Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
HEMRAJ MAURYA
कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी। में नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, लाखों का नुकसान कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के डोरोमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक आटा चक्की से चोरों ने 8 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पार कर दिए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित नीरज पांडेय के मुताबिक चोर सोलर पैनल चोरी कर ले गए। चोरी हुए सोलर पैनलों की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नेशनल हाईवे किनारे हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।1
- कौशाम्बी: भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने ASP से लगाई न्याय की गुहार समाधान दिवस में रत्नेश कुमार ने सौंपा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र की भगवानपुर चौकी के प्रभारी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चौकी पर पहुंचे एक पीड़ित ने प्रभारी पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार का आरोप जानकारी के मुताबिक, सरायअकील थाना क्षेत्र के रत्नेश कुमार किसी कार्य के सिलसिले में भगवानपुर चौकी पहुंचे थे। रत्नेश कुमार का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने उनसे पैसों की मांग की। पीड़ित के मुताबिक, चौकी पर कथित दुर्व्यवहार के बाद उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से न्याय की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि मामले में अपेक्षित सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत रखने का निर्णय लिया। समाधान दिवस में ASP को सौंपा शिकायती पत्र शनिवार को थाना सरायअकील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान रत्नेश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत में चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। रत्नेश कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए, ताकि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सके। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाए और गरीब तथा आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने की मांग की। जांच के बाद स्पष्ट होगी सच्चाई समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोई कदम उठाया जाता है या नहीं। नोट: यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और समाधान दिवस में दी गई शिकायत पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।1
- झांसी में 1 करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक में छिपाकर हो रही थी तस्करी *झांसी ब्रेकिंग्* झांसी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में ANTF टीम और बबीना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 214 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गांजे को उड़ीसा से ग्वालियर ले जाने की बात सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर ANTF टीम और बबीना पुलिस ने सुकुवा-दकवा के पास संदिग्ध ट्रक PB 10 JE 5483 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग-अलग बंडलों में छिपाकर रखा गया 214 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख रुपये है। मामले में हरियाणा के पानीपत निवासी सतपाल उर्फ सत्यपाल और मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी मोहन कुशवाह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मोहन ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी आकाश कुशवाह ट्रक किराए पर लेकर भुवनेश्वर गया था। आरोप है कि आकाश ने उड़ीसा से गांजा ट्रक में लोड कराया और अपनी निजी गाड़ी से आगे निकल गया। आकाश ने मोहन से ग्वालियर पहुंचने के बाद फोन करने को कहा था, जिसके बाद माल उतारने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बाइट - विकास कुमार एसएसपी झांसी4
- अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, विद्युत उपकेंद्र का घेराव रायबरेली। अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में व्यापारी और किन्नर समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिना सूचना बिजली काटे जाने से दुकानदारों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 10 से 15 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विशेष रूप से शाम के समय बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समुदाय ने भी अनोखे अंदाज में विरोध जताया। इस मौके पर मो. आबिद, समर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, अनिल सविता, सुरेंद्र सिंह और राजन सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।1
- कौशाम्बी में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप, देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़ कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव में विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। अजगर के निकलने की खबर से आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 📍 संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव का मामला।1
- एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार सीतापुर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार सीधे-साधे लोगों को निशाना बनाकर बदल लेते थे बैंक के एटीएम कार्ड पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 42 एटीएम कार्ड भी किया बरामद कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए शातिर बदमाश एडिशनल एसपी ने किया मामले का खुलासा. बाइट - आलोक सिंह एडिशनल एसपी सीतापुर1
- 🚨 ससुर खदेरी नदी में 20 घंटे बाद मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पीछे खोजवापुर गांव के पास ससुर खदेरी नदी में बुधवार को पशु चराते समय 65 वर्षीय बलदेव उर्फ कल्लू गहरे पानी में डूब गए थे। पुलिस, प्रशासन और पीएसी जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 घंटे बाद बुजुर्ग का शव नदी से बरामद किया गया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नदी और खनन के बाद बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया था। आरोप है कि करीब एक माह पहले नदी के आसपास जेसीबी से मिट्टी खनन कर गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मिट्टी खनन के कारण नदी का स्वरूप और गहराई बढ़ गई, जिससे बारिश के बाद गहरे पानी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया और बुजुर्ग की जान चली गई। बुजुर्ग की मौत के बाद अब ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि अवैध खनन की शिकायतें पहले की गई थीं तो जिम्मेदार विभाग ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। #कौशाम्बी #मंझनपुर #ससुरखदेरीनदी #अवैधखनन #खननमाफिया #BreakingNews #KaushambiNews #DailyDainikNews खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश1
- कौशाम्बी: पिपरी के मनौरी में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों की गाड़ी, चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में स्कूली बच्चों से भरी विक्रम गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा। कई बच्चों के घायल होने की खबर। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। विक्रम गाड़ी में 18 बच्चे सवार थे बताया जा रहा है कि 5 बच्चों को आई है गम्भीर छोटे जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बल मौके पर मौजूद।1
- कौशाम्बी। में स्कूली बच्चों से भरी विक्रम टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, 5 बच्चे घायल.... स्कूली बच्चों से भरी विक्रम टैक्सी अनियंत्रित होकर पलटी, 5 बच्चे घायल कौशाम्बी के चायल क्षेत्र में गंगवा-चौली गांव के पास शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी विक्रम टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 18 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। चालक के अनुसार, रास्ते में एक बच्चे ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1