logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शाहपुरा में भारी मतों से जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, एक-दूसरे को दी बधाई* *शाहपुरा में कांग्रेस की जीत पर फूलियाकलां में लड्डू बांटे, आतिशबाजी कर मनाया जश्न* फूलियाकलां (के. एम. कुरेशी)शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की भारी मतों से जीत के बाद फूलियाकलां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी तथा पटाखे फोड़कर विजय उत्सव मनाया। कांग्रेस की जीत की सूचना मिलते ही फूलियाकलां में पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन की जीत बताया। जश्न के दौरान शिवराज आचार्य, दिनेश माली, रूपचंद गुर्जर, भेरू, विष्णु, शंकर, संदीप एवं बलराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताते हुए आने वाले समय में भी पार्टी को मजबूत करने तथा संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और आतिशबाजी के साथ विजय की खुशी मनाई गई। देर तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

1 day ago
user_के एम कुरेशी
के एम कुरेशी
Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
1 day ago
ec4495ed-c3ad-439b-a80c-ea311c123775

*शाहपुरा में भारी मतों से जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, एक-दूसरे को दी बधाई* *शाहपुरा में कांग्रेस की जीत पर फूलियाकलां में लड्डू बांटे, आतिशबाजी कर मनाया जश्न* फूलियाकलां (के. एम. कुरेशी)शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की भारी मतों से जीत के बाद फूलियाकलां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी तथा पटाखे फोड़कर विजय उत्सव मनाया। कांग्रेस की जीत की सूचना मिलते ही फूलियाकलां में पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन की जीत बताया। जश्न के दौरान शिवराज आचार्य, दिनेश माली, रूपचंद गुर्जर, भेरू, विष्णु, शंकर, संदीप एवं बलराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताते हुए आने वाले समय में भी पार्टी को मजबूत करने तथा संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और आतिशबाजी के साथ विजय की खुशी मनाई गई। देर तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तहनाल में तेजा दशमी मेले का आगाज, झंडा स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां 21 सितंबर को भरेगा विशाल मेला शाहपुरा-भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तेजाजी धाम तहनाल में तेजा दशमी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को विधि-विधान से झंडे की स्थापना के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। झंडा स्थापना के दौरान तेजाजी महाराज के भोपाजी रामलाल गुर्जर, ठाकुर भगवत सिंह राणावत, रामलाल पटेल,रामनिवास पटेल, शंकर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कैलाश गाडरी, रामजस गुर्जर, लढ़ा परिवार,उपसरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच गोविंद कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे गांव में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, तेजाजी महाराज की बिंदोरी परिक्रमा स्थल की विशेष सजावट और साफ-सफाई के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मेले के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचमी बुधवार रात्रि से चारभुजा मंदिर के सामने लोक कलाकारों द्वारा लोककला कार्यक्रम शुरू होंगे। 20 सितंबर नवमी को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा और 21 सितंबर 2026 तेजा दशमी पर विशाल मेले का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
    1
    तहनाल में तेजा दशमी मेले का आगाज, झंडा स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां
21 सितंबर को भरेगा विशाल मेला
शाहपुरा-भैरू लाल लक्षकार 
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तेजाजी धाम तहनाल में तेजा दशमी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को विधि-विधान से झंडे की स्थापना के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ।
झंडा स्थापना के दौरान तेजाजी महाराज के भोपाजी रामलाल गुर्जर, ठाकुर भगवत सिंह राणावत, रामलाल पटेल,रामनिवास पटेल, शंकर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कैलाश गाडरी, रामजस गुर्जर, लढ़ा परिवार,उपसरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सरपंच गोविंद कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे गांव में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, तेजाजी महाराज की बिंदोरी परिक्रमा स्थल की विशेष सजावट और साफ-सफाई के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।
मेले के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचमी बुधवार रात्रि से चारभुजा मंदिर के सामने लोक कलाकारों द्वारा लोककला कार्यक्रम शुरू होंगे। 20 सितंबर नवमी को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा और 21 सितंबर 2026 तेजा दशमी पर विशाल मेले का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नसीराबाद हनुमान चौक पर कार में घुसा खतरनाक कोबरा, राहुल सेन ने जान की परवाह किए बिना पकड़ा नसीराबाद हनुमान चौक पर कार में घुसा खतरनाक कोबरा, राहुल सेन ने जान की परवाह किए बिना पकड़ा
    1
    नसीराबाद हनुमान चौक पर कार में घुसा खतरनाक कोबरा, राहुल सेन ने जान की परवाह किए बिना पकड़ा
नसीराबाद हनुमान चौक पर कार में घुसा खतरनाक कोबरा, राहुल सेन ने जान की परवाह किए बिना पकड़ा
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर आपात स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद की मदद के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया। इस दौरान वसीम बिसायती, इकबाल लोहार, जुबैर, मोहम्मद नाजिम पठान और अल्फेज अंसारी ने रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। कठिन समय में बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान के लिए आगे आने वाले इन रक्तवीरों के योगदान की सराहना की गई। मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा की ओर से सभी रक्तवीरों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य भी है। *🩸 “रक्तदान — इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल।”* *🤝 सेवा, सहयोग और इंसानियत के लिए हमेशा एक कदम आगे।*
    2
    प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर 
प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर                           आपात स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद की मदद के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
इस दौरान वसीम बिसायती, इकबाल लोहार, जुबैर, मोहम्मद नाजिम पठान और अल्फेज अंसारी ने रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। कठिन समय में बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान के लिए आगे आने वाले इन रक्तवीरों के योगदान की सराहना की गई।
मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा की ओर से सभी रक्तवीरों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य भी है।
*🩸 “रक्तदान — इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल।”*
*🤝 सेवा, सहयोग और इंसानियत के लिए हमेशा एक कदम आगे।*
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व
भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस 
आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *भीलवाड़ा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय जैन ने मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने और प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों में समझौते के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने तैयारियों की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के लगभग 45 सरकारी व निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में *"अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ"* विषय पर बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों के लालच में न आने और आपात स्थिति में अभिभावक या शिक्षक को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
    1
    लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक, 45 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*
*भीलवाड़ा।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों की दो महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हुईं।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आगामी 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय जैन ने मुख्यालय के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजीनामा योग्य मामलों को चिन्हित करने और प्री-काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारों में समझौते के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व प्राधिकरण सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने तैयारियों की जानकारी दी।
वहीं दूसरी ओर ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के लगभग 45 सरकारी व निजी विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में *"अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ"* विषय पर बच्चों को अपहरण, बाल तस्करी और शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को अनजान व्यक्तियों के लालच में न आने और आपात स्थिति में अभिभावक या शिक्षक को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • गांधीसागर क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सड़कों से जनता परेशान 📰 कहीं कचरे के ढेर तो कहीं सड़क पर गड्ढे, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल भीलवाड़ा। शहर के गांधीसागर क्षेत्र से लेकर कांचीपुरम तक सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने के साथ ही सड़कें भी बदहाल नजर आ रही हैं। कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह जमा कचरे के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से गुजरना परेशानी भरा साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में विकास और बेहतर सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई इलाकों में मूलभूत व्यवस्थाएं ही सवालों के घेरे में हैं। गांधीसागर से कांचीपुरम तक सड़क, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की है। आमजन का सवाल है कि जब क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और सड़क की समस्या बनी हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान कब देंगे? लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरे की नियमित सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनता की इन समस्याओं पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और धरातल पर क्या कार्रवाई होती है।
    1
    गांधीसागर क्षेत्र में गंदगी और बदहाल सड़कों से जनता परेशान

📰 
कहीं कचरे के ढेर तो कहीं सड़क पर गड्ढे, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
भीलवाड़ा। शहर के गांधीसागर क्षेत्र से लेकर कांचीपुरम तक सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने के साथ ही सड़कें भी बदहाल नजर आ रही हैं। कई स्थानों पर सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह जमा कचरे के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से गुजरना परेशानी भरा साबित हो रहा है।
लोगों का कहना है कि शहर में विकास और बेहतर सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई इलाकों में मूलभूत व्यवस्थाएं ही सवालों के घेरे में हैं। गांधीसागर से कांचीपुरम तक सड़क, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
आमजन का सवाल है कि जब क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और सड़क की समस्या बनी हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान कब देंगे? लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरे की नियमित सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत जल्द कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जनता की इन समस्याओं पर जिम्मेदार विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं और धरातल पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा। नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है - 1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर 2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव 3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा 4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा 5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित

हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है -
1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर
2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव
3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा
4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा
5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा
समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_हरिशंकर गुर्जर
    हरिशंकर गुर्जर
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार केशव विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जन जागरण और कानूनी जागरूकता लाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत किया गया। केशव विद्या मंदिर के निदेशक और कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक शिक्षा और बीएसटीसी संचालित है। विद्यालय से अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति अवार्ड और 140 राज्यपाल अवार्ड प्राप्त छात्र निकल चुके हैं, साथ ही भीलवाड़ा जिले की मेरिट में भी कई छात्रों ने स्थान बनाया है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने छात्रों को किसी भी अप्रिय घटना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने बच्चों को अपहरण से बचने के उपायों, अपहरणकर्ता गिरोहों द्वारा बच्चों को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा, रेखा व्यास, रंजना पौंड्रिक, मंजू दाधीच और विकास खटीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।
    1
    केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर आयोजित
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
केशव विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जन जागरण और कानूनी जागरूकता लाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत किया गया।
केशव विद्या मंदिर के निदेशक और कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा 12वीं तक शिक्षा और बीएसटीसी संचालित है। विद्यालय से अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी, स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति अवार्ड और 140 राज्यपाल अवार्ड प्राप्त छात्र निकल चुके हैं, साथ ही भीलवाड़ा जिले की मेरिट में भी कई छात्रों ने स्थान बनाया है।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने छात्रों को किसी भी अप्रिय घटना पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोंगा ने बच्चों को अपहरण से बचने के उपायों, अपहरणकर्ता गिरोहों द्वारा बच्चों को भ्रमित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा, रेखा व्यास, रंजना पौंड्रिक, मंजू दाधीच और विकास खटीक ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.