Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपवेन्द्र राजपूत anchor/journalist /मंडल प्रभारी अलीगढ़ आज का अपराध न्यूज़
Upvendra rajpoot
उपवेन्द्र राजपूत anchor/journalist /मंडल प्रभारी अलीगढ़ आज का अपराध न्यूज़
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Upvendra rajpoot1
- अंडारा महादेव मार्ग व माइनर पर सड़क निर्माण का शुभारंभ जट्टारी। अलीगढ़-पलवल मार्ग से जट्टारी बाजोता माइनर तक काली सड़क तथा माइनर से अंडारा महादेव मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि अंडारा महादेव मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों के बाद अब पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही जट्टारी से उसरह मार्ग तक माइनर पर काली सड़क निर्माण भी क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, चौधरी शेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल, कुलदीप चौधरी, सचिन तायल, गुलशन फौजी, दीपक तायल, पवन मालन, जानी चौधरी, राकेश चौधरी एवं बॉबी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- शिकारपुर : नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया शोभायात्रा में शामिल झाँकियाँ और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया भव्य और विशाल शोभायात्रा खुर्जा अड्डे के पास बालाजी मन्दिर से शुरू होकर बडा बाजार, छोटा बाजार, बर्फ चौराहा, सर्राफा बाजार, इमली बाजार, पैठ चौराहा, होते हुए जहांगीराबाद चूंगी शिव मन्दिर पर समाप्त हुई विशाल शोभायात्रा में जमकर हनुमान के भक्त कूंदे और बजरंगबली के नारे लगाये विशाल शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई और जगह-जगह भण्डारे कि भी व्यवस्था रही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और खुद कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता, विशाल शोभा यात्रा की व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे विशाल शोभा यात्रा के आगे स्थानीय पुलिस फैन्टम भी चल रही थी विशाल शोभायात्रा के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी नजर रखी गई विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से शोभायात्रा शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई विशाल शोभायात्रा में शिवम शिकारपुरिया, अंकित राजपूत, मनीष शर्मा, निशान्त मित्तल, रवि कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, डेनी जाट मानपुर वाले, राहुल शर्मा, सचिन मीणा, अमित सैनी, रवि सैनी, राजा, केशव, गुलशन, विशाल शर्मा, सवन लोधी, आदि लोग मौजूद रहे ।4
- बुलंदशहर : पिता ने डंडे से पीट पीटकर की नाबालिग बेटी की हत्या1
- परिवार के साथ मेले में पहुंच रहे लोग।1
- Post by Irfan Tomar1
- खुरजा कोतवाली क्षेत्र के गांव ढांकर में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां करीब पौने नौ बीघे जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि यह जमीन उसके दादा के नाम पर है और उसके पास पूरे वैध कागज़ मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। #खुरजा #जमीन_कब्जा #ब्रेकिंगन्यूज #UPNews #इंसाफ_की_मांग #वायरल_न्यूज #ग्राउंड_रिपोर्ट #धमकी #CrimeNews #HindiNews1
- ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कोशिश करते थे प्यार। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने साक्षर कोशिश से पीछा छुड़ाने के लिए दीपक व देवेश और शुभम के साथ मिलकर बनाई हत्या की योजना। फिर साक्षर कोशिश की डंडों से पीट-पिता की गई हत्या। पुलिस ने हत्यारे ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका और देवेश व शुभम को किया गिरफ्तार, दीपक फरार। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, हत्या में प्रयोग की गई ईंट बरामद। बीते 30 मार्च को घर से बुला कर ले गया था हत्या आरोपी दीपक। थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास से 31 मार्च को बरामद हुआ था साक्षर कौशिक का शव। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा का रहने वाला था साक्षर कौशिक। थाना नगर कोतवाली पुलिस में 24 घंटे के अंदर साक्षर कौशिक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा।1