्चा सुख और शांति मिलती है। कथा के दौरान महाराज जी ने नारद जी के जीवन की एक मार्मिक घटना का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक बार संध्या के समय नारद जी की माता गाय का दूध निकालने के लिए गई थीं, तभी एक सर्प ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद नारद जी का मन संसार से पूरी तरह विरक्त हो गया और वे भगवान की भक्ति में लीन हो गए। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया और कथा का रसपान किया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सचिन शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, अजय यादव, शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से मिलता है जीवन का सच्चा मार्ग: स्वामी ओमानंद जी महाराज अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं बालकृष्ण तिवारी हैं, कथा के दौरान स्वामी ओमानंद जी महाराज ने बताया कि मनुष्य जब किसी यात्रा की शुरुआत करता है तो कई बार उसे शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। इन संकेतों के पीछे भी जीवन के गहरे आध्यात्मिक संदेश छिपे होते हैं। उन्होंने कहा कि संसार स्वयं एक यात्रा है, जिसमें मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक अनुभवों और परिस्थितियों से गुजरता है। महाराज जी ने शुकदेव जी महाराज का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि शुकदेव जी की दृष्टि में समस्त संसार भगवान का ही स्वरूप था। उनके मन में स्त्री-पुरुष का कोई भेद नहीं था, वे हर प्राणी में केवल परमात्मा का ही दर्शन करते थे। यही सच्चे ज्ञान और वैराग्य की अवस्था होती है। कथा के दौरान व्यास जी और नारद जी का प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने कहा कि जब व्यास जी के मन में अशांति उत्पन्न हुई, तब नारद जी ने उन्हें भक्ति और भगवान की कथा का महत्व बताया। भगवान की कथा ही वह माध्यम है, जिससे मनुष्य के मन, बुद्धि और चित्त को शांति प्राप्त होती है। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में दो प्रकार की बीमारियां होती हैं—एक शारीरिक और दूसरी मानसिक। शारीरिक रोग का उपचार डॉक्टर कर सकते हैं, लेकिन मानसिक शांति और संतोष केवल भक्ति, सत्संग और भगवान की कथा से ही मिल सकता है। जब मन, बुद्धि और चित्त एक हो जाते हैं, तभी मनुष्य को सच्चा सुख और शांति प्राप्त होती है।कथा के दौरान महाराज जी ने नारद जी के जीवन की एक मार्मिक घटना का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एक समय संध्या के समय नारद जी की माता गाय का दूध निकालने के लिए गई थीं। उसी दौरान एक सर्प ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद नारद जी का मन पूरी तरह संसार से विरक्त हो गया और वे भगवान की भक्ति में लग गए।महाराज जी ने कहा कि भगवान की कथा और भक्ति ही मनुष्य के मन को शांति प्रदान करती है और जीवन को सफल बनाती है। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का स्मरण किया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांश, कुलदीप, संदीप, शुभम, सचिन शुक्ला, आदित्य मिश्र, अभिनव सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी ,अजय यादव,शंकर यादव,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- जिले में नहीं है पेट्रोल डीजल की कमी अमेठी तहसील दिवस में फरियादियो की समस्याएं सुनने के लिए आए जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल गैस की कमी नहीं है जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा जिले के पेट्रोल टंकी पर सूत्रों से इसका आकलन कराया गया है जिसमें उन्हें बताया गया है पेट्रोल डीजल का पर्याप्त भंडार है आवश्यकता पड़ने पर शासन से जो निर्देश मिलेगा उसे पर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे2
- खबर चित्रकूट की है जहां है मास्टर शिक्षिका द्वारा स्कूली बच्चों से मसाज कराने का मामला सामने आया है हेड मास्टर शिक्षिका द्वारा बच्चों को बॉडी मसाज के लिए कहा गया जिसमें छात्रों द्वारा बोला गया कि उसे मसाज करना नहीं आता तो फिर मास्टर द्वारा पैरों से चलने के लिए कहा गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है1
- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय का ग्रांड शुभारंभ किया, जो कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने फीता काटकर इस न्यायालय का शुभारंभ किया। यह न्यायालय चकबंदी से संबंधित मामलों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।1
- पुलिस की बर्बरता कमरे में बंद कर दो युवकों की पिटाई एस पी से व्यापारीयों ने की शिकायत व्यापारियों ने दुकान में बंद कर जताया आक्रोश पुलिस की बर्बरता को लेकर स्थानीय बाजार के व्यापारी में कंधई पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त हो गया है। होली के दिन कुछ लोगों द्वारा मस्जिद में रंग फेकने के आरोप को लेकर हुये दो समुदाय के बीच टकराव में पुलिस ने दो व्यापारियों का चालान कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकान बंद कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया । बुधवार को होली के दिन कन्धई थाना क्षेत्र के कंधई हनुमानगंज बाजार में लोग होली खेल रहे थे, इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित मस्जिद पर कुछ लोगों द्वारा रंग फेंकने का आरोप लगा दिया गया था। जिस पर दूसरे वर्ग के लोग हंगामा करते हुये थाने पहुंच गये । इस मामले में मोहम्मद हफीज उर्फ़ शानू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति तथा आदर्श मोदनवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुये जेल भेज दिया । जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने विरोध जताते हुये दुकानें बंद रखी । इस दौरान व्यापारियों का कहना है दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हें जमकर मारा पीटा गया जिससे उन्हें चोटें आई है । मामले की शिकायत व्यापारियों ने एसपी से भी किया । बन्द के दौरान भास्कर जायसवाल, आलोक मोदनवाल, प्रदीप हलवाई, संदीप हलवाई, शीतल प्रजापति, आदर्श मोदनवाल, रवि मोदनवाल राजू, प्रदीप, संदीप सहित बाजार के अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।1
- अमेठी जिले के संग्रामपुर विकासखंड में जरौटा-उत्तरगांव और विशेषरगंज को जोड़ने वाले मार्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। जरौटा गांव के पास मुख्य सड़क की ईंटें उखड़ गई हैं, जिससे यह मार्ग अब कच्ची सड़क से भी बदतर हो गया है। इस जर्जर मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कभी-कभी वाहन पलट जाते हैं तो कभी बाइक तो कभी छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो जाते हैं सड़क पर चलने वाले वाहन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरना अत्यंत मुश्किल हो गया है। ग्रामीण श्यामलाल, विजय बहादुर और ओमप्रकाश, यश पांडेय, सदाशिव मिश्र, नंदन पांडेय संपूर्णानंद पांडेय सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने सरकार से इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।2