आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के पास मचा हड़कंप, पंखे-स्टेबलाइजर से लेकर वायरिंग और नकदी तक जली; शॉर्ट सर्किट की आशंका संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के निकट स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान से तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है और अंदर आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे पंखे, स्टेबलाइजर, स्विच, वायरिंग समेत तमाम विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आ गए। दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुकान स्वामी रंजीत कुमार ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। इसके अलावा दुकान पर काम करने वाले तीन मजदूरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी दुकान से चलती थी। लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है1
- नजर हटी, दुर्घटना घटी: दुबग्गा में महिला का मोबाइल चोरी, वारदात CCTV में कैद लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। दुकान पर सामान खरीदने पहुंची एक महिला काउंटर पर अपना मोबाइल फोन भूल गई। इसी दौरान पीछे से आए एक चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए मोबाइल फोन उठाया और वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला दुकान पर सामान खरीदने में व्यस्त थी और जल्दबाजी में अपना मोबाइल काउंटर पर छोड़ दिया था। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे युवक ने इधर-उधर देखा और मौका मिलते ही मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक मोबाइल उठाकर मौके से जाते हुए दिखाई दे रहा है। पटना के बाद क्षेत्र वासियों का आरोप क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दुबग्गा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। फिलहाल पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा सकती है।1
- बाराबंकी में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों म * जनपद बाराबंकी में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। नदी का पानी धीरे-धीरे निचले इलाकों की ओर पहुंचने लगा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर खेतों और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का असर मदरहा, बल्लीपुर, पर्वतपुर, सुबेदारपुरवा, कोटारी गौरिया, चौसीपुरवा, गायघाट, बतनेरो, कलहंसपुरवा, गोबरहा, सनवा, अकोना, सरसंडा, टेपरा, भैरोकोल, परसावल, गेदरापुर, सराय, सुरजन, लोढ़मऊ और अतरौली समेत दर्जनों गांवों में बताया जा रहा है। इन गांवों के निचले इलाकों में नदी का पानी पहुंचने से लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों को अपने घरों में रखे सामान और पशुओं की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। कई लोग एहतियात के तौर पर जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के सामने फसलों के नुकसान का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। संपर्क मार्गों पर पानी भरने से एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचना भी मुश्किल होता जा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।1
- डीएम साहब! लाइट दिला दीजिए, पेपर आने वाले हैं, हम कैसे पढ़ें डीएम साहब! लाइट दिला दीजिए, पेपर आने वाले हैं, हम कैसे पढ़ें सीतापुर। सोशल मीडिया पर एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर जिलाधिकारी (डीएम) से बिजली और सड़क की समस्या दूर कराने की गुहार लगाती नजर आ रही है। वायरल वीडियो महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर बेहटा छावनी का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्रा भावुक होकर डीएम से कहती सुनाई दे रही है, “प्लीज डीएम सर, लाइट दिला दीजिए। हमारे माता-पिता पैसे लगाते हैं। लाइट नहीं है तो हम कैसे पढ़ें?” छात्रा आगे कहती है कि बरसात के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा ने कहा कि जब वे पढ़ने बैठते हैं तो बिजली नहीं होती। “हमारे पेपर आने वाले हैं, तो हम पेपर कैसे दे पाएंगे। प्लीज डीएम सर, हमारे यहां लाइट दिला दीजिए, हमें उसकी बहुत जरूरत है।” छात्रा की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर बिजली और सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराएगा।1
- हमारे गांव की रोड सही हो जाए दलिया निरंजन गांव की इतनी सरकार से मांगे लेकिन सरकार हमारी बात ही नहीं सुनाई है क्या करें1
- सहारनपुर जा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीअजय राय को गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस ले गई पुलिस लाइन सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना के संबंध में मस्जिद कमेटी एवं पीड़ितों से मुलाकात करने जा रहे थे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेंयू चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार1
- *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!* *उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिला की अपील......!!*1
- मेरठ में सपा विधायक को अपने ही आवास से निकलना पड़ा भारी! आवास से बाहर निकले सपा विधायक मेरठ में सपा विधायक को अपने ही आवास से निकलना पड़ा भारी! आवास से बाहर निकले सपा विधायक को पुलिस ने गाड़ी में बैठने तक रोक लिया। काफी देर तक हुई हुज्जत के बाद विधायक गाड़ी में बैठ पाए। इसके बाद उनकी गाड़ी को भी घेर लिया गया और आगे जाने से रोक दिया गया। मेरठ में सपा विधायक के साथ पुलिस की सख्ती का मामला चर्चा में।1
- लखनऊ ब्रेकिंग इंदिरा नगर सी ब्लॉक गुरुद्वारा रोड पर व्यक्ति की मौत इंदिरा नगर स्थित गुरुद्वारा रोड पर सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों के मुताबिक, मृतक काफी वर्षों से सड़क पर ही जीवन व्यतीत कर रहा था और अक्सर इसी इलाके में नजर आता था। सूचना पर पहुंची 112 डायल अमन राठौर| ✍️1