logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_Durgesh Kumar
Durgesh Kumar
Plumber श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उनियारा/ककोड़। उनियारा उपखंड मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम ककोड़ में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव (जयंती) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ककोड़ का पूरा जैन समाज भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों की धूम रही। ​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सबसे पहले समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का परम पावन शांतिधारा अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित कर सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया। अभिषेक के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं ने आदिनाथ भगवान के बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​पूजन के पश्चात सकल जैन समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान आदिनाथ को आकर्षक रूप से सजाई गई पालकी में विराजमान किया गया, जिसे समाज के महिला और पुरुष श्रद्धालु अपने कंधों पर उठाकर चल रहे थे। यह शोभायात्रा बैंड-बाजों की मधुर धुनों और धर्म ध्वजाओं के साथ पूरे ककोड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान की मंगल आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। ​श्री आदिनाथ नवयुवक मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का क्रम शाम को भी जारी रहा। सायंकाल मंदिर में विशेष कलश अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहाँ संगीत की धुनों पर गायक कलाकारों ने जैन भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चली इस भजन संध्या में समाज के महिला व पुरुष भक्ति भाव में विभोर होकर नृत्य करते रहे। इस पूरे आयोजन के दौरान सकल जैन समाज ककोड़ की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे जयंती महोत्सव ऐतिहासिक बन गया।
    3
    उनियारा/ककोड़। उनियारा उपखंड मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम ककोड़ में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव (जयंती) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ककोड़ का पूरा जैन समाज भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों की धूम रही।
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सबसे पहले समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का परम पावन शांतिधारा अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने अष्ट द्रव्य के अर्घ्य समर्पित कर सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया। अभिषेक के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं ने आदिनाथ भगवान के बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
​पूजन के पश्चात सकल जैन समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान आदिनाथ को आकर्षक रूप से सजाई गई पालकी में विराजमान किया गया, जिसे समाज के महिला और पुरुष श्रद्धालु अपने कंधों पर उठाकर चल रहे थे। यह शोभायात्रा बैंड-बाजों की मधुर धुनों और धर्म ध्वजाओं के साथ पूरे ककोड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान की मंगल आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया।
​श्री आदिनाथ नवयुवक मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का क्रम शाम को भी जारी रहा। सायंकाल मंदिर में विशेष कलश अभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात रात्रि में एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहाँ संगीत की धुनों पर गायक कलाकारों ने जैन भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चली इस भजन संध्या में समाज के महिला व पुरुष भक्ति भाव में विभोर होकर नृत्य करते रहे। इस पूरे आयोजन के दौरान सकल जैन समाज ककोड़ की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे जयंती महोत्सव ऐतिहासिक बन गया।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अंता मुख्य बाजार में जाम, प्रशासन से व्यवस्था सुधार मांग ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    1
    अंता मुख्य बाजार में जाम, प्रशासन से व्यवस्था सुधार मांग ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कापरेन में एसबीआई बैंक शाखा में नोट विनिमय मेले का हुआ आयोजन सैकड़ों लोगों को मिले 10'20'50 के नए नोट।
    1
    कापरेन में एसबीआई बैंक शाखा में नोट विनिमय मेले का हुआ आयोजन सैकड़ों लोगों को मिले 10'20'50 के नए नोट।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सपोटरा के रूपपुरा गांव की है घटना
    1
    सपोटरा के रूपपुरा गांव की है घटना
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • *जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें* *जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान* *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क* *जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची* *घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई* गंगापुर सिटी, 12 मार्च।* वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है। *उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी (इंदिरा कश्लोनी), रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के गोदामों में गैस स्टश्क, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए। *कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है। *गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। *उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। *नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है।
    1
    *जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें*
*जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान*
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435 एवं 181 व  112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क*
*जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची*
*घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई*
गंगापुर सिटी, 12 मार्च।* वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।
*उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी (इंदिरा कश्लोनी), रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के गोदामों में गैस स्टश्क, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए।
*कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है।
*गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी  समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर  07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। 
*नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री Heeralal Nagar आज सुबह 11 बजे कोटा के इन्द्र विहार स्थित अपने आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में ऊर्जा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में आमजन से जुड़े मामलों और विभागीय समन्वय को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
    1
    कोटा। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री Heeralal Nagar आज सुबह 11 बजे कोटा के इन्द्र विहार स्थित अपने आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में ऊर्जा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि बैठक में आमजन से जुड़े मामलों और विभागीय समन्वय को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • * *सवाई माधोपुर, 12 मार्च।* आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के समस्त उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित अटल जन सेवा शिविरों के तहत पंचायत समिति गंगापुर सिटी के भारत निर्माण केन्द्र में जिला कलक्टर काना राम ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। अटल जन सेवा शिविर के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष पट्टा जारी करवाने, नाली का लेवल दुरस्त करवाने, खाली भू-खण्डों से कचरे का निस्तारण करवाने, क्षतिग्रस्त सड़क सही करवाने, सैनिक नगर में नालियों की नियमित साफ-सफाई करवाने, आम रास्त से अवैध अतिक्रमण हटवाने, कचरा संग्रहण वाहन नहीं आने, जनाधार से नाम हटवाने, जनाधार और आधार कार्ड की सीडिंग करवाने, नया राशन कार्ड बनवाने, पेंशन स्वीकृति जैसे विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत किए गए। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई आयोजित करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त सभी परिवादों को पहले ऑनलाइन अपलोड किया जाए, जिससे समाधान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। साथ ही, समाधान के बाद परिवादी से संवाद कर उसकी संतुष्टि की पुष्टि भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक परिवादी का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि समस्या के समाधान के बाद उसे व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा सके। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायती राज, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के प्रकरण शामिल रहे। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी जनसुनवाई में उन्हीं प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    *
*सवाई माधोपुर, 12 मार्च।* आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के समस्त उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित अटल जन सेवा शिविरों के तहत पंचायत समिति गंगापुर सिटी के भारत निर्माण केन्द्र में जिला कलक्टर काना राम ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
अटल जन सेवा शिविर के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष पट्टा जारी करवाने, नाली का लेवल दुरस्त करवाने, खाली भू-खण्डों से कचरे का निस्तारण करवाने, क्षतिग्रस्त सड़क सही करवाने, सैनिक नगर में नालियों की नियमित साफ-सफाई करवाने, आम रास्त से अवैध अतिक्रमण हटवाने, कचरा संग्रहण वाहन नहीं आने, जनाधार से नाम हटवाने, जनाधार और आधार कार्ड की सीडिंग करवाने, नया राशन कार्ड बनवाने, पेंशन स्वीकृति जैसे विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत किए गए। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। रास्तों पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने तहसीलदार को मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई आयोजित करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त सभी परिवादों को पहले ऑनलाइन अपलोड किया जाए, जिससे समाधान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। साथ ही, समाधान के बाद परिवादी से संवाद कर उसकी संतुष्टि की पुष्टि भी की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक परिवादी का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि समस्या के समाधान के बाद उसे व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा सके।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 40 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायती राज, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के प्रकरण शामिल रहे। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी जनसुनवाई में उन्हीं प्रकरणों की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • बदायूं में डबल मर्डर: HPCL प्लांट में मैनेजर-डिप्टी मैनेजर को गोली 🚨#uttarpradesh #badayunews
    1
    बदायूं में डबल मर्डर: HPCL प्लांट में मैनेजर-डिप्टी मैनेजर को गोली 🚨#uttarpradesh #badayunews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन शहर में कैलादेवी माता के दर्शनों के लिए आने वाले पदयात्रियों के लिए लगने वाले भंडारों में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लाखों पदयात्रियों के लिए 100 से ज्यादा कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में रोजाना 3-4 लाख पदयात्रियों को खाना, विश्राम, चिकित्सा, मोबाइल चार्जिंग और नहाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।कई भंडारा वाली जगहों पर 24 घंटे गैस सिलेंडर पर खाने, चाय और नाश्ता तैयार किया जाता है। भंडारा स्थल से जुड़े लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया- शहर में 13 मार्च से पदयात्रियों के लिए भंडारा शुरू होगा। बुधवार को आयोजन स्थलों पर टेंट व्यवस्था का काम शुरू हो गया है। हालांकि, सिलेंडर की व्यवस्था करने में आयोजकों को निराशा हाथ लगी है। आयोजकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने पर ईंधन के रूप में लकड़ियों का सहारा लेना पड़ सकता है।
    1
    हिंडौन शहर में कैलादेवी माता के दर्शनों के लिए आने वाले पदयात्रियों के लिए लगने वाले भंडारों में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ती कीमतों ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है।स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लाखों पदयात्रियों के लिए 100 से ज्यादा कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में रोजाना 3-4 लाख पदयात्रियों को खाना, विश्राम, चिकित्सा, मोबाइल चार्जिंग और नहाने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।कई भंडारा वाली जगहों पर 24 घंटे गैस सिलेंडर पर खाने, चाय और नाश्ता तैयार किया जाता है।
भंडारा स्थल से जुड़े लोगों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे  बताया- शहर में 13 मार्च से पदयात्रियों के लिए भंडारा शुरू होगा। बुधवार को आयोजन स्थलों पर टेंट व्यवस्था का काम शुरू हो गया है। हालांकि, सिलेंडर की व्यवस्था करने में आयोजकों को निराशा हाथ लगी है। आयोजकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने पर ईंधन के रूप में लकड़ियों का सहारा लेना पड़ सकता है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.