तहनाल में तेजा दशमी मेले का आगाज, झंडा स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां 21 सितंबर को भरेगा विशाल मेला शाहपुरा-भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तेजाजी धाम तहनाल में तेजा दशमी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को विधि-विधान से झंडे की स्थापना के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। झंडा स्थापना के दौरान तेजाजी महाराज के भोपाजी रामलाल गुर्जर, ठाकुर भगवत सिंह राणावत, रामलाल पटेल,रामनिवास पटेल, शंकर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कैलाश गाडरी, रामजस गुर्जर, लढ़ा परिवार,उपसरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच गोविंद कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे गांव में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, तेजाजी महाराज की बिंदोरी परिक्रमा स्थल की विशेष सजावट और साफ-सफाई के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मेले के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचमी बुधवार रात्रि से चारभुजा मंदिर के सामने लोक कलाकारों द्वारा लोककला कार्यक्रम शुरू होंगे। 20 सितंबर नवमी को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा और 21 सितंबर 2026 तेजा दशमी पर विशाल मेले का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
तहनाल में तेजा दशमी मेले का आगाज, झंडा स्थापना के साथ शुरू हुई तैयारियां 21 सितंबर को भरेगा विशाल मेला शाहपुरा-भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध तेजाजी धाम तहनाल में तेजा दशमी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को विधि-विधान से झंडे की स्थापना के साथ पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। झंडा स्थापना के दौरान तेजाजी महाराज के भोपाजी रामलाल गुर्जर, ठाकुर भगवत सिंह राणावत, रामलाल पटेल,रामनिवास पटेल, शंकर गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कैलाश गाडरी, रामजस गुर्जर, लढ़ा परिवार,उपसरपंच एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच गोविंद कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरे गांव में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, तेजाजी महाराज की बिंदोरी परिक्रमा स्थल की विशेष सजावट और साफ-सफाई के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। मेले के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचमी बुधवार रात्रि से चारभुजा मंदिर के सामने लोक कलाकारों द्वारा लोककला कार्यक्रम शुरू होंगे। 20 सितंबर नवमी को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा और 21 सितंबर 2026 तेजा दशमी पर विशाल मेले का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
- किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं। बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया। विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया। मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा। शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कोटा /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,17 सितम्बर, 2026 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सिनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।4
- अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा गणेश भगवान की पेंटिंग प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया भीलवाड़ा में गणेश बनाओ प्रतियोगिता अनुकंपा स्काई सिटी क्लाउड बिलिया भीलवाड़ा में गणेश उत्सव चल रहा हे ,बुधवार 16.09.2026 बच्चो के लिए गणेश भगवान के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चो ओर महिलाओं में भी भाग लिया ,गणेश भगवान के चित्र बहुत सुंदर बनाए , कपल सदस्यों के लिए मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता हुई । बच्चों को पारितोषिक वितरण किया, प्रतिदिन सुबह शाम आरती ,भोग के साथ कालोनी की महिलाओं द्वारा भजनों का कार्यक्रम भी हो रहा हे । आगामी शुकवार शनिवार को संस्कृतिक संध्या डांडिया 56 भोग रहेगा ,रविवार को विसर्जन होगा और परसादी के आयोजन रहेगा अनुकम्पा स्काई सिटी क्लाउड्स बिलिया कॉलोनी में सारे त्यौहार बड़े ही अच्छे जोश से उल्लास के साथ मनाया जा रहे हैं।4
- हजारों की संख्या में सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जारी भादवी छठ के पावन पर भक्तजनों विशेष रौनक आसींद/ गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही बाहर से आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित की है तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 94138895964
- दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी में मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कम उम्र का संदिग्ध नजर आया दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। दूनी कस्बे में एक गरीब परिवार की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम टोकरावास निवासी नानूलाल मीणा की मोटरसाइकिल गुरुवार को दूनी में चोरी हो गई। नानूलाल मीणा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, ऐसे में मोटरसाइकिल चोरी होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।मोटरसाइकिल चोरी की घटना से जुड़े वीडियो और फोटो में कम उम्र का एक बच्चा/युवक संदिग्ध रूप से नजर आ रहा है। लोगों के अनुसार, जिस तरह से मोटरसाइकिल को आसानी से चोरी किया गया, उससे कस्बे में वाहन सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति वीडियो या फोटो में दिखाई दे रहे बच्चे को पहचानता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है,तो पुलिस अथवा संबंधित परिवार को सूचना देकर सहयोग करें।साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर मोटरसाइकिल बरामद करने और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।1
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान 🙏.1
- फायर एंड सेफ्टी की ट्रेनिंग | गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चित्तौड़गढ़ में नए जवानों को दी गई आग से बचाव और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी। कमांडेंट रवि सिंह के निर्देशन में नगर परिषद फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा जवानों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के तरीके, फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल और अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षी मंजू कंवर, एचपीसी कमलेश एवं राजेंद्र सहित प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आपात स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना रहा। 🚒 फायर सेफ्टी की जानकारी — सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी प्रशिक्षण। #गृह_रक्षा_प्रशिक्षण_केंद्र #चित्तौड़गढ़ #FireAndSafety #FireBrigade #SafetyTraining #HomeGuards #RaviSingh #HelloChittorgarh3
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है। * भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है। * सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।4