logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Jitendra dahiya
Jitendra dahiya
Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
1 hr ago

भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....…. रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया। घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    भीषण हादसा, दो ऑटो की भिड़ंत में 8 घायल घायलों को किया....….
रानीवाड़ा-डूंगरी सड़क मार्ग पर मंगलवार को दो ऑटो रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में  8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुजरात रेफर किया गया।
घायलों में दांतवाड़ा, डूंगरी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*
    3
    आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया 
*उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया।
यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है।
इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* 
*सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है - एडवोकेट हसीब अहमद। मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान। आबूरोड। मुस्लिम समाज मे जो शिक्षा का प्रतिशत बडा है वो खुशी की बात है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। आज मै देख रहा हु की सम्मान समारोह में बालको की तुलना मे बालिकाएं का प्रतिशत ज्यादा है जो बहुत खुशी की बात है उक्त उद्गार मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित विद्यार्थियी प्रतिभावान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी ने कहे। समारोह मे कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 260 से ज्यादा विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे इस्लामिया स्कूल, आबूरोड परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय समारोह के तहत आज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि व भामाशाह सिराज मंसुरी, भामाशाह सलीम भाई ठेकेदार, अशरफ भाई ठेकेदार, शकूर भाई ठेकेदार व मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान का माला व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के संयोजक अब्दुल रहमान, युनुस गौरी, सद्दाम हुसैन व शाहीद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की समारोह मे कक्षा 1 से 12 तक के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 260 विद्यार्थियो का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं मे टॉप करने वाले विद्यार्थियो का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीआईटी महाविद्याालय की प्राचार्या डा. रूखसाना सेफी ने सभी सम्मानीत बच्चो को मुबारकबाद देते हुए कहा की अगर आपको आगे की पढाई मे किसी भी प्रकार की मद्द लेनी हो तो वो हमसे सम्पर्क करे, ताकि वो सही गाईडलाईन मिलने से अपने आगे का रास्ता चुन सके। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान से सभी सम्मानीत विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लईक अहमद ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावको सहित मुस्लिम समाज के बडी संख्या मे लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी व मुस्लिम यूथ महिला कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।
    4
    शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है - एडवोकेट हसीब अहमद।

मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान।
आबूरोड। मुस्लिम समाज मे जो शिक्षा का प्रतिशत बडा है वो खुशी की बात है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। आज मै देख रहा हु की सम्मान समारोह में बालको की तुलना मे बालिकाएं का प्रतिशत ज्यादा है जो बहुत खुशी की बात है उक्त उद्गार मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित विद्यार्थियी प्रतिभावान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी ने कहे। समारोह मे कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 260 से ज्यादा विद्यार्थियो का सम्मान किया गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे इस्लामिया स्कूल, आबूरोड परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय समारोह के तहत आज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि व भामाशाह सिराज मंसुरी, भामाशाह सलीम भाई ठेकेदार, अशरफ भाई ठेकेदार, शकूर भाई ठेकेदार व मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान का माला व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के संयोजक अब्दुल रहमान, युनुस गौरी, सद्दाम हुसैन व शाहीद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की समारोह मे कक्षा 1 से 12 तक के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 260 विद्यार्थियो का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं मे टॉप करने वाले विद्यार्थियो का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीआईटी महाविद्याालय की प्राचार्या डा. रूखसाना सेफी ने सभी सम्मानीत बच्चो को मुबारकबाद देते हुए कहा की अगर आपको आगे की पढाई मे किसी भी प्रकार की मद्द लेनी हो तो वो हमसे सम्पर्क करे, ताकि वो सही गाईडलाईन मिलने से अपने आगे का रास्ता चुन सके। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान से सभी सम्मानीत विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लईक अहमद ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावको सहित मुस्लिम समाज के बडी संख्या मे लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी व मुस्लिम यूथ महिला कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है
    4
    जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    1
    सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए 
सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    20 hrs ago
  • आज गढ़ सिवाना के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन जहां पृथ्वी सिंह जी रामदेवरिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जल्दी उम्मीदवारी घोषित किया जाएगा सिवाना के नगर पालिका के अध्यक्ष के दावेदारी पृथ्वी सिंह जी
    1
    आज गढ़ सिवाना के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन जहां  पृथ्वी सिंह जी रामदेवरिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जल्दी उम्मीदवारी घोषित किया जाएगा सिवाना के नगर पालिका के अध्यक्ष के दावेदारी पृथ्वी सिंह जी
    user_जगदीश  कुमार
    जगदीश कुमार
    Advertising agency सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की। सिवाना में निकाय चुनावों को लेकर विधायक विभिन्न वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावों में मजबूती से सभी सदस्यों को बहुमत से जिताने के निर्देशित कर रहे हैं।
    1
    सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की 
सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की। सिवाना में निकाय चुनावों को लेकर विधायक विभिन्न वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावों में मजबूती से सभी सदस्यों को बहुमत से जिताने के निर्देशित कर रहे हैं।
    user_प्रवीण सिसोदिया
    प्रवीण सिसोदिया
    Accounting firm Siwana, Barmer•
    20 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।
    1
    कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल
कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक
मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत
कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.