कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।
कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।
- उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान1
- सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भीमगोड़ा मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली कि कामनाएं की। सिवाना में निकाय चुनावों को लेकर विधायक विभिन्न वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावों में मजबूती से सभी सदस्यों को बहुमत से जिताने के निर्देशित कर रहे हैं।1
- आज गढ़ सिवाना के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन जहां पृथ्वी सिंह जी रामदेवरिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जल्दी उम्मीदवारी घोषित किया जाएगा सिवाना के नगर पालिका के अध्यक्ष के दावेदारी पृथ्वी सिंह जी1
- रानी में कांग्रेस ने पालिका चुनाव को लेकर किया मंथन, वार्डवार दावेदारों पर रायशुमारी रानी में कांग्रेस ने पालिका चुनाव को लेकर किया मंथन, वार्डवार दावेदारों पर रायशुमारी1
- सावन के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात्रि में गूंजे शिव महिमा के भजन रोहित जोशी।खंडप सावन माह के अंतिम सोमवार को नागाजी महाराज श्रीमठ में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। सवेरे से ही शिवालय में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए खंडप सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने नागाजी महाराज के दर्शन कर महंत उमाकांत गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। सावन के अंतिम सोमवार के चलते मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव का स्मरण करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। रात्रि में सत्संग, शिव महिमा के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल सावन के अंतिम सोमवार की संध्या के बाद रात्रि में नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। शिव महिमा के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए। भजन-सत्संग के दौरान मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ, नागाजी महाराज एवं गुरु महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सत्संग का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। सावन के अंतिम सोमवार पर दिनभर पूजा-अर्चना और रात्रि में सत्संग-भजन कार्यक्रम से नागाजी महाराज श्रीमठ परिसर पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।1
- पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए1
- डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा। - 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया। - कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत राजसमंद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई तरुण जोशी राजसमंद 9414239 644 राजसमंद पुलिस का सफल ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2 , नशे की लत और अवैध कारोबारों पर सफल साबित हो रहा ऑपरेशन, जिले में नशे की प्रवृत्ति पर काफी हद तक लग रही लगाम, राजसमंद एसपी हेमंत कुमार कलाल ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,1
- आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।1