मुंडापांडे रंगोली मंडप में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचा को विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों की प्रबंध समिति के सचिवों सहित ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंदरकी विधायक ने कहा कि कायाकल्प योजना के द्वारा प्राथमिक विद्यालय का विकास किया जा रहा है यदि इसमें कहीं भी कमी हो विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम प्रधान को या उन्हें बताएं। वह आगे आकर आने वाली समस्याओं का समाधान निकालेंगे। वह प्राथमिक विद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यालयों के विकास हेतु सतत प्रयास करने के लिए ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापकों के समन्वय से कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग में गरीब असहाय और वंचित वर्ग के बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हुए विद्यालय की ओर आकर्षित किया जाए। स्वच्छता के पैमाने पर शौचालयों को स्वच्छ किया जाए। उसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्यक्रम व योजना के बारे में जानकारी देते हुए डीवीडी के माध्यम से धनराशि भेजने, निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबंध समिति एवं आपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम प्रधानों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सचिवों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, संजय सिंह, आशीष कुमार सिंह, सुमित कुमार, मुनेंद्र यादव ,राजेश सिंह, देवेश चक्रवर्ती, अंजली, सपना सक्सेना, सतेंद्र कुमार, फारुख अली, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
मुंडापांडे रंगोली मंडप में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचा को विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों की प्रबंध समिति के सचिवों सहित ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित
कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंदरकी विधायक ने कहा कि कायाकल्प योजना के द्वारा प्राथमिक विद्यालय का विकास किया जा रहा है यदि इसमें कहीं भी कमी हो विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम प्रधान को या उन्हें बताएं। वह आगे आकर आने वाली समस्याओं का समाधान निकालेंगे। वह प्राथमिक विद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यालयों के विकास हेतु सतत प्रयास करने के लिए ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, सचिव एवं
प्रधानाध्यापकों के समन्वय से कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग में गरीब असहाय और वंचित वर्ग के बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखते हुए विद्यालय की ओर आकर्षित किया जाए। स्वच्छता के पैमाने पर शौचालयों को स्वच्छ किया जाए। उसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्यक्रम व योजना के बारे में
जानकारी देते हुए डीवीडी के माध्यम से धनराशि भेजने, निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबंध समिति एवं आपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम प्रधानों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सचिवों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नीरज शर्मा, संजय सिंह, आशीष कुमार सिंह, सुमित कुमार, मुनेंद्र यादव ,राजेश सिंह, देवेश चक्रवर्ती, अंजली, सपना सक्सेना, सतेंद्र कुमार, फारुख अली, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- यूपी के उन्नाव में महिला और उसकी बहन की लाठी डंडों से पिटाई की गई.. #Videoviral दबंगई का आलम देखिए सरेआम सड़क पर दो युवकों ने मिलकर महिला और उसकी बहन को गिरा गिरा कर लाठी डंडों से पीटा है..! इन दोनों का इलाज इसी प्रकार होना चाहिए..!1
- भदोही में आग से झुलसे जैसलाल सरोज की इलाज के दौरान मौत, प्रधान के बेटे पर जलाने का आरोप1
- बिजली उपभोक्ता संगठन मुरादाबाद द्वारा इलैक्ट्रिसिटी अमैंडमैंट बिल 2025 का विरोध करते हुए अनावश्यक सेवाओं का व्यापारीकरण करने का लगाया आरोप, स्मार्ट मीटर का किया विरोध। बिजली विधेयक 2025 को तत्काल रद्द किए जाने की उठाई मांग1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल3
- Post by Tariq anwar1
- Post by SUBHAN ALI1
- Post by Q T V Bharat News1
- भगोड़ा कौन है भई! कहाँ छुपे हैं महामानव?1