Shuru
Apke Nagar Ki App…
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा मातृशक्ति द्वारा आलू किसान आत्महत्या पर सरकार की नीतियों विरुद्ध कासगंज कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा मातृशक्ति द्वारा आलू किसान आत्महत्या पर सरकार की नीतियों विरुद्ध कासगंज कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए।
Abdul Hadi
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा मातृशक्ति द्वारा आलू किसान आत्महत्या पर सरकार की नीतियों विरुद्ध कासगंज कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा मातृशक्ति द्वारा आलू किसान आत्महत्या पर सरकार की नीतियों विरुद्ध कासगंज कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली के एसपी कार्यालय पर लगे पीडि़त न्याय की गुहार1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र के गौडा मार्ग स्थित रोशन इंक्लेव निवासी रियासत पुत्र अनवर ने अपने छोटे भाई नौसाद की गला गोंट कर हत्या कर दी. वहीं घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को कर दी. मौके पर पहुँची पुलिस को रियासत के परिजनों द्वारा गुमराह करते हुए बताया की घोड़ी के लात मारने के कारण नौसाद की मौत हो गई है. वहीं ज़ब रियासत के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया की रियसात और नौसाद की खाना खाने को लेकर आपसी विवाद हो गया था. जिसमें रियासत ने नौसाद के गले को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया. गला घुटने के कारण नौसाद की मौत हो गईं. रियासत के पिता अनवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज रियासत को गोंडा रोड़ स्थित पथवारी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.2
- सासनी। लगातार क्षेत्र में शाम को हो रही 3 दिन से बरसात से गेहूं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ी हुई हैं। रविवार की दोपहर कारी 3:00 से बरसात से क्षेत्रीय किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया है कि उनकी गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी है जो बरसात से सड़ने के कगार पर आ जाएगी। लगातार शाम को 3 दिन से क्षेत्र में बरसात हो रही है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाना काला पड़ने और चमक कम होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खलिहानों में रखी कटी हुई फसल भीग जाने से अब उसे दोबारा सुखाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जब तक फसल की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, तब तक मड़ाई का काम शुरू नहीं हो पाएगा। किसानों ने बताया कि लगातार बरसात होने से उनकी 6 महीने की कमाई पर भी पानी फिर रहा है ऐसा क्या किसानों ने ईश्वर का क्या बिगाड़ा है जो ईश्वर बरसात बनाकर किसानों के ऊपर आफत वर्षा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसान देवेंद्र रावत ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कती हुई पड़ी है रविवार को उनके गांव में तेज बारिश हुई है जिससे फसल सड़ने के कगार पर है। किसान नरेंद्र पंडित ने बताया कि उनकी 15 बीघा का फसल कट कर जमीन पर पड़ी हुई है रविवार को बरसात एवं ओलावृष्टि होने से उनकी फसल खराब हो जाएगी और 6 महीने की कमाई पर पानी फिर जाएगा। प्रशासन ने गांव गांव जाकर बरसात से नुकसान का किया आकलन एसडीएम नीरज शर्मा एवं जिला कृषि अधिकारी निखिल तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसे, लहौर्रा, नगला बलदेव, लुटसान, दरियापुर, लढौता, सठिया, मैं जाकर किसान अपनी फसल को पलट रहे थे और उनसे फसल के नुकसान के बारे में एसडीएम एवं कृषि अधिकारी ने जानकारी की। एसडीएम द्वारा बताया गया कि बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन कृषि अधिकारी के साथ किया गया है हुआ है इस रिपोर्ट को शासन को भेजेंगे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को अपनी पीड़ा बताई। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल एवं स्वयं कृषि अधिकारी के साथ गांव-गांव जाकर बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन किया है, वह इस रिपोर्ट को शासन तक पहुंचाएंगे।3
- गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बलराम युवक से झूठ बोलकर बाइक चोरों ने युवक का मोबाइल छीन कर फरार होगए।1
- मिर्जापुर ,हर महीने की तरह आज की मासिक समीक्षा बैठक मिर्जापुर के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ संगठन के तमाम पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए जनपद के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कुछ कार्यों के विषय में भी संगठन के एकजुट होकर कार्य करने की सहमति बनी समाजसेवी पत्रकार अजय पाल सिंह की खास खबर1
- जट्टारी/टप्पल। बाबूगढ़, शेरगढ़ में रविवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में उस समय रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब दंगल की सबसे बड़ी एक लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की इनामी कुश्ती में घांघौली निवासी भारत पहलवान ने मथुरा के कारब गांव के अंकित पहलवान को मात्र 25 से 30 सेकंड में ही चित कर शानदार जीत दर्ज कर ली। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया, लेकिन दर्शकों की निगाहें अंतिम और सबसे बड़ी कुश्ती पर टिकी हुई थीं। जैसे ही भारत पहलवान और अंकित पहलवान अखाड़े में उतरे, चारों ओर से दर्शकों की भीड़ जयकारे लगाने लगी। कुश्ती शुरू होते ही भारत पहलवान ने आक्रामक अंदाज में तेज दांव लगाया और अपने प्रतिद्वंदी को संभलने का मौका तक नहीं दिया। देखते ही देखते मात्र 25–30 सेकंड में अंकित पहलवान को चित कर दिया, जिससे पूरा अखाड़ा तालियों और उत्साह से गूंज उठा। इस शानदार जीत के साथ भारत पहलवान ने एक लाख रुपये की इनामी राशि और मोटरसाइकिल अपने नाम कर ली। उनकी इस उपलब्धि से टप्पल क्षेत्र का नाम कुश्ती जगत में रोशन हो गया। दंगल में मौजूद खेल प्रेमियों और आयोजकों ने भारत पहलवान की इस तेज और दमदार जीत की खूब सराहना की। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही और हर मुकाबले पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। आयोजकों ने बताया कि ऐसे दंगल ग्रामीण खेलों की परंपरा को जीवित रखने के साथ-साथ युवा पहलवानों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।4
- जिला हाथरस तहसील सिकंदरा राव क्षेत्र में गांव खिदरपुर धनसिंहपुर के नजदीक कालिंद्री नदी के तट पर पुनः पुल निर्माण के संदर्भ में विपक्षी पार्टीयों के कार्यकर्ताओं द्वारा अवरोध प्रकट करना धनसिंहपुर के नजदीक 40 गांव की जनता नदी के तट पर दिनांक 5.4.2026 को सुबह 10:00 बजे मौजूद थी जनता से पूछा गया की पुल निर्माण में शासन के आदेश पारित किया गया क्या पहले भी यहां पुल निर्माण हुआ था ठाकुर रविंद्र पाल सिंह विधायक ने एक छोटा पुल का निर्माण किया था जो कुछ ही समय में छातग्रस्त हो गया। वहां की आम जनता एवं किसान मजदूर वर्ग के लोग आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करते हैं नाव का सहारा लेते हैं किसी-किसी दिन नदी में नाव न मिलने के कारण उन्हें काफी दूरी तय करके अपने गांव पहुंचना पड़ता है। वहां पर मौजूद वर्तमान प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ठाकुर गांधी जी मौजूद रहे।1
- yah rasta per aam aadami ko nikalne ke liye bahut dikkat hoti hai jo log bahar se aate Hain gaon mein aur logon Ko dikkat Hoti Hai Kisan aadami ko dikkat hoti hai bahut pareshani Hoti Hai Nagar gram ka jo Pradhan Hai un logon se Kai bar bola nahane kuchh nahin karvaya aap dekh lijiye sar1
- हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।1