मीडिया/सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,गेंगासो एवं डलमऊ गंगा घाट का कराया स्थलीय निरीक्षण रायबरेली : विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो गंगा घाट स्थित शवदाह गृह के आसपास जलभराव होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाई होने संबंधी प्रसारित/प्रचारित खबरों का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गेंगासो गंगा घाट एवं डलमऊ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डलमऊ गंगा घाट पर स्थिति सामान्य है तथा घाट क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। वहीं, गेंगासो गंगा घाट पर कुछ स्थान पर जलभराव पाया गया। अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शवदाह एवं अंतिम संस्कार हेतु अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भी लोगों को अंतिम संस्कार कराने में कठिनाई न हो।
मीडिया/सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,गेंगासो एवं डलमऊ गंगा घाट का कराया स्थलीय निरीक्षण रायबरेली : विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो गंगा घाट स्थित शवदाह गृह के आसपास जलभराव होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाई होने संबंधी प्रसारित/प्रचारित खबरों का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गेंगासो गंगा घाट एवं डलमऊ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डलमऊ गंगा घाट पर स्थिति सामान्य है तथा घाट क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। वहीं, गेंगासो गंगा घाट पर कुछ स्थान पर जलभराव पाया गया। अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शवदाह एवं अंतिम संस्कार हेतु अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भी लोगों को अंतिम संस्कार कराने में कठिनाई न हो।
- ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। 11 से 17 सितंबर तक चल रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कथा पंडाल में श्रद्धालुओं के बीच भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म और भगवान शिव के लोककल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म की यही बड़ी पूंजी है कि भगवान शिव लोकमंगल के लिए विष तक धारण करते हैं। उन्होंने शिव के त्याग, तपस्या और लोककल्याण की भावना को सनातन परंपरा की महत्वपूर्ण विशेषता बताया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आयोजित इस कथा में शुरुआती दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा से लेकर कथा स्थल तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह और बढ़ गया। आयोजन सनातन आस्था, सामाजिक एकता और शिव भक्ति का केंद्र बना हुआ है।1
- सांसद राहुल गांधी ने जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी फ़ाना त्रिवेदी के आवास पहुंचकर वहां पर परिवार के सदस्यों से की मुलाकात और लिया उनका कुशलक्षेम रायबरेली । दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना और मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। अपने संसदीय क्षेत्र आए राहुल गांधी ने जिले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी फाना त्रिवेदी के आवास पहुंचे वहां पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से की मुलाकात और लिया उनका कुशलक्षेम आपको बताते चलें कि सांसद राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात की सराफा व्यापारियों ने उन्हें टैक्स जीएसटी और मैन्युफैक्चरिंग के दौरान आने वाले सरकारी अवरोधों के बारे में जानकारी दी । व्यापारियों ने उन्हें बताया है कि किस तरह से जीएसटी के नाम पर अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है सोने और चांदी की खरीद फरोख्त में टैक्स बढ़ाया जा रहा हैं इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग ज्वेलरी में भी अत्यधिक शुल्क होने से छोटा सर्राफा व्यापारियों की कमर तोड़ रहा हैं । सांसद राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों की बात को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया व्यापारी फाना त्रिवेदी ने बताया कि राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है व्यापारियों को उनसे उम्मीद है कि उनके प्रयासों से आभूषण के कारोबार में लगे व्यापारियों को राहत मिलेगी ।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar raebareli uttar pradesh1
- रायबरेली में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजी ऊँचाहार की धरती रायबरेली में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजी ऊँचाहार की धरती रायबरेली के ऊँचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक मनोज पांडेय द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन अत्यंत खास और ऐतिहासिक रहा। सीहोर के प्रसिद्ध कथावाचक आदरणीय पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव कथा श्रवण करने के लिए ऊँचाहार की पावन धरती पर दिग्गज राजनेताओं और श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) तथा उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने विशेष रूप से पहुंचकर कथा का रसपान किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। इन दिग्गज नेताओं के आगमन से आयोजन स्थल पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। यह धार्मिक महाकुंभ 11 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। आयोजन के दूसरे दिन हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के बैठने, पीने के पानी और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन व आयोजकों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने अनूठे अंदाज में भगवान शिव की महिमा, शिव पुराण के महत्व और जीवन कल्याण के उपायों का वर्णन कर रहे हैं, जिसे सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में उल्लास और शिवमय वातावरण बना हुआ है।3
- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस। अमिता सिंह, ASP👇👇3
- मंझनपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर कौशांबी- स्विफ्ट कार में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप। मोहम्मदपुर गांव के खेत मे कार के अंदर संदिग्ध हालत में मिला शव। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल जारी। 25 वर्षीय रवि यादव निवासी धूमनगंज के रूप में हुई शव की शिनाख्त। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।2
- मीडिया/सोशल मीडिया में प्रसारित खबर का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,गेंगासो एवं डलमऊ गंगा घाट का कराया स्थलीय निरीक्षण रायबरेली : विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गेंगासो गंगा घाट स्थित शवदाह गृह के आसपास जलभराव होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाई होने संबंधी प्रसारित/प्रचारित खबरों का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गेंगासो गंगा घाट एवं डलमऊ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डलमऊ गंगा घाट पर स्थिति सामान्य है तथा घाट क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है। वहीं, गेंगासो गंगा घाट पर कुछ स्थान पर जलभराव पाया गया। अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पूर्व से ही वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शवदाह एवं अंतिम संस्कार हेतु अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में भी लोगों को अंतिम संस्कार कराने में कठिनाई न हो।1
- तालाब में गिरने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, घूमते समय हुआ हादसा फतेहपुर के धाता नगर पंचायत क्षेत्र में सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में गिरने से करीब 80 वर्षीय वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता-सिराथू रोड निवासी कल्लू सोनकर (80) पुत्र स्वर्गीय बच्ची लाल सोनकर शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से घूमने निकले थे। घूमते हुए वह सूर्यकुंड पक्का तालाब के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह कुछ देर तालाब के किनारे बैठे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में जा गिरे। तालाब में पानी अधिक होने के कारण वृद्ध गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाकर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी धाता पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धाता पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के संबंध में परिजनों से बातचीत की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।1