Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*
अशोक आलिका राणा
आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*
More news from Rajasthan and nearby areas
- आज श्री बाबा रामदेव सेवा समिति उड़ मे नायरा पैट्रोल पंप के सामने राम रसोड़े का भव्य शुभारंभ किया गया *उड़ में बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े का शुभारंभ, 12 साल से जारी है निःशुल्क सेवा * बाबा रामदेव जी के मेले के अवसर पर आज उड़ में राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह राम रसोड़ा पिछले *12 वर्षों से लगातार* बाबा के जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा दे रहा है। रसोड़े में दूर-दराज से पैदल आने वाले यात्रियों के लिए *खाना, रहना और दवा आदि* की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की जाती है। इस अवसर पर भामाशाह *श्रीमान चंपालाल जी जैन, शैतान सिंह जी आढा, रमेश प्रजापत, प्रशासक ग्राम पंचायत डूंगाराम जी उड़, नंद किशोर सिंह जी व समस्त ग्रामवासी उड़* *सभी जातरुओं से रसोड़े में प्रसादी ग्रहण करने की अपील है।*3
- शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है - एडवोकेट हसीब अहमद। मुस्लिम समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियो का किया सम्मान। आबूरोड। मुस्लिम समाज मे जो शिक्षा का प्रतिशत बडा है वो खुशी की बात है। शिक्षा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। आज मै देख रहा हु की सम्मान समारोह में बालको की तुलना मे बालिकाएं का प्रतिशत ज्यादा है जो बहुत खुशी की बात है उक्त उद्गार मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित विद्यार्थियी प्रतिभावान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी ने कहे। समारोह मे कक्षा 1 से लेकर 12 तक के 260 से ज्यादा विद्यार्थियो का सम्मान किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे इस्लामिया स्कूल, आबूरोड परिसर मे आयोजित 10 दिवसीय समारोह के तहत आज प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडवोकेट हसीब अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि व भामाशाह सिराज मंसुरी, भामाशाह सलीम भाई ठेकेदार, अशरफ भाई ठेकेदार, शकूर भाई ठेकेदार व मुस्लिम वक्फ कमेटी सदर हाजी सलीम खान का माला व शॉल पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। समारोह के संयोजक अब्दुल रहमान, युनुस गौरी, सद्दाम हुसैन व शाहीद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया की समारोह मे कक्षा 1 से 12 तक के 75 प्रतिशत अंक लाने वाले 260 विद्यार्थियो का शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं मे टॉप करने वाले विद्यार्थियो का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीआईटी महाविद्याालय की प्राचार्या डा. रूखसाना सेफी ने सभी सम्मानीत बच्चो को मुबारकबाद देते हुए कहा की अगर आपको आगे की पढाई मे किसी भी प्रकार की मद्द लेनी हो तो वो हमसे सम्पर्क करे, ताकि वो सही गाईडलाईन मिलने से अपने आगे का रास्ता चुन सके। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान से सभी सम्मानीत विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन लईक अहमद ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियो के साथ उनके अभिभावको सहित मुस्लिम समाज के बडी संख्या मे लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मुस्लिम वक्फ कमेटी, मुस्लिम यूथ कमेटी व मुस्लिम यूथ महिला कमेटी के सदस्यो ने व्यवस्था संभाली।4
- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में क्या होगा असर नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन होने के कारण लोगों के बीच सूतक काल और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। राखी बांधने में नहीं होगी परेशानी भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण बहनें अपने भाइयों को परंपरागत तरीके से राखी बांध सकती हैं। परिवारों में रक्षाबंधन की पूजा और अन्य धार्मिक रस्में भी सामान्य रूप से की जा सकती हैं। हालांकि, अलग-अलग पंचांग और स्थानीय परंपराओं में शुभ मुहूर्त को लेकर कुछ अंतर हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग के अनुसार राखी बांधने का समय देखना बेहतर रहेगा। क्या होता है चंद्र ग्रहण? जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार होने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। लोगों में बनी हुई है उत्सुकता रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने की खबर के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के उत्सव पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। नोट: ग्रहण और सूतक से जुड़े नियम धार्मिक मान्यताओं और अलग-अलग पंचांग पर आधारित होते हैं। किसी विशेष पूजा या धार्मिक निर्णय के लिए अपने क्षेत्र के मान्य पंचांग/पंडित से सलाह लेना उचित है।1
- नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान समाज के विकास के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार का गाजे-बाजे के साथ स्वागत, सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग बाली उपखंड के नाना ग्राम में सोनी समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज को भूमि भेंट करने वाले दानदाता शंकरलाल पुत्र जवेरचंद सोनी एवं उनके परिवार का सोनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार के प्रति समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक सहयोग की सराहना की। दानदाता शंकरलाल सोनी परिवार के नाना ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दानदाता परिवार को जैन भवन ले जाया गया, जहां सोनी समाज की ओर से स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक सहयोग से समाज के लिए आवश्यक भवन, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। दानदाता परिवार द्वारा समाज हित में किए गए इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज एवं कार्यकारी समिति नाना के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सुरेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विकास में दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हित में किए गए ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने दानदाता शंकरलाल सोनी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही।1
- जालौर शहर के जोशी सर्कल पर टैक्सी चालकों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया टैक्सी चालक भगवान राम ने बताया कि बारिश आने के बाद सड़क टूट गई थी जिसको कंक्रीट से ठीक किया गया था लेकिन अब कंक्रीट के पत्थर वाहनों के आवागमन के समय उछलकर टैक्सी स्टैंड पर वाहनों पर लग रहे हैं जिस कारण वाहनों को नुकसान भी हो रहा है आपको बता दे की तिलक द्वार से बारिश के मौसम में तेज बार तेज बारिश के दौरान तेज वेग से पानी बहता है जिस कारण यह सड़क टूट गई थी लेकिन आज दिन तक इसे ठीक नहीं किया गया है4
- उदयपुर के डबोक airport पर गुंडाराज, taxi चालक ने बताया अपना दर्द1
- मोबाइल से दूरी का अनोखा सबक: स्कूल में बच्चे की आंखों पर लाल पट्टी देखकर सहमे छात्र, शिक्षिका ने समझाया स्क्रीन टाइम का खतरा एक स्कूल में बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षिका ने कक्षा में एक छात्र को उसकी आंखों पर लाल रंग की पट्टी बांधकर लाया। छात्र की आंखों पर पट्टी देखकर पूरी कक्षा हैरान रह गई और बच्चे आपस में पूछने लगे कि आखिर रोहन को क्या हुआ है। जब बच्चों ने शिक्षिका से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है। शिक्षिका ने बच्चों को समझाने के लिए कहानी के माध्यम से बताया कि रोहन स्कूल से घर जाने के बाद लगातार मोबाइल फोन चलाता था। वह खाना खाते समय, सोने से पहले और दिनभर मोबाइल स्क्रीन देखने में लगा रहता था। इसके बाद शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि यदि मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाए तो आंखों में थकान, सूखापन, धुंधला दिखाई देना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि मोबाइल की लत पढ़ाई, नींद और दैनिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है। आंखों पर लाल पट्टी देखकर बच्चे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उसी समय मोबाइल का इस्तेमाल कम करने और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का संकल्प लिया। कई बच्चों ने कहा कि वे खाना खाते समय और सोने से पहले मोबाइल नहीं चलाएंगे तथा खेलने और पढ़ाई के लिए समय निर्धारित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका ने बच्चों को स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन स्वयं दुश्मन नहीं है, लेकिन उसका अत्यधिक और अनियंत्रित इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों को स्क्रीन टाइम सीमित रखने, बीच-बीच में आंखों को आराम देने और अभिभावकों की निगरानी में मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। स्कूल में आयोजित यह जागरूकता गतिविधि बच्चों के बीच चर्चा का विषय बन गई। शिक्षकों का कहना है कि यदि ऐसे रचनात्मक और प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम देशभर के स्कूलों में आयोजित किए जाएं तो बच्चों में मोबाइल की लत कम करने और पढ़ाई तथा खेलकूद की ओर उनका ध्यान बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नोट: कार्यक्रम में दिखाई गई आंखों की पट्टी वाली घटना एक जागरूकता-आधारित नाट्य प्रस्तुति थी।1
- कांडला हाईवे पर हादसों का कहर: 48 घंटे में 6 हादसे, 4 मौत और 3 घायल कांडला हाईवे पर मंडार क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे गुजरात बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट के पास एक पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई मोहनलाल सहित मंडार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोडाराम (35) पुत्र कालाराम देवासी निवासी भैरूगढ़ (रेवदर) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मंडार अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। होटल पर करता था काम, अविवाहित था युवक मोडाराम मंडार क्षेत्र में एक होटल पर काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक अविवाहित था और परिवार में उसका एक भाई है, जो पशु चराने का काम करता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 48 घंटे में 6 हादसे, 4 की मौत कांडला हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर बढ़ते जोखिम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में हाईवे पर 6 हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के चलते हाईवे हादसों का पर्याय बनता जा रहा है।1