प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान भांडेर क्षेत्र की घटना, परिजनों ने प्रेमी पर लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तिघरा खिरिया निवासी ममता पत्नी राजेंद्र दोहरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात करीब साढ़े 9 बजे साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग था और शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के कुछ देर बाद ही महिला ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान भांडेर क्षेत्र की घटना, परिजनों ने प्रेमी पर लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तिघरा खिरिया निवासी ममता पत्नी राजेंद्र दोहरे के रूप में
हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात करीब साढ़े 9 बजे साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग था और शुक्रवार
रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के कुछ देर बाद ही महिला ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- झांसी में स्मार्ट मीटरलूट रहे युवा समाजसेवी नेता वैभव बट्टा ने उठाई आवाज1
- झांसी टोल प्लाजा बवाल: झांसी में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा मऊरानीपुर के लोहारी टोल प्लाजा पर युवतियों ने जमकर काटा बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। चोरी का आरोप लगाकर युवती ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़, कर्मियों के साथ की अभद्रता। टोल कर्मियों ने दी पुलिस बुलाने की धमकी, तो जमीन पर ही धरने पर बैठ गई युवती। मऊरानीपुर में युवती और टोल कर्मियों के बीच तीखी झड़प, मारपीट का प्रयास। युवती का दावा- टोल कर्मियों ने की चोरी; कर्मियों ने आरोपों को सिरे से नकारा। झांसी में फिर दिखा युवतियों का उग्र रूप, टोल नाके पर सरकारी काम में डाली बाधा। "बुला लो पुलिस!" टोल कर्मियों को ललकारते हुए बीच सड़क पर बैठी युवती, बाधित रहा ट्रैफिक। झांसी में बढ़ा 'लेडी डॉन' कल्चर? आए दिन सामने आ रहे हैं युवतियों के मारपीट और हंगामे के वीडियो युवती की दबंगई देख सहमे टोल कर्मी, तोड़फोड़ से हुआ संपत्ति का नुकसान। आरोप-प्रत्यारोप का दौर: चोरी या कुछ और? बीच बचाव करने आए लोगों को भी युवतियों ने दिखाया रौब, वायरल वीडियो से फैली सनसनी।1
- दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को बमबम महादेव पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है,तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई इससे यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए,चाहे वह दबाव हो,पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही। उन्होंने कहा लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है,लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है यह लोकतंत्र नहीं,बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं,उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा।लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी की कांग्रेस है न कभी डरी है,न डरेगी पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर, हर मंच पर,संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।पुतला दहन करने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा, स्वामी शरण कुशवाहा,जमित्री दादोरिया,सी एल बोध,स्वदेश अहिरवार,बी एल केन,प्रेमनारायण कुशवाहा,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,रिंकू यादव, मोहन कुशवाहा,अनिल राज श्रीवास्तव,रामकुमार मोंगिया,मुईन कुरेशी,रामदास उत्साही,वासुदेव कमरिया,राघवेंद्र जादोन,अनूप तिवारी,सुरेश अहिरवार,सुनील बंशकार,जयेंद्र गौतम,राजू खान,बलबीर कुशवाहा,मोहनसरूप श्रीवास्तव,मानस दुबे, आदि उपस्थित रहे!1
- #Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #दतिया #pandokhardham #महामंडलेश्वर #संत #धर्म1
- Post by SK NEWS 911
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Mohammad Irshad2
- दतिया कांग्रेस में नाराजगी विधानसभा अध्यक्ष सहित पूर्व गृहमंत्री का पुतला फूंक डाला*1