Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Akhil Maurya Press
सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के पास मचा हड़कंप, पंखे-स्टेबलाइजर से लेकर वायरिंग और नकदी तक जली; शॉर्ट सर्किट की आशंका संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के निकट स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान से तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है और अंदर आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे पंखे, स्टेबलाइजर, स्विच, वायरिंग समेत तमाम विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आ गए। दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुकान स्वामी रंजीत कुमार ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। इसके अलावा दुकान पर काम करने वाले तीन मजदूरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी दुकान से चलती थी। लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।1
- चोरी के सामान के साथ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, बेहटा गोकुल पुलिस को मिली सफलता #हरदोई। थाना बेहटा गोकुल पुलिस ने खेत से चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलापुरवा निवासी वादी आशीष कुमार पुत्र स्व. सत्यकिशोर ने 29 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी। वादी का आरोप था कि गांव के ही पवनेश पुत्र नरवीर और उसके एक अन्य साथी ने खेत से आरा मशीन, कुल्हाड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 306/26 धारा 303(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई। मामले में तत्परता दिखाते हुए बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी पवनेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से चोरी की गई सामग्री 1 अदद आरा मशीन, 3 कुल्हाड़ी, 1 सूजा, 1 पिपिया (पेट्रोल की), 1 प्लास ,बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।1
- श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हरदोई/मल्लावां - सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हरदोई जनपद के मल्लावां नगर पालिका क्षेत्र के भगवंत नगर वार्ड संख्या-12 स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा हलकारेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में 4 सितंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं भव्य झांकी लीला का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चल रहा है। कार्यक्रम के चौथे दिन विशाल झांकी लीला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा एवं मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का समापन 10 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे कन्या भोज के उपरांत होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित एवं सेवाएं दे रहे हैं कथावाचक राजकुमार शास्त्री (तेंदुआ गोकन, लखीमपुर खीरी)बाल विकास गौरव कुमार (लखीमपुर खीरी) लीला मैनेजर श्याम सिंह (लखीमपुर खीरी) झांकी मैनेजर रामजी एवं श्याम जी (लखीमपुर खीरी)महाराज मनोज कुमार तिवारी (नैमिष धाम) पार्टी मैनेजर रणवीर सिंह (शाहजहांपुर) आयोजक साहब लाल यादव,सुबेदार यादव (कल्लू) एवं समस्त परिवार।1
- ग्राम पंचायत तेजवापुर जिला सीतापुर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है कोई अधिकारी यहां पर नहीं आया है1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 06.09.2026 को प्रात: 05.00 बजे थाना हरपालपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेहटारम्पुरा में दो पक्षों के मध्य कंडे पाथने व मवेशी बांधने को लेकर कहासुनी एवं मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से धीरेन्द्र पुत्र रामलखन घायल हो गए । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल धीरेन्द्र को उपचार हेतु सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, धीरेन्द्र उपरोक्त को अंदरूनी चोट आई थी । सीएचसी हरपालपुर से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया । घटना के संबंध में धीरेन्द्र के पिता की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । धीरेन्द्र उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम कराया गया । उक्त के संबंध में उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी करते हुए 02 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार यादव की बाइट ।*1
- भीषण जलभराव से त्रस्त वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोगों से मिले रामज्ञान गुप्ता बोले—दो महीने से जलभराव में फंसे हैं लोग, जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और प्रशासन बेखबर हरदोई, 07 सितंबर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के मंगली पुरवा फाटक के निकट स्थित वैष्णो नगर और प्रेम नगर पहुंचकर मोहल्लावासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। . रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि हरदोई शहर के वैष्णो नगर और प्रेम नगर के लोग लंबे समय से भीषण जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन मोहल्लों की लगभग 7 से 8 गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है और यह स्थिति दो महीने से अधिक समय से बनी हुई है। . उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरदोई सदर विधायक के आवास से इन मोहल्लों की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि कई गलियां नगर पालिका क्षेत्र में भी आती हैं। . बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की आवाजाही प्रभावित. रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि मोहल्लावासियों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस का मोहल्ले तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। . उन्होंने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कुछ परिवार मोहल्ला छोड़कर किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। . रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मोहल्ले की सड़क और नाली की समस्याओं को लेकर वह उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। . भाजपा सरकार पर साधा निशाना सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं और धरातल पर स्थिति अलग दिखाई देती है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की। . उन्होंने मोहल्लावासियों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। . सैकड़ों मोहल्लावासी रहे मौजूद इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता, रणधीर बहादुर, विकास शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता सहित सैकड़ों मोहल्लावासी मौजूद रहे।1
- 1
- महावीर यादव पोट सालेहनगर गारम नौबस्ता थाना माल तहसील मलिहबाद जिल लखनऊ महावीर यादव पोट सालेहनगर गारम नौबस्ता थाना माल तहसील मलिहबाद जिल लखनऊ कोई नही सुन रहा है2
- ट्रांसफार्मर के पास करंट फैलने से हुई पशु की मौत माल के बसहरी गांव की घटना ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से भैंस की दर्दनाक मौत, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसहरी गांव के बाहर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे विभागीय लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मृत भैंस का पोस्टमार्टम करने पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कनौजिया पर भी पशुपालक द्वारा पीएम के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। डॉ विकास कनौजिया ने बिना सैंपल लिए ही कर दिया पीएम अब सवाल यह है कि खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास करंट फैलने से हुई पशु की मौत के लिए जिम्मेदारी किसकी है? और पशुपालक को उचित कार्रवाई व मुआवजा कब मिलेगा? मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय होना जरूरी है।1