अमरोहा में फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी,गजरौला नपा लिपिक निलंबित, जांच में मार्कशीट फर्जी पाई गई अमरोहा के गजरौला नगर पालिका परिषद में तैनात कर लिपिक अजय कुमार को फर्जी हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से कराई गई जांच में उनकी अंकतालिका अवैध पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।अजय कुमार वर्ष 1989 में नगर पालिका परिषद में संविदा कर्मी के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्होंने कार्यालय में प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में दर्शाया था कि उन्होंने वर्ष 1983 में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। हालांकि, उसी वर्ष वह गजरौला स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए थे।इसके बाद, अजय कुमार ने वर्ष 2004 में बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन से हाईस्कूल और वर्ष 2006 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर वर्ष 2011 में उन्हें स्थायी किया गया था। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने शासन स्तर पर शिकायत की थी, और नगर पालिका के कुछ सभासदों ने भी यह प्रकरण उठाया था।शिकायत के बाद, शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी द्वारा की गई जांच में नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत की गई हाईस्कूल की अंकतालिका फर्जी पाई गई।जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) ललित आर्य ने बताया कि शासन स्तर से कराई गई जांच में लिपिक के अभिलेख सही नहीं पाए गए हैं। कमेटी ने अंकतालिका को फर्जी करार दिया है। लिपिक को निलंबित करके स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

- अमरोहा। जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव होने लगा। इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में पुलिस दोनों पक्षों को महिला शक्ति केंद्र में बैठाकर समझौता कराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by R.K.Rockstar1
- Post by India News1
- हसनपुर में गैस के लिए हाहाकार: गोदामों पर लगीं लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर घंटों धूप में खड़े रहे उपभोक्ता अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर में इंडियन गैस एजेंसी दीपपुर मैं स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन रसोई गैस की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को क्षेत्र के गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग खाली सिलेंडर लेकर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। आलम यह था कि घंटों इंतजार के बाद भी अधिकांश लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा,4
- यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर यह लिखने वाली हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा अब जेल में है. उनका एक साथी जितेन्द्र राघव भी पुलिस ने जेल भेजा है. HRD की कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर धर्म को टारगेट करके यह वाक्य लिखा था. इस कृत्य के बाद उन्होने कैमरे पर अपनी हरकत को जायज ठहराने की कोशिश की.1
- Post by Mohit Kumar1
- मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के थाना डिलारी परिसर में पवित्र रमजान माह और आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना अध्यक्ष डिलारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों और विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए, ताकि समाज में एकता और सद्भाव बना रहे। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगा। बैठक के उपरांत थाना डिलारी पुलिस ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत ढकिया में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तथा भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मना सकें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी डिलारी ने थाने के सभी चौकीदारों को उनके योगदान के लिए उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।1
- अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 40 वर्षीय किसान अजय पाल का शव उनके ही खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, अजय पाल सुबह 9 बजे खेत पर पानी चलाने गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर जब बेटे ने तलाश की, तो उनका शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अजय पाल का शरीर पास ही लगी झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गया था। मृतक किसान बटाई पर खेती कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1