Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी लखनऊ। डबल इंजन सरकार प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना प्रदेश में आवागमन को और सुगम बनाएगी, निवेश को बढ़ावा देगी तथा रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित करेगी। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ विकास — यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
Pankaj Gupta
जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी लखनऊ। डबल इंजन सरकार प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना प्रदेश में आवागमन को और सुगम बनाएगी, निवेश को बढ़ावा देगी तथा रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित करेगी। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ विकास — यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी लखनऊ। डबल इंजन सरकार प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में योगी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना प्रदेश में आवागमन को और सुगम बनाएगी, निवेश को बढ़ावा देगी तथा रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित करेगी। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ विकास — यही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।1
- जालौन जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे, युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा, युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।2
- जालौन : पुलिस चौकी के पास से ट्रॉली चोरी! रात 1 : 30 बजे हुई घटना, गश्त पर उठे सवाल!! पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ट्रेडर्स की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात -रात्रि गश्त पर उठे सवाल, बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के नजदीक दिया घटना को अंजाम उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हदरुख पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान से चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार हाईवे किनारे स्थित प्रवीण सिंह सेगर की सीमेंट-मोरम विक्रय की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बुधवार देर रात बेखौफ चोर वहां पहुंचे और ट्रॉली लेकर फरार हो गए। घटना हदरुख पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर नहीं भाग पाते। पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, युवती बोली- ‘मैं बालिग हूं और राकेश के साथ खुश हूं’ उरई। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने और उसके साथ खुश होने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवती ने अपना नाम मधु बताया है। उसने कैमरे के सामने बयान देते हुए कहा कि वह पूरी तरह से बालिग (वयस्क) है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। युवती ने युवक का नाम राकेश बताते हुए कहा कि वह अपनी इच्छा से उसके साथ रह रही है और इस फैसले से बेहद खुश है। "मैं बालिग हूं और अपने फैसले खुद ले सकती हूं। मैं राकेश के साथ अपनी मर्जी से गई हूं और उसके साथ बहुत खुश हूं। — मधु (वायरल वीडियो में दिए बयान के अनुसार) सुरक्षा और परिजनों के विरोध की आशंका अक्सर देखा जाता है कि इस प्रकार के मामलों में प्रेमी युगल परिजनों के विरोध, पुलिस कार्रवाई या संभावित खतरे से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। इस वीडियो के माध्यम से भी युवती ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। पुलिस जांच की संभावना वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है या युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होती है, तो वीडियो का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन. जालौन सुबह से पड़ा गौवंश. नहीं पहुंचे सफाई कर्मी..सड़ने लगा शव जालौन वृदाआश्रम के पास सुबह से पड़े गौवंश सफाई नायक संतोष सूचना के बाद भी नहीं पंहुचाता कर्मचारी ......भीम राजावत पत्रकार3
- ढाई माह बाद भी नहीं बनी वार्ड नं. 9 की सड़क, बारिश में कीचड़ बना मुसीबत नगर पालिका की लिखित रिपोर्ट में निर्माण की जरूरत स्वीकार, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम; वार्डवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नं. 9 स्थित शाहगंज में सड़क निर्माण न होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में कच्चा मार्ग कीचड़ और जलभराव से बदहाल हो गया है, जिससे पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी मोहम्मद खालिद रहमानी ने बताया कि 5 जून 2026 को नगर पालिका परिषद जालौन की ओर से लिखित रिपोर्ट में इस कच्चे मार्ग पर सड़क निर्माण की आवश्यकता स्वीकार की गई थी। रिपोर्ट में आगामी बोर्ड बैठक में बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई थी। इसके बावजूद करीब ढाई माह बीतने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक बीमार व्यक्ति को वाहन से अस्पताल ले जाने के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना से सड़क की बदहाल स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वार्डवासियों के मुताबिक, 18 जुलाई को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष भी सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कुछ संबंधित कर्मचारियों द्वारा सड़क निर्माण की आवश्यकता नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि मौके की स्थिति इसके विपरीत है। वार्डवासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराया जाए और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- *जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का सफल आयोजन, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र* कानपुर देहात, 05 अगस्त 2026 दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों, पशुपालकों, डेयरी विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दुग्धशाला विकास विभाग की दुग्ध आयुक्त/मिशन निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को डेयरी विकास, पशुपालन एवं कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन, उन्नत नस्लों के संवर्धन, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा डेयरी उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दुग्धशाला विकास विभाग के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र पशुपालक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में डेयरी विकास को नई गति मिले, रोजगार के अवसर सृजित हों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बन सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषक, पशुपालक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कानपुर देहात, 05 अगस्त 2026 दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार, कानपुर देहात में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषकों, पशुपालकों, डेयरी विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दुग्धशाला विकास विभाग की दुग्ध आयुक्त/मिशन निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को डेयरी विकास, पशुपालन एवं कृषि आधारित आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन, उन्नत नस्लों के संवर्धन, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा डेयरी उद्यमिता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर दुग्धशाला विकास विभाग के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौसंवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र/स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने सभी चयनित लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र पशुपालक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में डेयरी विकास को नई गति मिले, रोजगार के अवसर सृजित हों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बन सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषक, पशुपालक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- UP Election 2027: जालौन में बीजेपी का तूफानी शक्ति प्रदर्शन! 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 पूरी खबर देखने के लिए ब्लू लिंक पर क्लिक करें। ----------------------------------------------------- *NEWS 9 LIVE TV चैनल को सब्सक्राइब* करें साथ ही अपने क्षेत्र की खबरों से अपडेट रहने के लिए *बेल आइकन जरूर*🔔 दबाएं। *Plz like, comment & share*1