logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन हरदोई बिलग्राम में स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन

14 hrs ago
user_Nafees Ahmad @123
Nafees Ahmad @123
Fruit & Vegetable Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन हरदोई बिलग्राम में स्कूल की जांच में खुला दिल में छेद का राज, RBSK टीम की सजगता से सात वर्षीय अनुष्का को मिला नया जीवन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी के सामान के साथ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बेहटा गोकुल पुलिस को मिली सफलता #​हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने खेत से चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलापुरवा निवासी वादी आशीष कुमार पुत्र स्व. सत्यकिशोर ने 29 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। वादी का आरोप था कि गांव के ही पवनेश पुत्र नरवीर और उसके एक अन्य साथी ने खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 306/26 धारा 303(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई। ​मामले में तत्परता दिखाते हुए बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सामग्री ​1 अदद आरा मशीन, ​3 कुल्हाड़ी, ​1 सूजा, ​1 पिपिया (पेट्रोल की), ​1 प्लास ,बरामद हुई है। ​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
    1
    चोरी के सामान के साथ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बेहटा गोकुल पुलिस को मिली सफलता
#​हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने खेत से चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलापुरवा निवासी वादी आशीष कुमार पुत्र स्व. सत्यकिशोर ने 29 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। वादी का आरोप था कि गांव के ही पवनेश पुत्र नरवीर और उसके एक अन्य साथी ने खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 306/26 धारा 303(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई।
​मामले में तत्परता दिखाते हुए बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सामग्री 
​1 अदद आरा मशीन,
​3 कुल्हाड़ी,
​1 सूजा,
​1 पिपिया (पेट्रोल की),
​1 प्लास ,बरामद हुई है।
​पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भीषण जलभराव से त्रस्त वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोगों से मिले रामज्ञान गुप्ता बोले—दो महीने से जलभराव में फंसे हैं लोग, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन बेखबर हरदोई, 07 सितंबर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के मंगली पुरवा फाटक के निकट स्थित वैष्णो नगर और प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्लावासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। . रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि हरदोई शहर के वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोग लंबे समय से भीषण जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन मोहल्लों की लगभग 7 से 8 गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है और यह स्थिति दो महीने से अधिक समय से बनी हुई है। . उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरदोई सदर विधायक के आवास से इन मोहल्लों की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि कई गलियां नगर पालिका क्षेत्र में भी आती हैं। . बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की आवाजाही प्रभावित. रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि मोहल्लावासियों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस का मोहल्ले तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। . उन्होंने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ परिवार मोहल्ला छोड़कर किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। . रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मोहल्ले की सड़क और नाली की समस्याओं को लेकर वह उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। . भाजपा सरकार पर साधा निशाना सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर स्थिति अलग दिखाई देती है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की। . उन्होंने मोहल्लावासियों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। . सैकड़ों मोहल्लावासी रहे मौजूद इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, रणधीर बहादुर, विकास शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों मोहल्लावासी मौजूद रहे।
    1
    भीषण जलभराव से त्रस्त वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोगों से मिले रामज्ञान गुप्ता

बोले—दो महीने से जलभराव में फंसे हैं लोग, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन बेखबर
हरदोई, 07 सितंबर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के मंगली पुरवा फाटक के निकट स्थित वैष्णो नगर और प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्लावासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
.
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि हरदोई शहर के वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोग लंबे समय से भीषण जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन मोहल्लों की लगभग 7 से 8 गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है और यह स्थिति दो महीने से अधिक समय से बनी हुई है।
.
उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरदोई सदर विधायक के आवास से इन मोहल्लों की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि कई गलियां नगर पालिका क्षेत्र में भी आती हैं।
.
बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की आवाजाही प्रभावित.
रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि मोहल्लावासियों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस का मोहल्ले तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता है।
.
उन्होंने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ परिवार मोहल्ला छोड़कर किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
.
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मोहल्ले की सड़क और नाली की समस्याओं को लेकर वह उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
.
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर स्थिति अलग दिखाई देती है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
.
उन्होंने मोहल्लावासियों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
.
सैकड़ों मोहल्लावासी रहे मौजूद
इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, रणधीर बहादुर, विकास शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों मोहल्लावासी मौजूद रहे।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • छविराम जीको हरदोई जिले से बिलग्राम ब्लॉक से संवाददाता नियुक्त किया गया
    1
    छविराम जीको हरदोई जिले से बिलग्राम ब्लॉक से संवाददाता नियुक्त किया गया
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया आशीर्वाद* सफीपुर कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में 1 सितंबर से श्री मद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पहुंचकर व्यास जी का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता (किरन) के संयोजन से हो रहा है। वृंदावन धाम के श्री नंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से कथा सुना रहे हैं। कस्बे के बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं। सौरभ बाजपेई के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, विनोद गुप्ता, सृजन गुप्ता एडवोकेट, धीरज तिवारी और रामलोटन राजपूत जैसे लोग भी मौजूद रहे।
    2
    *श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया आशीर्वाद*

सफीपुर कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में 1 सितंबर से श्री मद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पहुंचकर व्यास जी का आशीर्वाद लिया।
यह आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता (किरन) के संयोजन से हो रहा है। वृंदावन धाम के श्री नंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से कथा सुना रहे हैं।
कस्बे के बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं। सौरभ बाजपेई के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, विनोद गुप्ता, सृजन गुप्ता एडवोकेट, धीरज तिवारी और रामलोटन राजपूत जैसे लोग भी मौजूद रहे।
    user_PUNIT KUMAR
    PUNIT KUMAR
    Internet cafe Bangarmau, Unnao•
    14 hrs ago
  • हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी *हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे। हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी *हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे। *हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक -* पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी - - *1090 - वूमेन पावर लाइन* - *181 - महिला हेल्पलाइन* - *112 - पुलिस आपातकालीन सेवा* - *1930 - साइबर क्राइम हेल्पलाइन* - *1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* - *108/102 - एंबुलेंस सेवा* - *101 - फायर ब्रिगेड* साइबर अपराध को लेकर विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। *थाने के मिशन शक्ति केंद्र की दी जानकारी -* टीम ने महिलाओं को बताया कि थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को लेकर बेझिझक आ सकती हैं। उनकी समस्या का त्वरित और गोपनीय तरीके से निस्तारण किया जाएगा। *कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी -* इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिसमें - - वृद्धावस्था पेंशन योजना - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जागरूकता के लिए टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पंपलेट भी चस्पा किए।
    4
    हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी

*हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे।
हरदोई: बिलग्राम के ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में मिशन शक्ति की चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन और योजनाओं की जानकारी दी
*हरदोई / बिलग्राम।* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 07.09.2026 को थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा ग्राम भदार मजरा अलीगढ़ में महिलाओं और बालिकाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसआई विजय सिंह ने किया, जिसमें महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा, महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा घोष, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल संतोष मौजूद रहे।
*हेल्पलाइन नंबरों से किया जागरूक -*
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी -
- *1090 - वूमेन पावर लाइन*
- *181 - महिला हेल्पलाइन*
- *112 - पुलिस आपातकालीन सेवा*
- *1930 - साइबर क्राइम हेल्पलाइन*
- *1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*
- *108/102 - एंबुलेंस सेवा*
- *101 - फायर ब्रिगेड*
साइबर अपराध को लेकर विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
*थाने के मिशन शक्ति केंद्र की दी जानकारी -*
टीम ने महिलाओं को बताया कि थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी किसी भी समस्या को लेकर बेझिझक आ सकती हैं। उनकी समस्या का त्वरित और गोपनीय तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
*कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी -*
इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, जिसमें -
- वृद्धावस्था पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- निराश्रित महिला पेंशन योजना
आदि योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
जागरूकता के लिए टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पंपलेट भी चस्पा किए।
    user_राजीव यादव पत्रकार  सह सम्पादक
    राजीव यादव पत्रकार सह सम्पादक
    Press advisory सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू की भूमिका आई सामने, छह लाख में हत्या की साजिश का खुलासा रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या की साजिश करीब 15 से 20 दिन पहले रची गई थी। आरोप है कि बहू ने अभियुक्तों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। लंबे समय तक दुकान पर काम करने के कारण उसका मृतक के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू कार्यों के सिलसिले में भी घर आता-जाता था। पूछताछ में हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घर में लगे कैमरों के कारण बहू की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की बात घटना के पीछे एक कारण बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। अभियुक्तों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू की भूमिका आई सामने, छह लाख में हत्या की साजिश का खुलासा
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
कानपुर। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्या की साजिश करीब 15 से 20 दिन पहले रची गई थी। आरोप है कि बहू ने अभियुक्तों को घर और सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विशाल गौतम मृतक की दुकान पर करीब 12-13 वर्षों तक काम कर चुका था। लंबे समय तक दुकान पर काम करने के कारण उसका मृतक के परिवार से पुराना परिचय था और वह घरेलू कार्यों के सिलसिले में भी घर आता-जाता था।
पूछताछ में हत्या के लिए करीब छह लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घर में लगे कैमरों के कारण बहू की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने की बात घटना के पीछे एक कारण बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। अभियुक्तों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    20 hrs ago
  • नौकरी के लिए शिक्षक की हत्या का आरोप! मौत के बाद पत्नी पर भड़के परिजन, थाने में काटा हंगामा कन्नौज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने उनकी दूसरी पत्नी पर नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। शव गांव पहुंचते ही विवाद बढ़ गया और परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर ठठिया थाने पहुंच गए। मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र राधेश्याम राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में शिक्षक पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत खराब होने पर कानपुर में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी रश्मि शव लेकर हिम्मतपुर गांव पहुंची। मृतक की मौत की सूचना मिलने पर उनके भाई सचिन सिंह, बहन सविता सिंह सहित अन्य परिजन और रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि जब अरविंद कुमार की हालत गंभीर थी तो उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। इसी बात को लेकर मृतक के परिजनों और दूसरी पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मृतक की पत्नी रश्मि आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अरविंद कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उनकी दूसरी पत्नी ने मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के उद्देश्य से उनकी हत्या की है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। बताया गया कि अरविंद कुमार के पिता की मौत के बाद उन्हें वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में शिक्षक पद पर नौकरी मिली थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि अरविंद कुमार ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरा विवाह किया था। कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक की बहन सविता सिंह, भाई सचिन सिंह और अन्य परिजन व रिश्तेदार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे ठठिया थाने पहुंचे। उन्होंने मृतक की दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज न किए जाने पर परिजन थाने में हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पहले शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन गांव के लिए रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए गांव रवाना हो गई थी।
    1
    नौकरी के लिए शिक्षक की हत्या का आरोप! मौत के बाद पत्नी पर भड़के परिजन, थाने में काटा हंगामा
कन्नौज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में तैनात शिक्षक अरविंद कुमार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने उनकी दूसरी पत्नी पर नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। शव गांव पहुंचते ही विवाद बढ़ गया और परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर ठठिया थाने पहुंच गए। मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र राधेश्याम राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में शिक्षक पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत खराब होने पर कानपुर में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी रश्मि शव लेकर हिम्मतपुर गांव पहुंची।
मृतक की मौत की सूचना मिलने पर उनके भाई सचिन सिंह, बहन सविता सिंह सहित अन्य परिजन और रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि जब अरविंद कुमार की हालत गंभीर थी तो उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। इसी बात को लेकर मृतक के परिजनों और दूसरी पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मृतक की पत्नी रश्मि आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अरविंद कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उनकी दूसरी पत्नी ने मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के उद्देश्य से उनकी हत्या की है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बताया गया कि अरविंद कुमार के पिता की मौत के बाद उन्हें वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उमर्दा में शिक्षक पद पर नौकरी मिली थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि अरविंद कुमार ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरा विवाह किया था।
कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक की बहन सविता सिंह, भाई सचिन सिंह और अन्य परिजन व रिश्तेदार सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे ठठिया थाने पहुंचे। उन्होंने मृतक की दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज न किए जाने पर परिजन थाने में हंगामा करने लगे।
पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए पहले शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन गांव के लिए रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए गांव रवाना हो गई थी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • ननिहाल आई मासूम माही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ हाईवे किया जाम #​हरदोई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने ननिहाल चांद बेहटा आई मासूम बच्ची माही की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-लखनऊ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मछलियों से भरे एक पिकअप डाला ने मासूम माही को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ​सड़क जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी और शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात पुनः बहाल हो सका। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और भारी आक्रोश व्याप्त है।
    1
    ननिहाल आई मासूम माही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हरदोई-लखनऊ हाईवे किया जाम
#​हरदोई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने ननिहाल चांद बेहटा आई मासूम बच्ची माही की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-लखनऊ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मछलियों से भरे एक पिकअप डाला ने मासूम माही को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
​सड़क जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी और शहर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात पुनः बहाल हो सका। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और भारी आक्रोश व्याप्त है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला हुई लापता गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
    1
    बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला हुई लापता गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.