अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, विद्युत उपकेंद्र का घेराव रायबरेली। अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में व्यापारी और किन्नर समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिना सूचना बिजली काटे जाने से दुकानदारों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 10 से 15 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विशेष रूप से शाम के समय बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समुदाय ने भी अनोखे अंदाज में विरोध जताया। इस मौके पर मो. आबिद, समर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, अनिल सविता, सुरेंद्र सिंह और राजन सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, विद्युत उपकेंद्र का घेराव रायबरेली। अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में व्यापारी और किन्नर समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिना सूचना बिजली काटे जाने से दुकानदारों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 10 से 15 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विशेष रूप से शाम के समय बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समुदाय ने भी अनोखे अंदाज में विरोध जताया। इस मौके पर मो. आबिद, समर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, अनिल सविता, सुरेंद्र सिंह और राजन सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
- मीडिया/सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,गेंगासो एवं डलमऊ गंगा घाट का कराया स्थलीय निरीक्षण रायबरेली : विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो गंगा घाट स्थित शवदाह गृह के आसपास जलभराव होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाई होने संबंधी प्रसारित/प्रचारित खबरों का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गेंगासो गंगा घाट एवं डलमऊ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डलमऊ गंगा घाट पर स्थिति सामान्य है तथा घाट क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। वहीं, गेंगासो गंगा घाट पर कुछ स्थान पर जलभराव पाया गया। अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शवदाह एवं अंतिम संस्कार हेतु अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भी लोगों को अंतिम संस्कार कराने में कठिनाई न हो।1
- अघोषित बिजली कटौती से भड़के व्यापारी, विद्युत उपकेंद्र का घेराव रायबरेली। अघोषित बिजली कटौती और लगातार बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में व्यापारी और किन्नर समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिना सूचना बिजली काटे जाने से दुकानदारों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद डलमऊ तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 10 से 15 दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर विशेष रूप से शाम के समय बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समुदाय ने भी अनोखे अंदाज में विरोध जताया। इस मौके पर मो. आबिद, समर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, अनिल सविता, सुरेंद्र सिंह और राजन सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh1
- रायबरेली में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजी ऊँचाहार की धरती रायबरेली में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजी ऊँचाहार की धरती रायबरेली के ऊँचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक मनोज पांडेय द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन अत्यंत खास और ऐतिहासिक रहा। सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक आदरणीय पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव कथा श्रवण करने के लिए ऊँचाहार की पावन धरती पर दिग्गज राजनेताओं और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने विशेष रूप से पहुंचकर कथा का रसपान किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। इन दिग्गज नेताओं के आगमन से आयोजन स्थल पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। यह धार्मिक महाकुंभ 11 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। आयोजन के दूसरे दिन हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के बैठने, पीने के पानी और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व आयोजकों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने अनूठे अंदाज में भगवान शिव की महिमा, शिव पुराण के महत्व और जीवन कल्याण के उपायों का वर्णन कर रहे हैं, जिसे सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उल्लास और शिवमय वातावरण बना हुआ है।3
- मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।2
- नेशनल हाईवे किनारे आटा चक्की से 8 KW के सोलर पैनल चोरी, मचा हड़कंप कौशाम्बी में चोरों ने नेशनल हाईवे किनारे स्थित आटा चक्की कारखाने को निशाना बनाया। कारखाने में लगे 8 KW के सोलर पैनल चोर पार कर ले गए। सोलर पैनल चोरी होने के बाद पीड़ित नीरज पाण्डेय को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सोलर पैनल की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये है। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 📍 सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे का मामला।1
- मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिव महापुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण रायबरेली : मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज चडरई चौराहा स्थित शिव महापुराण कथा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल, आवागमन मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- तालाब में गिरने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, घूमते समय हुआ हादसा फतेहपुर के धाता नगर पंचायत क्षेत्र में सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में गिरने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता-सिराथू रोड निवासी कल्लू सोनकर (80) पुत्र स्वर्गीय बच्ची लाल सोनकर शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से घूमने निकले थे। घूमते हुए वह सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर तालाब के किनारे बैठे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में जा गिरे। तालाब में पानी अधिक होने के कारण वृद्ध गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी धाता पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धाता पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के संबंध में परिजनों से बातचीत की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।1