Shuru
Apke Nagar Ki App…
मारपीट की शिकार महिला बेटियों संग पहुंची सांसद कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार...... हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
Sunil kumar
मारपीट की शिकार महिला बेटियों संग पहुंची सांसद कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार...... हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।1
- हाथरस में अब आपकी गाड़ी को मिलेगी शोरूम जैसी चमक और दमदार रफ़्तार!1
- Post by Astro vastu Expert1
- सासनी क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात के कारण अलीगढ़ रोड स्थित जादौन ढाबा के समीप ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और राजमार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सासनी से अलीगढ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर जादौन ढाबा के पास पहुंचा, तभी तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और असंतुलन की वजह से ट्रैक्टर में लगी ट्राली पलट गई। ट्रॉली में भरी हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और बिखरी हुई ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार, चालक सुरक्षित है और उसे मामूली खरोंचें आई हैं।2
- इगलास कोतवाली क्षेत्र के गौडा मार्ग स्थित रोशन इंक्लेव निवासी रियासत पुत्र अनवर ने अपने छोटे भाई नौसाद की गला गोंट कर हत्या कर दी. वहीं घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को कर दी. मौके पर पहुँची पुलिस को रियासत के परिजनों द्वारा गुमराह करते हुए बताया की घोड़ी के लात मारने के कारण नौसाद की मौत हो गई है. वहीं ज़ब रियासत के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया की रियसात और नौसाद की खाना खाने को लेकर आपसी विवाद हो गया था. जिसमें रियासत ने नौसाद के गले को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया. गला घुटने के कारण नौसाद की मौत हो गईं. रियासत के पिता अनवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज रियासत को गोंडा रोड़ स्थित पथवारी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.2
- सासनी। लगातार क्षेत्र में शाम को हो रही 3 दिन से बरसात से गेहूं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ी हुई हैं। रविवार की दोपहर कारी 3:00 से बरसात से क्षेत्रीय किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया है कि उनकी गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी है जो बरसात से सड़ने के कगार पर आ जाएगी। लगातार शाम को 3 दिन से क्षेत्र में बरसात हो रही है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाना काला पड़ने और चमक कम होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खलिहानों में रखी कटी हुई फसल भीग जाने से अब उसे दोबारा सुखाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जब तक फसल की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, तब तक मड़ाई का काम शुरू नहीं हो पाएगा। किसानों ने बताया कि लगातार बरसात होने से उनकी 6 महीने की कमाई पर भी पानी फिर रहा है ऐसा क्या किसानों ने ईश्वर का क्या बिगाड़ा है जो ईश्वर बरसात बनाकर किसानों के ऊपर आफत वर्षा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसान देवेंद्र रावत ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कती हुई पड़ी है रविवार को उनके गांव में तेज बारिश हुई है जिससे फसल सड़ने के कगार पर है। किसान नरेंद्र पंडित ने बताया कि उनकी 15 बीघा का फसल कट कर जमीन पर पड़ी हुई है रविवार को बरसात एवं ओलावृष्टि होने से उनकी फसल खराब हो जाएगी और 6 महीने की कमाई पर पानी फिर जाएगा। प्रशासन ने गांव गांव जाकर बरसात से नुकसान का किया आकलन एसडीएम नीरज शर्मा एवं जिला कृषि अधिकारी निखिल तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसे, लहौर्रा, नगला बलदेव, लुटसान, दरियापुर, लढौता, सठिया, मैं जाकर किसान अपनी फसल को पलट रहे थे और उनसे फसल के नुकसान के बारे में एसडीएम एवं कृषि अधिकारी ने जानकारी की। एसडीएम द्वारा बताया गया कि बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन कृषि अधिकारी के साथ किया गया है हुआ है इस रिपोर्ट को शासन को भेजेंगे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को अपनी पीड़ा बताई। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल एवं स्वयं कृषि अधिकारी के साथ गांव-गांव जाकर बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन किया है, वह इस रिपोर्ट को शासन तक पहुंचाएंगे।3
- गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बलराम युवक से झूठ बोलकर बाइक चोरों ने युवक का मोबाइल छीन कर फरार होगए।1
- हाथरस में चलती कार पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे फ्लाईओवर पर स्विफ्ट डिजायर कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 11 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1