Shuru
Apke Nagar Ki App…
नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को रौंदा, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल औरैया। कानपुर रोड पर नो-एंट्री के बावजूद एक तेज रफ्तार ट्रक शहर में घुस आया और सड़क पार कर रही एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश और निकास का समय निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद नो-एंट्री में ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
कुमार सुनील
नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को रौंदा, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल औरैया। कानपुर रोड पर नो-एंट्री के बावजूद एक तेज रफ्तार ट्रक शहर में घुस आया और सड़क पार कर रही एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश और निकास का समय निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद नो-एंट्री में ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।2
- औरैया बिधूना तहसील में भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया, जहाँ पर पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देते हुये धरना पर्दशन को अनिश्चित कालीन धरना में तब्दील कर दिया गया, भारतीय किसान यूनियन "भानु" के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ उग्र प्रदर्शन होगा2
- शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।1
- औरैया: दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फल विक्रेता अपने ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर विक्रेता ने अश्लीलता भी दिखाई। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है और खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।1
- *अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* फलों के ठेले पर पेशाब करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दिबियापुर पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया। वीडियो, CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच जारी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य।1
- प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भरता,समूह संचालन व आजीविका संवर्धन की दी गई विस्तृत जानकारी औरैया जिले के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग भवन गढ़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य आरआईआरडी बकेवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लेकर चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में ट्रैनर के रूप में सीएमसीबी विद्या सेंगर, रिंकी देवी और दीपक कुशवाह ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती और कृष्णा शुक्ला सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।1
- औरैया जिले के दिबियापुर नगर पंचायत क्षेत्र में फफूंद रोड स्थित मुख्य चौराहे पर अवैध अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क किनारे बने फुटपाथों पर पार्किंग और अस्थायी दुकानों के कारण राहगीरों को पैदल निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर “इंडिया नंबर 1 एटीएम” भी लगा दिया गया है, जिससे सड़क और फुटपाथ की जगह और कम हो गई है। वहीं विद्युत विभाग के कार्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क पर ही लोहे की सीढ़ियां लगा दी गई हैं, जो आवागमन में बाधा बन रही हैं। पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार सड़क और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा या निर्माण अवैध माना जाता है। निर्धारित चौड़ाई में किसी भी तरह की रुकावट डालना नियमों के विरुद्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कब चलेगा।1
- औरैया शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। कानपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप नो एंट्री क्षेत्र में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक गाय को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल चौकी के समीप अचानक एक बड़ा ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस आया। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक गाय ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहियों के नीचे आने से गाय बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं घटना के बाद भी ट्रक चालक मौके पर नहीं रुका और ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में भी कई ट्रक और भारी वाहन बिना रोकटोक शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जबकि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने मांग की है कि यातायात पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराए और नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद चौराहे के पास फलों का ठेला लगाने वाले विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिख रहा है। फुटेज सामने आने के बाद जनपद में चर्चा और नाराज़गी का माहौल है—लोग स्वच्छता की अनदेखी और धार्मिक दृष्टि से फलों की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं। नवरात्र जैसे पर्वों में व्रत-पूजा के लिए फल ख़रीदने को लेकर ग्राहकों में खासा संकोच दिख रहा है। पुलिस-प्रशासन ने वीडियो की सत्यता व स्थान की जाँच शुरू की है। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।1