चोरी के सामान के साथ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बेहटा गोकुल पुलिस को मिली सफलता #हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने खेत से चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलापुरवा निवासी वादी आशीष कुमार पुत्र स्व. सत्यकिशोर ने 29 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। वादी का आरोप था कि गांव के ही पवनेश पुत्र नरवीर और उसके एक अन्य साथी ने खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 306/26 धारा 303(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई। मामले में तत्परता दिखाते हुए बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सामग्री 1 अदद आरा मशीन, 3 कुल्हाड़ी, 1 सूजा, 1 पिपिया (पेट्रोल की), 1 प्लास ,बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
चोरी के सामान के साथ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बेहटा गोकुल पुलिस को मिली सफलता #हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने खेत से चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलापुरवा निवासी वादी आशीष कुमार पुत्र स्व. सत्यकिशोर ने 29 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। वादी का आरोप था कि गांव के ही पवनेश पुत्र नरवीर और उसके एक अन्य साथी ने खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 306/26 धारा 303(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई। मामले में तत्परता दिखाते हुए बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सामग्री 1 अदद आरा मशीन, 3 कुल्हाड़ी, 1 सूजा, 1 पिपिया (पेट्रोल की), 1 प्लास ,बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।
- कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुआ विवाद, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत—दो आरोपी हिरासत में ब्रेकिंग न्यूज़ | हरपालपुर, हरदोई कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर हुआ विवाद, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत—दो आरोपी हिरासत में हरपालपुर। थाना हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम बेहटारम्पुरा में 6 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे कंडे पाथने और मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के धीरेन्द्र पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धीरेन्द्र को उपचार के लिए सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान धीरेन्द्र की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना हरपालपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, युवक की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने घटना की जानकारी दी।1
- सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन. सहारनपुर में वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला, एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कन्नौज। सहारनपुर में करीब 100 वर्ष पुरानी वक्फ मस्जिद के कथित ध्वस्तीकरण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने न्यायिक जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष इशरत खान ने 8 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहसपुर कलेक्ट्रेट में स्थित पुरानी वक्फ मस्जिद को एक निजी व्यक्ति की शिकायत पर सरकारी जमीन का बहाना बनाकर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए के प्रावधानों के विपरीत है। साथ ही वक्फ अधिनियम, 1995 की धाराओं का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है। एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट के जमीयत उलेमा-ए-हिंद बनाम स्टेट मामले में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए। संगठन ने आरोप लगाया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई। ये हैं प्रमुख मांगें पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और मस्जिद का उसी स्थान पर वक्फ बोर्ड की निगरानी में तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए। भविष्य में किसी भी वक्फ संपत्ति पर वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाए बिना कार्रवाई न की जाए।4
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: युवक को रस्सियों से बांधकर पीटती दिखी पुलिस, भावनगर पुलिस का बताया जा रहा वीडियो भावनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को भावनगर पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वायरल वीडियो में युवक रस्सियों से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता, घटना की तारीख और युवक के खिलाफ दर्ज मामले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में आधिकारिक पुलिस पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- आप देख रहे हैं शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आशीष अवस्थी तेज इंडिया न्यूज़ चैनल के सुपरफास्ट कवरेज1
- aankhon ko swasth rakhne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- खेत से चोरी हुआ सामान बरामद, बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार खेत से चोरी हुआ सामान बरामद, बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 306/2026, धारा 303(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को ऐलापरुवा निवासी आशीष कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पवनेश पुत्र नरवीर और एक अन्य व्यक्ति ने उसके खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा उसके साथ गाली-गलौज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने पवनेश पुत्र नरवीर, निवासी ऐलापरुवा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आरा मशीन, तीन कुल्हाड़ी, एक सजूआ, एक पिकपिया (पेट्रोल की) और एक प्लास बरामद किया गया। पुलिस की अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विवेकांत कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल प्रियंक तिवारी और कांस्टेबल आर्यन यादव शामिल रहे।1
- वायरल बुखार के बीच झोलाछापों की चांदी, सस्ते इलाज का झांसा देकर मरीजों को फंसा रहे कथित डॉक्टर कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र के आसपास गांवों में वायरल बुखार और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता बढ़ने के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मान्यता अथवा आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले लोग कथित फर्जी डिग्री और बोर्ड लगाकर मरीजों को सस्ते इलाज का भरोसा दे रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों ककरघटा गांव में तेजी से संक्रमण और बुखार फैलने के कारण बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में बीमार हो गए थे। परिजनों ने कई मरीजों को ठठिया कस्बे के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया। विभागीय टीम द्वारा 261 लोगों को दवाएं वितरित किए जाने की बात सामने आई। ककरघटा गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के मामले का संज्ञान मंत्री असीम अरुण द्वारा लिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया। इसी बीच आरोप है कि गांव में मरीजों की संख्या बढ़ते ही निजी क्लीनिक संचालक और कथित झोलाछाप डॉक्टर भी सक्रिय हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग गांव पहुंचकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और सस्ते इलाज का भरोसा देकर मरीजों को अपने अस्पताल या क्लीनिक में भर्ती कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि मरीजों को भर्ती कर ड्रिप और अन्य एलोपैथिक उपचार दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मरीज को अस्पताल के बेड पर लिटाकर बोतल चढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ठठिया क्षेत्र के एक अस्पताल का है। हालांकि, आपका अपना अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं, जबकि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जरूरत है। वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों के बीच कथित झोलाछाप डॉक्टरों की सक्रियता से लोगों में चिंता बनी हुई है। आरोप यह भी है कि मरीज की हालत में सुधार न होने पर उसे कुछ निजी नर्सिंग होम में भेजा जाता है। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों की निगाहें स्वास्थ्य विभाग पर टिकी हैं कि वायरल बुखार के इस दौर में मरीजों को सस्ते इलाज का झांसा देकर कथित तौर पर इलाज करने वालों के खिलाफ कब प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।1
- शाहजहांपुर अपडेट... विशेष प्रदर्शन हनुमान अंश बाबा नीम करौली जी महाराज की दिव्य लीला पार्टी आधारित फ़िल्म बड़े पर्दे पर निशुल्क दिखाई जाएगी ! दिनांक : 08 सितम्बर 2026 समय : 07:00 बजे शाम दिन : मंगलवार स्थान : काशीराम कालोनी ब्लॉक नंबर . 28 के बाहर सड़क पर बरेली मोड़, शाहजहाँपुर उ प्र ! आयोजक : अतुल मौर्यवंशी अक्की सोशल सोशल एक्टिविस्ट शाहजहाँपुर उ प्र ! सम्पर्क सूत्र : 09450995171 आप सभी सादर आमंत्रित है ! 👇🏻1