Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल की खबरें मावली परघाव संपन्न भूमिगत पार्किंग पर सरकार का ताला, सोशल मीडिया में खूब हुई चर्चा राष्ट्रपति से सवाल को इच्छुक है भगत जानिए क्या है उसका सवाल
Upendra
कल की खबरें मावली परघाव संपन्न भूमिगत पार्किंग पर सरकार का ताला, सोशल मीडिया में खूब हुई चर्चा राष्ट्रपति से सवाल को इच्छुक है भगत जानिए क्या है उसका सवाल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कल की खबरें मावली परघाव संपन्न भूमिगत पार्किंग पर सरकार का ताला, सोशल मीडिया में खूब हुई चर्चा राष्ट्रपति से सवाल को इच्छुक है भगत जानिए क्या है उसका सवाल1
- आज दिनांक 20/10/2026 जगदलपुर में दंतेवाड़ा से पहुंची डोली श्रद्धालु उमड़ पड़े देखने माई जी की डोली देखने श्रद्धालु उमड़ पड़े, कमल चंद भंजदेव, डोली लेकर दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे,।2
- बफना के दशहरा पर्व में उमड़ा जनसैलाब! 15 से 20 हजार लोगों की भीड़ का अनुमान, भव्य रावण दहन बना आकर्षण पांच दिवसीय रामलीला के बाद हुआ रावण वध, विजया दशमी पर घर-घर जले पांच दीप; आज रात्रि होगा लव-कुश कांड का मंचन बफना, कोंडागांव (छत्तीसगढ़)। विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्राम बफना में दशहरा पर्व धूमधाम, धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।1
- दंतेवाड़ा: बड़े करका पुलिया के पास हादसा, एक की मौत, दो घायल दंतेवाड़ा जिले के बड़े करका पुलिया के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 को मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल दो लोगों को डायल 112 हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से गीदम अस्पताल पहुंचाया गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम में एचसी हरिराम नाग, आरक्षक दिलीप कुमार नाग और निर्मल कुमार नाग सहित चालक युवराज भास्कर शामिल थे। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- **कर्तव्य की बेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन** **कर्तव्य की बेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन** **कारली में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों के 73 सदस्यों का सम्मान** **डीआईजी अभिषेक मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्पचक्र** दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर। देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को बुधवार को नमन किया गया। कारली स्थित 9वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के शहीद स्मारक मैदान में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शहीद परिवारों और नागरिकों ने वीर शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शहीद परिवारों के 73 सदस्यों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक मीणा ने शहीद जवानों के नामों का वाचन किया। इसके बाद 9वीं वाहिनी के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के योगदान को याद किया गया। 1959 की घटना से जुड़ा है पुलिस स्मृति दिवस पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में हुई घटना की स्मृति में हुई थी। उस समय चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से यह दिन कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया नमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्ममोहन सिंह, जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। विधायक चैतराम अटामी, जनपद अध्यक्ष सुनीता भारका, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश मिश्र, ओजस्वी गंडावी, लता मरकाम और विनोद साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 9वीं वाहिनी के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, शहीद जवानों के परिजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शहीद परिवारों के 73 सदस्यों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना का संदेश दिया।4
- *✰पति के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया संत रामपाल जी महाराज ने✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰पति के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया संत रामपाल जी महाराज ने✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर1
- रावघाट क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात: रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये रावघाट क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात: रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये भानुप्रतापपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। लंबे समय से प्रतीक्षित अंतागढ़ क्षेत्र के रावघाट के रहवासियों को आखिरकार रेल सुविधा की सौगात मिल ही गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि रावघाट रेलवे स्टेशन पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी आधिकारिक शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- नकुलनार में धूमधाम से मां दुर्गा की विदाई, घाट पर सुरक्षा पर सवाल। दंतेवाड़ा के नकुलनार में मां दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। कलश शोभायात्रा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आतिशबाजी के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मां के अंतिम दर्शन और विदाई के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और जयकारे लगाए। वहीं, दुर्गा समिति ने मसेनार नदी घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि अब क्षेत्र में धार्मिक आयोजन उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ हो रहे हैं।2