Shuru
Apke Nagar Ki App…
Love Full Romantic Video Song Dekhe Full Video YouTube channel 👉 R.K.Rockstar
R.K.Rockstar
Love Full Romantic Video Song Dekhe Full Video YouTube channel 👉 R.K.Rockstar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा जनपद के गजरौला में मोहल्ला बस्ती स्थित अंबेडकर नगर से मंगलवार देर शाम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गजरौला पालिका अध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और उनके पुत्र प्रमोद कुमार ने इंदिरा चौक पर बुलडोजर के माध्यम से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारे गूंजते रहे और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया।शोभायात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर डाकखाना, इंदिरा चौक, चोपड़ा, फाजलपुर रेलवे क्रॉसिंग और बस्ती होते हुए वापस अंबेडकर नगर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे और शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई।5
- Post by India News1
- कांठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती आज पूरे देश में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बेहद कठिन परिस्थितियों में जन्म लेने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया को दिखाया कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है डॉ अंबेडकर की उपलब्धियां: डॉ अंबेडकर ने 32 से अधिक डिग्रियां हासिल कीं और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की भारतीय संविधान के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान है। संविधान तैयार करने में लगे 2 साल 11 महीने और 18 दिन के समय में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसके कारण उन्हें 'संविधान का जनक' कहा जाता है कांठ इसी कड़ी में नगर पंचायत कांठ में भी बाबा साहब की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में अनुयायियों ने 'जय भीम' के नारों के साथ पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया इस दौरान एक भव्य सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जैसे जुल्फिकार अहमद, अभिनय चौधरी, तबरेज आलम सिद्दीकी और भावी प्रत्याशी राजपाल प्रजापति मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना इंस्पेक्टर सुदेश पाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे विशेष साक्षात्कार राजपाल प्रजापति, भावी प्रत्याशी) सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजपाल प्रजापति ने बाबा साहब के तीन मुख्य सिद्धांतों पर जोर दिया: शिक्षित बनो संगठित बनो संघर्ष करो उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि हमें इन सिद्धांतों पर चलना चाहिए और शराब व जुए जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहिए1
- सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।2
- वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर स्ट्रक्चर गिरने से साठ वर्षीय यात्री की मौत; एक सौ चौदह करोड़ की परियोजना की सुरक्षा पर सवाल वडोदरा, 10 April 2026 गुजरात के वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन (जिसे जनमहल या वेद ट्रांसक्यूब प्लाजा भी कहा जाता है) पर एक भयावह हादसा हो गया। बस पकड़ने जा रहे 60 वर्षीय नरसिंहभाई गोविंदभाई दवे (अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी) पर स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम सजावटी स्ट्रक्चर (मेटल फ्रेमवर्क और प्लास्टर ऑफ पेरिस - पीओपी) गिर पड़ा। मलबे में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नरसिंहभाई बस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास से गुजर रहे थे। अचानक करीब चालीस फीट ऊंचाई से लगभग साठ फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा सजावटी फेसाड (ऑर्नामेंटल फेसाड) भरभराकर गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में घटना साफ दिख रही है, जिसमें यात्री अचानक मलबे के नीचे दबते दिख रहे हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, मलबा हटाकर शव निकाला गया। बस सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। यह पांच मंजिला आधुनिक बस स्टेशन एक सौ चौदह करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर बनाया गया था। यह गुजरात का पहला 'एयरपोर्ट जैसा' बस टर्मिनल है, जहां रोजाना दो हजार दो सौ बसें और अट्ठाईस हजार से पैंतीस हजार यात्री आते-जाते हैं। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स और होटल भी हैं। इसका उद्घाटन पंद्रह फरवरी दो हजार चौदह को तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वडोदरा पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और अन्य एजेंसियां स्ट्रक्चर की मजबूती की जांच कर रही हैं। डीसीपी जगदीश चावड़ा ने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। #viralvideo1
- 72480588131
- गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम बक्सर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। पूरा गांव डीजे की धुनों और “जय भीम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में सिंभावली पुलिस का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। इस मौके पर सपा के भावी प्रत्याशी रविंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए। रविंद्र चौधरी ने क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।2