बक्सर में गूंजा ‘जय भीम’… भव्य झांकियों संग मनी अंबेडकर जयंती, रविंद्र चौधरी ने दिया सामाजिक एकता का संदेश गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम बक्सर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया। पूरा गांव डीजे की धुनों और “जय भीम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में सिंभावली पुलिस का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला। इस मौके पर सपा के भावी प्रत्याशी रविंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए। रविंद्र चौधरी ने क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

- जनपद हापुड़ *लोकेशन* छिजरसी टोल प्लाजा हापुड़ दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ऑटो चालक के साथ की मार पिटाई ऑटो में सवार छात्राएं मौके पर पहुंची पुलिस अब देखते हैं क्या होती है दबंग पर कार्रवाई सोशल मीडिया पर जमकर हुई वीडियो वायरल2
- बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस1
- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।2
- गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम वैट में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नेताओं ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है। चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सपा की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन का संकेत देता नजर आया।1
- battery inverter ke liye love battery babugarh chhavni Urvashi medical Urvashi store ke barabar wali Gali mein hai Nai battery V inverter ke liye sampark Karen1
- राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों की पूरी गृहस्थी, जरूरी सामान और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई।(Fire | Lucknow | Vikas Nagar | Uttarpradesh)1
- अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।2
- कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा1