Shuru
Apke Nagar Ki App…
हजारों की संख्या में सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जारी भादवी छठ के पावन पर भक्तजनों विशेष रौनक आसींद/ गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही बाहर से आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित की है तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
आसींद मंजूर
हजारों की संख्या में सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जारी भादवी छठ के पावन पर भक्तजनों विशेष रौनक आसींद/ गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के नीलाधार घोड़े के 1115 वे अवतरण दिवस पर गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण जी के मंदिर पर भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही बाहर से आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित की है तथा बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
More news from राजस्थान and nearby areas
- पंचायती राज चुनावो के लिए 17 सितंबर को लॉटरी: कलेक्टर बोले वर्ग बार आरक्षण तय होगा राजसमंद में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियो के वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के वार्डो के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद राजसमंद के सभागार में होगी। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यों के साथ पंचायत समितियो के प्रधान और वार्ड के लिए वर्ग वार आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय होगा।1
- ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भाजपा: मदनलाल माली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है। * भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है। * सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।4
- ब्यावर में मूसलाधार वर्षा मौसम हुआ ठंडा अजगर बाबा का मेला हुआ प्रभावित जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की सूचना1
- कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।3
- किताब थमाने वाले शिक्षक अब जीवन बचाने में जुटे, 15वें रक्तदान शिविर में 94 यूनिट शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा के शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों की अनोखी पहल पूरे प्रदेश में सराहना का विषय बनी हुई है। 5 सितंबर 2011 से शुरू किया गया रक्तदान और पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। इस वर्ष नगर निकाय चुनाव के बावजूद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा गेट में 15वां रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 94 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण मानवीय कार्य है। शाहपुरा के शिक्षकों की यह पहल अनुकरणीय है और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि ऐसे शिविरों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास ने कहा कि शिक्षक अक्षरदान के साथ रक्तदान कर जीवन बचा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नानालाल साल्वी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार आते हैं। बीसीएमओ डॉ. चेनाराम कुमावत और जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण किया गया और प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधा भेंट किया गया। विशेष आकर्षण जुड़वां दिव्यांश और देवांशु का जन्मदिन रहा, जो अपने माता-पिता शिक्षक दंपत्ति के साथ शिविर में मनाया गया। मूल रूप से शाहपुरा निवासी एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने आयोजक देवीलाल बैरवा और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजा। शिविर में सबसे खास बात रही कि रामचंद्र बैरवा ने 40वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चतुर्भुज जटिया, सूर्यप्रकाश ओझा, पुखराज जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- कर्नाटक राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत ने किए आसींद में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण महाराज के मंदिर के दर्शन आसींद/ गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के पर्व को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत आसींद के दौरे पर रहे और उन्होंने गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं श्री भगवान देवनारायण जी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए एवं सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के साथ पूजा अर्चना और बाद में भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन किए बाद में मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज एवं ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत सत्कार सत्कार किया बाद में उन्होंने भक्ति संध्या में भी भाग लिया आसींद मंजूर 94138895964
- जैतारण में हुई आज दिन भर मूसलाधार वर्षा जैतारण बस स्टैंड बना तालाब पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- पृथ्वीराज खेड़ा के किसानों को नहीं मिला हाईटेंशन लाइन का मुआवजा, पीसांगन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन.... गोला पंचायत के पृथ्वीराज खेड़ा गांव के किसानों ने बुधवार को SDM मोहनलाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तहसीलदार की मध्यस्थता में 15 मई और फिर SDM की मौजूदगी में 20 जुलाई तक पूरा मुआवजा देने का समझौता हुआ था, लेकिन 16 सितंबर तक भी भुगतान नहीं हुआ। उल्टा लाइन चालू कर दी गई और किसानों पर ही मुकदमे दर्ज करा दिए गए। किसान संघर्ष समिति ने 20 सितंबर तक मुआवजा दिलाने की मांग की है, नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान रमेश गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1