शराब के नशे में वाहन चलाने पर 5 चालकों पर कार्रवाई, ₹50 हजार जुर्माना अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 मोटरसाइकिल चालकों और 1 पिकअप चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी पांचों मामलों में वाहन चालकों पर ₹10-₹10 हजार, कुल ₹50 हजार का अर्थदंड लगाया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच में सभी चालक शराब के नशे में पाए गए। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में की गई। यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में सक्रिय रहे।
शराब के नशे में वाहन चलाने पर 5 चालकों पर कार्रवाई, ₹50 हजार जुर्माना अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 मोटरसाइकिल चालकों और 1 पिकअप चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी पांचों मामलों में वाहन चालकों पर ₹10-₹10 हजार, कुल ₹50 हजार का अर्थदंड लगाया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच में सभी चालक शराब के नशे में पाए गए। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में की गई। यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में सक्रिय रहे।
- मां मंगरैलगढ़ी मंदिर में जले 5100 दीप, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जनपद पंचायत सीतापुर ने मनाया उत्सव सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सीतापुर की ओर से मां मंगरैल गढ़ी मंदिर में 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रंगोली के बीच सजाकर जलाए गए दीपों से मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपों की आकर्षक सजावट और रोशनी से पूरा मंदिर परिसर बेहद मनमोहक नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को देशभर में सेवा, जनसंपर्क और विभिन्न रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मां मंगरैल गढ़ी मंदिर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति आभार और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। मंदिर परिसर में रंगोली के साथ दीपों की साज-सज्जा ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। बड़ी संख्या में जलाए गए दीपों से मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्सवी दिखाई दिया। कार्यक्रम की तस्वीरों में मंदिर परिसर की भव्य रोशनी और दीपों से सजी रंगोली आयोजन की सुंदरता को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में दीप प्रज्ज्वलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। फोटो कैप्शन: मां मंगरैल गढ़ी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सीतापुर की ओर से जलाए गए 5100 दीप। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- विश्वकर्मा जयंती पर दोकड़ा में निकली विशाल रैली | हजारों समाजजन हुए शामिल | Jashpur Times विश्वकर्मा जयंती पर दोकड़ा में निकली विशाल रैली | हजारों समाजजन हुए शामिल | Jashpur Times1
- *विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल* 🚨 *मीना बाजार में हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने युवती को रायपुर और रायगढ़ में रखा अपने कब्जे में* 🚨 *युवती को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे ₹50 हजार, चक्रधरनगर पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया* 🚨 *तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश* *17 सितंबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने, होटल एवं मकान में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार की मांग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 05 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना चक्रधरनगर में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 03 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर गुम युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि 01 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी अज्जू युवती से मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दबाव देकर युवती को अपने परिचित रायपुर एक होटल में रूकवाया । आरोपी अज्जू रायपुर के होटल में अपना परिचय दिखा युवती को चेक आऊट करने नहीं दे रहा था । जैसे-तैसे युवती 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ आयी, जिसकी जानकारी पाकर आरोपी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल ले गया, जहां एक रात रखा, वहां भी उसे होटल से कहीं बाहर जाने नहीं दिया। युवती ने बताया कि जब वह घर जाने की जीद की तो आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी, युवती को मीना बाजार के दौरान उसका फोटो लेने तथा उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दी और कहता कि तेरे ऊपर ₹50 हजार से ज्यादा खर्च हो गया है, जब तक 50,000 रूपये नहीं देगी जाने नहीं देगा । इसी बीच चक्रधरनगर पुलिस ने अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में दबिश देकर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया और मौके पर आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया जिसे कल 16 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है, मामले में साक्ष्य अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ,आगे की विवेचना की जा रही है। *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* - “महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी महिला को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने या ब्लैकमेल करने वालों के विरुद्ध शिकायत मिलते ही त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”2
- सत्यार्थ प्रकाश में क्या सचमुच लिखे हैं ये नियम? सतलोक आश्रम में हुआ खुलासा #SantRampalJiMaharaj #SatlokAshram1
- कोरबा में बाइक चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार राहुल प्रजापति की बाइक चोरी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई चोरी की 2 बाइक बरामद, ग्राहक तलाशते पकड़े गए दोनों आरोपी शौक के लिए बाइक चोरी का खुलासा, आरोपियों से पूछताछ जारी1
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुमला जिले के सिसई, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत मतदाताओं को प्राप्त हो रहे नोटिस के सुनवाई एवं दस्तावेजों के सत्यापन का किया निरीक्षण जनजातीय समूह के मतदाताओं के दस्तावेज संबंधी विवरण सरकारी अभिलेखों में उपलब्ध, पदाधिकारी इन अभिलेखों का उपयोग कर मतदाताओं को दें हरसंभव सहयोग—के. रवि कुमार एसआईआर की प्रक्रिया को जीरो एरर के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है, इसमें प्रत्येक पदाधिकारियों के स्तर पर वेरिफिकेशन एवं जवाबदेही तय है पात्र भारतीय नागरिकों की सुविधा और दावे-आपत्तियों के निष्पक्ष निराकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने शुक्रवार को गुमला जिले के सिसई, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को दस्तावेज सत्यापन हेतु प्राप्त नोटिस एवं उसके सुनवाई हेतु समर्पित किए जाने वाले दस्तावेजों के संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया को जीरो एरर के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है, इसमें प्रत्येक पदाधिकारियों के स्तर पर वेरिफिकेशन एवं जवाबदेही तय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बन रहे एसआईआर के दस्तावेज को भविष्य के लिए परमानेंट डाक्यूमेंट के रूप में संरक्षित रखना है। भविष्य में इसकी महत्वता को देखते हुए पदाधिकारियों को एसआईआर द्वारा निर्मित मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार करना अनिवार्य है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय समूह के मतदाताओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं एसआईआर से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समूह के मतदाताओं के दस्तावेज संबंधी विवरण विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विभागों के अभिलेखों में उपलब्ध हैं। ऐसे में मतदाताओं के उपलब्ध सरकारी अभिलेखों का नियमानुसार उपयोग करते हुए उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।श्री के. रवि कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय समूह के मतदाताओं सहित सभी पात्र भारतीय नागरिकों का भी सुनवाई के क्रम में विशेष ध्यान रखा जाए। जहां आवश्यक हो, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित प्रपत्रों के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। सुनवाई केंद्रों पर टोकन सिस्टम को सुविधा रखें जाए जिससे अधिक भीड़ न हो साथ ही प्रत्येक मतदाताओं को उनका पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वार प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र स्तर पर मतदाताओं के साथ समुचित समन्वय बनाए रखें और विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराएं।1
- 🪔🇮🇳 आशीर्वाद के दीपों से जगमगा उठा कांसाबेल! ✨ शिशु मंदिर प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने जलाया आशीर्वाद का दीप। दीपों से सजा भारत का मानचित्र और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की आकृति बनी आकर्षण का केंद्र। 🙏 🎥 देखिए पूरा वीडियो — कांसाबेल के गणमान्य जनों ने क्या कहा! 📰 Jashpur Times — सच सब तक #Kansabel #Jashpur #JashpurTimes #Chhattisgarh #PMModi #Reels बिल्कुल, कम लेकिन ज्यादा रीच और लोकल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए: 🪔🇮🇳 आशीर्वाद के दीपों से जगमगा उठा कांसाबेल! ✨ शिशु मंदिर प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने जलाया आशीर्वाद का दीप। दीपों से सजा भारत का मानचित्र और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की आकृति बनी आकर्षण का केंद्र। 🙏 🎥 देखिए पूरा वीडियो — कांसाबेल के गणमान्य जनों ने क्या कहा! 📰 Jashpur Times — सच सब तक #Kansabel #Jashpur #JashpurTimes #Chhattisgarh #PMModi #Reels1
- कोरबा : जटगा सरपंच पति की दबंगई का एक और वीडियो वायरल, युवक से मारपीट का आरोप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल1