logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती कार पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 11,500 रुपये का चालान..... हाथरस में चलती कार पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे फ्लाईओवर पर स्विफ्ट डिजायर कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 11 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

5 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

चलती कार पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 11,500 रुपये का चालान..... हाथरस में चलती कार पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे फ्लाईओवर पर स्विफ्ट डिजायर कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 11 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
    1
    हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बरसे निवासी संगीता अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की तलाश में भटक रही है। सोमवार को वह सांसद कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई।
पीड़िता के अनुसार 2 मार्च को नाली विवाद को लेकर गांव के गौरी शंकर व उसके परिजनों ने उन पर और उनकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर करना पड़ा।
महिला का आरोप है कि दबंगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर उल्टा उनके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। फिलहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथरस में अब आपकी गाड़ी को मिलेगी शोरूम जैसी चमक और दमदार रफ़्तार!
    1
    हाथरस में अब आपकी गाड़ी को मिलेगी शोरूम जैसी चमक और दमदार रफ़्तार!
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Astro vastu Expert
    1
    Post by Astro vastu Expert
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚔 *अलीगढ़ पुलिस* 🚔 ♦️ *एसएसपी अलीगढ़ द्वारा कानून/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त-* आज दिनांक 06.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा *नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल व अन्य पुलिस बल के साथ* जनपद में कानून/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्वार्सी चौराहा से लेकर सेन्टर प्वाइंट, स्टेट बैंक तिराहा, कठपुला, रसलगंज चौराहा, बाराद्वारी चौराहा, सब्जी मण्डी चौराहा, मामू भाँजा, कबरकुत्ता से लेकर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त किया गया एवं लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा बाजारों में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा सतर्क व सजग रहने की अपील की गई । ▪️ महोदय द्वारा समस्त अधीनस्थों को अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजार इत्यादि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त कर संदिग्धों पर निरन्तर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया । ‼️ *इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री मयंक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री सर्वम सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।*
    1
    🚔 *अलीगढ़ पुलिस* 🚔
♦️ *एसएसपी अलीगढ़ द्वारा कानून/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त-*
आज दिनांक 06.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा *नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल व अन्य पुलिस बल के साथ* जनपद में कानून/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु  क्वार्सी चौराहा से लेकर सेन्टर प्वाइंट, स्टेट बैंक तिराहा, कठपुला, रसलगंज चौराहा, बाराद्वारी चौराहा, सब्जी मण्डी चौराहा, मामू भाँजा, कबरकुत्ता से लेकर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त किया गया एवं लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा बाजारों में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा सतर्क व सजग रहने की अपील की गई ।
▪️ महोदय द्वारा समस्त अधीनस्थों को अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजार इत्यादि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त कर संदिग्धों पर निरन्तर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
‼️ *इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार,  पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री मयंक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय श्री सर्वम सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।*
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सासनी क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात के कारण अलीगढ़ रोड स्थित जादौन ढाबा के समीप ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और राजमार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सासनी से अलीगढ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर जादौन ढाबा के पास पहुंचा, तभी तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और असंतुलन की वजह से ट्रैक्टर में लगी ट्राली पलट गई। ट्रॉली में भरी हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और बिखरी हुई ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार, चालक सुरक्षित है और उसे मामूली खरोंचें आई हैं।
    2
    सासनी क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात के कारण अलीगढ़ रोड स्थित जादौन ढाबा के समीप ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और राजमार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सासनी से अलीगढ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर जादौन ढाबा के पास पहुंचा, तभी तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और असंतुलन की वजह से ट्रैक्टर में लगी ट्राली पलट गई। ट्रॉली में भरी हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और बिखरी हुई ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार, चालक सुरक्षित है और उसे मामूली खरोंचें आई हैं।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इगलास कोतवाली क्षेत्र के गौडा मार्ग स्थित रोशन इंक्लेव निवासी रियासत पुत्र अनवर ने अपने छोटे भाई नौसाद की गला गोंट कर हत्या कर दी. वहीं घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को कर दी. मौके पर पहुँची पुलिस को रियासत के परिजनों द्वारा गुमराह करते हुए बताया की घोड़ी के लात मारने के कारण नौसाद की मौत हो गई है. वहीं ज़ब रियासत के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया की रियसात और नौसाद की खाना खाने को लेकर आपसी विवाद हो गया था. जिसमें रियासत ने नौसाद के गले को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया. गला घुटने के कारण नौसाद की मौत हो गईं. रियासत के पिता अनवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज रियासत को गोंडा रोड़ स्थित पथवारी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
    2
    इगलास कोतवाली क्षेत्र के गौडा मार्ग स्थित  रोशन इंक्लेव निवासी रियासत पुत्र अनवर ने अपने छोटे भाई नौसाद की गला गोंट कर हत्या कर दी. वहीं घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को कर दी. मौके पर पहुँची पुलिस को रियासत के परिजनों द्वारा गुमराह करते हुए बताया की घोड़ी के लात मारने के कारण नौसाद की मौत हो गई है. वहीं ज़ब रियासत के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो बताया की रियसात और नौसाद की खाना खाने को लेकर आपसी विवाद हो गया था. जिसमें रियासत ने नौसाद के गले को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया. गला घुटने के कारण नौसाद की मौत हो गईं. रियासत के पिता अनवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज रियासत को गोंडा रोड़ स्थित पथवारी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    8 hrs ago
  • सासनी। लगातार क्षेत्र में शाम को हो रही 3 दिन से बरसात से गेहूं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ी हुई हैं। रविवार की दोपहर कारी 3:00 से बरसात से क्षेत्रीय किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया है कि उनकी गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी है जो बरसात से सड़ने के कगार पर आ जाएगी। लगातार शाम को 3 दिन से क्षेत्र में बरसात हो रही है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाना काला पड़ने और चमक कम होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खलिहानों में रखी कटी हुई फसल भीग जाने से अब उसे दोबारा सुखाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जब तक फसल की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, तब तक मड़ाई का काम शुरू नहीं हो पाएगा। किसानों ने बताया कि लगातार बरसात होने से उनकी 6 महीने की कमाई पर भी पानी फिर रहा है ऐसा क्या किसानों ने ईश्वर का क्या बिगाड़ा है जो ईश्वर बरसात बनाकर किसानों के ऊपर आफत वर्षा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसान देवेंद्र रावत ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कती हुई पड़ी है रविवार को उनके गांव में तेज बारिश हुई है जिससे फसल सड़ने के कगार पर है। किसान नरेंद्र पंडित ने बताया कि उनकी 15 बीघा का फसल कट कर जमीन पर पड़ी हुई है रविवार को बरसात एवं ओलावृष्टि होने से उनकी फसल खराब हो जाएगी और 6 महीने की कमाई पर पानी फिर जाएगा। प्रशासन ने गांव गांव जाकर बरसात से नुकसान का किया आकलन एसडीएम नीरज शर्मा एवं जिला कृषि अधिकारी निखिल तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसे, लहौर्रा, नगला बलदेव, लुटसान, दरियापुर, लढौता, सठिया, मैं जाकर किसान अपनी फसल को पलट रहे थे और उनसे फसल के नुकसान के बारे में एसडीएम एवं कृषि अधिकारी ने जानकारी की। एसडीएम द्वारा बताया गया कि बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन कृषि अधिकारी के साथ किया गया है हुआ है इस रिपोर्ट को शासन को भेजेंगे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को अपनी पीड़ा बताई। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल एवं स्वयं कृषि अधिकारी के साथ गांव-गांव जाकर बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन किया है, वह इस रिपोर्ट को शासन तक पहुंचाएंगे।
    3
    सासनी। लगातार क्षेत्र में शाम को हो रही 3 दिन से बरसात से गेहूं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ी हुई हैं। रविवार की दोपहर कारी 3:00 से बरसात से क्षेत्रीय किसान परेशान नजर आए। किसानों ने बताया है कि उनकी गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी है जो बरसात से सड़ने के कगार पर आ जाएगी। लगातार शाम को 3 दिन से क्षेत्र में बरसात हो रही है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे दाना काला पड़ने और चमक कम होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खलिहानों में रखी कटी हुई फसल भीग जाने से अब उसे दोबारा सुखाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जब तक फसल की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, तब तक मड़ाई  का काम शुरू नहीं हो पाएगा। किसानों ने बताया कि लगातार बरसात होने से उनकी 6 महीने की कमाई पर भी पानी फिर रहा है ऐसा क्या किसानों ने ईश्वर का क्या बिगाड़ा है जो ईश्वर बरसात बनाकर किसानों के ऊपर आफत वर्षा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसान देवेंद्र रावत ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल कती हुई पड़ी है रविवार को उनके गांव में तेज बारिश हुई है जिससे फसल सड़ने के कगार पर है। 
किसान नरेंद्र पंडित ने बताया कि उनकी 15 बीघा का फसल  कट कर जमीन पर पड़ी हुई है रविवार को बरसात एवं ओलावृष्टि होने से उनकी फसल खराब हो जाएगी और 6 महीने की कमाई पर पानी फिर जाएगा। 
प्रशासन ने गांव गांव जाकर बरसात से नुकसान का किया आकलन 
एसडीएम नीरज शर्मा एवं जिला कृषि अधिकारी निखिल तिवारी ने कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसे, लहौर्रा, नगला बलदेव, लुटसान, दरियापुर, लढौता, सठिया, मैं जाकर किसान अपनी फसल को पलट रहे थे और उनसे फसल के नुकसान के बारे में एसडीएम एवं कृषि अधिकारी ने जानकारी की। एसडीएम द्वारा बताया गया कि बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन कृषि अधिकारी के साथ किया गया है हुआ है इस रिपोर्ट को शासन को भेजेंगे। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को अपनी पीड़ा बताई। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल एवं स्वयं कृषि अधिकारी के साथ गांव-गांव जाकर बरसात से हुई किसानों की क्षति का आकलन किया है, वह इस रिपोर्ट को शासन तक पहुंचाएंगे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हाथरस में चलती कार पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे फ्लाईओवर पर स्विफ्ट डिजायर कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 11 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    हाथरस में चलती कार पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब चौराहे फ्लाईओवर पर स्विफ्ट डिजायर कार पर खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कार के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 11 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया। पुलिस ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.