Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्राओं व शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र सायला। प्रियंक दवे । रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर पार्श्व अजित विद्यापीठ की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बुधवार को पुलिस थाना सायला पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सायला थाना प्रभारी सीआई सुरेन्द्र सिंह सहित थाना स्टाफ एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच आपसी स्नेह, सम्मान एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
Priyank Dave
छात्राओं व शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र सायला। प्रियंक दवे । रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर पार्श्व अजित विद्यापीठ की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने बुधवार को पुलिस थाना सायला पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पुलिसकर्मियों के दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सायला थाना प्रभारी सीआई सुरेन्द्र सिंह सहित थाना स्टाफ एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच आपसी स्नेह, सम्मान एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ बालोतरा, 26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।4
- भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- देश के लिए मोदी जी का शब्द सभी सनातनी धर्मी लोगों का अपने दिल में उतार लेना चाहिए जो अपना देश हित के लिए काम करना वाला सिर्फ सिर्फ मोदी जी की अपने जीवन को दान में आगे बढ़ा रहे हैं पाली की जनता को अभी यही सोचना है कि अपना देश को हिंदू राष्ट्र में विश्व गुरु बनाना है तो मोदी जी के आधार पर अपना वोट डालना जरूरी है नहीं तो अपना बहन बेटियों को ससुरक्षित रखना अपने हाथ में नहीं रहेगा वह कांग्रेस जो पहले से आप लोग देखा आए हैं कांग्रेस में क्या हो रहा है वह अपने बड़े लोगों से पूछ लीजिए और अपने लोगों को मालूम है युवा पीढींयों को भी मालूम नहीं है क्योंकि यह शहरी कल्सर में पड़ गए हैं ना संस्कृति ना संस्कार से इनका कोई लेना-देना है सिर्फ इनको एंजॉय करना इसलिए अपने हिंदू समाज को अपना ध्यान में रखकर समाज हित के लिए अपने अपना मुझे वोट कमल के फूल पर आप सभी जनों को देना जरूरी हो जाएगा जय श्री राम जय श्री धरती माता की रक्षा करने के साथ अपने को वंदे मातरम् बोलना जरूरी है2
- बारिश की कमी के कारण पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग -जागरवाल पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।1
- पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग — जागरवाल मुख्यमंत्री की भेजा पत्र मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।1
- पाली में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कई लोग जुलूस में शामिल लोगों को आइसक्रीम, पानी की बोतलें और चॉकलेट बांटते नजर आए। जुलूस के रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों को बिस्किट और फल भी वितरित किए गए। जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस तय रास्ते से होते हुए वापस नाडी मोहल्ला पहुंचा और सम्पन्न हुआ।1
- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में क्या होगा असर नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन होने के कारण लोगों के बीच सूतक काल और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। राखी बांधने में नहीं होगी परेशानी भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण बहनें अपने भाइयों को परंपरागत तरीके से राखी बांध सकती हैं। परिवारों में रक्षाबंधन की पूजा और अन्य धार्मिक रस्में भी सामान्य रूप से की जा सकती हैं। हालांकि, अलग-अलग पंचांग और स्थानीय परंपराओं में शुभ मुहूर्त को लेकर कुछ अंतर हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग के अनुसार राखी बांधने का समय देखना बेहतर रहेगा। क्या होता है चंद्र ग्रहण? जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार होने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। लोगों में बनी हुई है उत्सुकता रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने की खबर के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के उत्सव पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। नोट: ग्रहण और सूतक से जुड़े नियम धार्मिक मान्यताओं और अलग-अलग पंचांग पर आधारित होते हैं। किसी विशेष पूजा या धार्मिक निर्णय के लिए अपने क्षेत्र के मान्य पंचांग/पंडित से सलाह लेना उचित है।1
- पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए1
- भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ‘अबकी बार 50 पार’ का संकल्प पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के आह्वान पर अग्रसेन वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पाली शहर के विभिन्न वार्डों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उत्साहपूर्वक पहुंचे। सम्मेलन में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मजबूत तैयारी, संगठनात्मक एकजुटता और विजय का संकल्प दिखाई दिया। सम्मेलन में राजस्थान के मुख्य सचेतक एवं कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पाली नगर निगम प्रभारी ओमप्रकाश भड़ाना, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, सांसद पी.पी. चौधरी, संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, एससी प्रदेश मंत्री राकेश पंवार, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, जिला मंत्री प्रताप सिंह जोधा, नगर निकाय संयोजक सोहन गौतम, पाली शहर अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा एवं मानवेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया। पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में पाली को भाजपा का गढ़ बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस विश्वास को और मजबूत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए “पाली नगर निगम चुनाव में अबकी बार 50 पार” का नारा दिया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जितनी बड़ी जीत होगी, केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से पाली को उतनी ही बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पाली नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने पाली में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक आधार और चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी के उत्साह को और बढ़ाया।1