मक्का के खेत में चल रहा था शराब का धंधा, 25 लीटर देसी शराब संग तस्कर गिरफ्तार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरसेला पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के मधेली गांव स्थित गंगा नदी किनारे मक्का के खेत में छिपाकर रखी गई 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में चोरी-छिपे शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से मधेली निवासी अवधेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- लखनऊ का विकास नगर का घटना है आप लोगों से ज्यादा ज्यादा शेयर करें लाइक करें कमेंट करके बताएं भाई1
- बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के कुर्मा पंचायत के चन्नो गौहर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जो तिरुपति विधानसभा के विधायक मुरारी पासवान भागवत कथा स्थल पहुंचे जो पंचानंद पंचम मंच पर एक भक्ति भजन गए उसे बीच विधायक विधायक मुरारी पासवान भी भक्ति भजन का आनंद लिए साथ में महिलाएं झूमती नजर आई1
- यहां बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल से जुड़ी योजनाएं पूरी तरह से कागजों तक सिमटती नजर आ रही है. विद्यालय परिसर में एक ही स्थान पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र संख्या 242 (अनूपलाल महतो टोला), केंद्र संख्या 245 (बाहरखाल महादलित टोला) तथा एक अन्य केंद्र संचालित हो रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत इन केंद्रों की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल रही है. केंद्र संख्या 242 में न तो सेविका मौजूद थी और न ही सहायिका. यह केंद्र सहायिका की पुत्री के द्वारा संचालित होते मिला. केंद्र पर न बच्चे उपस्थित थे और न ही किसी प्रकार का पोषाहार उपलब्ध था. केंद्र संख्या 245 की स्थिति भी कुछ अलग नहीं दिखी. यहां सेविका अनुपस्थित मिली और केंद्र केवल सहायिका के भरोसे चल रहा था. सहायिका ने बताया कि केंद्र में बच्चों को सिर्फ बिस्कुट के सहारे रखा जाता है. सरकार की ओर से नाश्ता और भोजन की स्पष्ट व्यवस्था है. तीसरे केंद्र में सेविका अनीता देवी उपस्थित मिलीं लेकिन उन्होंने भी स्वीकार किया कि सहायिका का पद रिक्त है. संचालन प्रभावित हो रहा है. सबसे गंभीर बात यह रही कि केंद्र संख्या 242 और 245 में सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई, जो नियमों के विपरीत है. इन केंद्रों में न तो बच्चों को निर्धारित नाश्ता मिल रहा है और न ही भोजन, पोशाक और पोषण तत्वों का भी कोई अता-पता नहीं है. आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के मासूम बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही उनके भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है. सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीनी स्तर पर किस तरह दम तोड़ रही हैं.1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- JDU का साफ ऐलान: Nitish Kumar हैं सर्वमान्य नेता | No Leadership Change"1
- पटना हवाई अड्डे की इमारत गिरना शुरू बिहार चुनाव से पहले आनन-फ़ानन में अर्धनिर्मित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना के नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को किया था। अब कुछ महीनों में ही टर्मिनल परिसर में लगी टाइल्स गिरने लगी है। संयोग से ये टाइल्स किसी यात्री अथवा एयरपोर्ट कर्मचारी के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।1
- सन्हौला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की एक गंभीर घटना सामने आई है। मुर्गिया चक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल (BR51 F4464) सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार (28 वर्ष), पिता सुधाकर हरिजन, निवासी ग्राम नीमा, थाना पंजवारा, जिला बांका के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही घायल के भाई सूरज कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1