फौजी के साथ सोलर प्लांट के नाम पर लाखों की ठगी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर शिकारपुर : देश की सीमा पर तैनात एक सैनिक के साथ सोलर प्लेट लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पीड़ित फौजी, ने जब न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला छुट्टी कम होने के कारण पीड़ित सैनिक न्याय पाने के लिए परेशान घूम रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रघुराज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है फौजी रघुराज सिंह ने अपने घर पर पांच किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए जे.ए.एस ट्रेडर्स के संचालक वरुण और बिचौलिए पहाड़पुर गांव के प्रधान जोनी को काम दिया था इसके एवज में पीड़ित ने सम्बन्धित खाते में तीन लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया था घटिया सामग्री लगाई अब अतिरिक्त पैसों की मांग आरोप है कि बिचौलिए और वेंडर ने मिलकर पांच किलोवाट की जगह दो अलग-अलग तरह की घटिया सोलर प्लेटें लगा दी इतना ही नहीं आरोपी वेंडर ने अब तक इस प्लांट का कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है अब आरोपी पीड़ित फौजी से तीन अन्य सोलर प्लेटों के नाम पर 68,000 रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बना रहे है जब फौजी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी बिचौलिया जोनी प्रधान पहाड़पुर और वेंडर साफ मुकर गए और धमकी देते हुए कहा कि तूने चेक से भुगतान किया है तेरे पास क्या सबूत है कि हमने सोलर प्लेट लगाई है जो कर सकता है कर ले होगा वही जो हम चाहेंगे प्रशासनिक चौखट पर न्याय की गुहार ठगी के शिकार पीड़ित सैनिक ने मामले की शिकायत शिकारपुर कोतवाली, क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है छुट्टी बीतने के कारण पीड़ित फौजी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में जब शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गांव मानपुर निवासी फौजी द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
फौजी के साथ सोलर प्लांट के नाम पर लाखों की ठगी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर शिकारपुर : देश की सीमा पर तैनात एक सैनिक के साथ सोलर प्लेट लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पीड़ित फौजी, ने जब न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला छुट्टी कम होने के कारण पीड़ित सैनिक न्याय पाने के लिए परेशान घूम रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रघुराज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है फौजी रघुराज सिंह ने अपने घर पर पांच किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए जे.ए.एस ट्रेडर्स के संचालक वरुण और बिचौलिए पहाड़पुर गांव के प्रधान जोनी को काम दिया था इसके एवज में पीड़ित ने सम्बन्धित खाते में तीन लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया था घटिया सामग्री लगाई अब अतिरिक्त पैसों की मांग आरोप है कि बिचौलिए और वेंडर ने मिलकर पांच किलोवाट की जगह दो अलग-अलग तरह की घटिया सोलर प्लेटें लगा दी इतना ही नहीं आरोपी वेंडर ने अब तक इस प्लांट का कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है अब आरोपी पीड़ित फौजी से तीन अन्य सोलर प्लेटों के नाम पर 68,000 रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बना रहे है जब फौजी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी बिचौलिया जोनी प्रधान पहाड़पुर और वेंडर साफ मुकर गए और धमकी देते हुए कहा कि तूने चेक से भुगतान किया है तेरे पास क्या सबूत है कि हमने सोलर प्लेट लगाई है जो कर सकता है कर ले होगा वही जो हम चाहेंगे प्रशासनिक चौखट पर न्याय की गुहार ठगी के शिकार पीड़ित सैनिक ने मामले की शिकायत शिकारपुर कोतवाली, क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है छुट्टी बीतने के कारण पीड़ित फौजी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में जब शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गांव मानपुर निवासी फौजी द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
- फौजी के साथ सोलर प्लांट के नाम पर लाखों की ठगी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर शिकारपुर : देश की सीमा पर तैनात एक सैनिक के साथ सोलर प्लेट लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पीड़ित फौजी, ने जब न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला छुट्टी कम होने के कारण पीड़ित सैनिक न्याय पाने के लिए परेशान घूम रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रघुराज सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है फौजी रघुराज सिंह ने अपने घर पर पांच किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए जे.ए.एस ट्रेडर्स के संचालक वरुण और बिचौलिए पहाड़पुर गांव के प्रधान जोनी को काम दिया था इसके एवज में पीड़ित ने सम्बन्धित खाते में तीन लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया था घटिया सामग्री लगाई अब अतिरिक्त पैसों की मांग आरोप है कि बिचौलिए और वेंडर ने मिलकर पांच किलोवाट की जगह दो अलग-अलग तरह की घटिया सोलर प्लेटें लगा दी इतना ही नहीं आरोपी वेंडर ने अब तक इस प्लांट का कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है अब आरोपी पीड़ित फौजी से तीन अन्य सोलर प्लेटों के नाम पर 68,000 रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बना रहे है जब फौजी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी बिचौलिया जोनी प्रधान पहाड़पुर और वेंडर साफ मुकर गए और धमकी देते हुए कहा कि तूने चेक से भुगतान किया है तेरे पास क्या सबूत है कि हमने सोलर प्लेट लगाई है जो कर सकता है कर ले होगा वही जो हम चाहेंगे प्रशासनिक चौखट पर न्याय की गुहार ठगी के शिकार पीड़ित सैनिक ने मामले की शिकायत शिकारपुर कोतवाली, क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है छुट्टी बीतने के कारण पीड़ित फौजी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है जब इस सम्बन्ध में जब शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि गांव मानपुर निवासी फौजी द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।1
- एनडीए गठबंधन की सरकार हो, अपना दल एस की जय-जयकार हो : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर। अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत मॉल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री मा. अनुप्रिया पटेल जी ने समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि “एनडीए गठबंधन की सरकार हो, अपना दल एस की जय-जयकार हो” के नारे को पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प के रूप में लेकर आगे बढ़े और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे। राजकुमार भुर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार तथा मा. अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में अपना दल (एस) जनहित एवं सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत भारत, योगी जी के नेतृत्व में मजबूत उत्तर प्रदेश और अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में मजबूत अपना दल (एस) के संकल्प को प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ साकार करे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और एनडीए गठबंधन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में राजकुमार भुर्जी जिला अध्यक, खालिक अंसारी जिला महासचिव,पुरुषोत्तम सैन, नीरज शर्मा, हाजी सबील अंसारी,जिला उपाध्यक्ष,भगवत जाटव,प्रेम बैरागी,पुष्पेंद्र राघव,नवाब मिस्त्री जिला सचिव, भूप सिंह प्रधान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मंच,खुशी सागर जिला अध्यक्ष महिला मंच,हामिद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच,गंगाशरण चौहान जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच, धर्मेन्द्र चौहान जिला अध्यक्ष किसान मंच,गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच,एडवोकेट आरिफ अंसारी जिला अध्यक्ष युवा मंच, डा संजीव कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच, डा राजीव अग्रवाल जिला अध्यक्ष व्यापार मंच,मोहम्मद असलम विधान सभा अध्यक्ष सदर,दीपक गौतम विधान सभा अध्यक्ष स्याना, डा राम सिंह विधान सभा अध्यक्ष खुर्जा,राजकुमार राजपूत विधान सभा अध्यक्ष अनूपशहर,नितिन भाटी विधान सभा अध्यक्ष सिकंदराबाद,प्रमुख कुमार विधान सभा अध्यक्ष डिवाई,प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच,आजाद सिंह शिकारपुर,राजवती देवी,ब्रह्मकौर,आरती सागर,कुमारी मोहिनी, भानु कुमार,हेमराज लोधी, डॉ प्रशांत लोधी चिकित्सा मंच,अंकुर पाल जोन अध्यक्ष, ठाकुर सुशील सिंह, प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच, प्रेम शर्मा, ताहिर अल्वी,साजिद सैफी, भवानी शंकर, अमित दयाल,चिरागुद्दीन, ठाकुर सुंदर सिंह,भानुप्रताब सिंह, संजय कुमार,आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे1
- समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुलन्दशहर दौरा रद्द 11 सितंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुलन्दशहर दौरा तय था, लेकिन प्रसाशन द्वारा परमिशन ना मिलने पर कार्यक्रम रद्द किया गया है देखिये कार्यक्रम रद्द पर अखिलेश यादव ने कहा..1
- यह मामला केवल मिट्टी खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था, सरकारी राजस्व तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। गांव परवाना में दिन-रात कथित मिट्टी खनन, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल? बुलंदशहर। गांव परवाना एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन-रात कथित रूप से मिट्टी खनन किए जाने के आरोपों ने स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मिट्टी की ढुलाई के लिए एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर तथा एक नीले रंग का ट्रैक्टर भी लगातार इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिन और रात ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार मिट्टी की खुदाई एवं ढुलाई की जा रही है, लेकिन कार्रवाई का कोई भय दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य आवश्यक अनुमति और निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा है तो संबंधित दस्तावेजों की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। वहीं, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध खनन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गांव परवाना और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे इस कथित खनन की जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को है या नहीं? और यदि जानकारी है तो इसकी जांच एवं कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा संबंधित ट्रैक्टरों, भूमि, खनन अनुमति, परिवहन दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की जाए। जनता के बीच लगातार सवाल उठ रहा है— आखिर दिन-रात चल रहे कथित मिट्टी खनन के पीछे किसका संरक्षण है? क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही? यह मामला केवल मिट्टी खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था, सरकारी राजस्व तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव परवाना एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल जांच अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मांग करने वाले ग्रामीण: खेमचंद गौतम, अभिषेक गौतम, अरुण एवं रोबिन — पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- गड्ढों की आवाज़ से गिरफ्तारी तक… आखिर हाजी सलमान का असली गुनाह क्या है? लोनी की बदहाल सड़कों से शुरू हुआ मामला अब गंभीर आरोपों और कई सवालों तक पहुंच गया है। क्या पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग भी सवाल खड़े करती है? आखिर सच क्या है? बिना किसी पक्षपात के अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। BARAH BASTI TV — सच की आवाज़ आपके साथ1
- 𝐓𝐇𝐎𝐔𝐓𝐀𝐌.𝐒𝐀𝐍𝐃𝐄𝐄𝐏][𝐌𝐀𝐋𝐄][𝐆𝐎𝐕𝐓. 𝐊𝐃𝐂: 𝐁𝐀.3𝐑𝐃 𝐘𝐄𝐀𝐑#𝐈𝐍𝐓𝐀𝐑(𝐁𝐈𝐏𝐂)]𝐇𝐈𝐍𝐃𝐇𝐔;𝐑𝐄𝐋𝐈𝐆𝐈𝐎𝐍#𝐁𝐂;𝐁-𝐏𝐀𝐃𝐇𝐌𝐀𝐒𝐇𝐀𝐀𝐋𝐈 𝐂𝐀𝐒𝐓:𝐎𝐍𝐋𝐘][(𝐁𝐇𝐀𝐀𝐑𝐀𝐓𝐇)#𝐇𝐀𝐍𝐀𝐌 𝐊𝐎𝐍𝐃𝐀-(𝐎𝐖𝐍)𝐂𝐈𝐓𝐘-50𝐘𝐄𝐀𝐑𝐒&𝐃𝐈𝐒𝐓𝐑𝐈𝐂#𝐓𝐇𝐄𝐋𝐀𝐍𝐆𝐀𝐀𝐍𝐀--𝐓𝐇𝐄𝐋𝐔𝐆𝐔-𝐒𝐓𝐀𝐓𝐄 (11-𝐒𝐄𝐏𝐓 2026:𝐘𝐄𝐀𝐑#1:16𝐏𝐌(𝐍𝐈𝐆𝐇𝐓))#𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀☆𝐂𝐎𝐔𝐍𝐓𝐑𝐘#𝐀𝐒𝐈𝐀#𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃]1
- जनता के सुख दुख में साथ खड़ी दिखीं डॉ. अर्चना, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क वाजिदपुर में नुक्कड़ सभा से लेकर डोर टू डोर संपर्क तक, पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटा दुख खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की भावी प्रत्याशी डॉक्टर अर्चना इन दिनों लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। डॉ. अर्चना का क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना और आम लोगों के सुख दुख में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जनसंपर्क के दौरान उनका सरल, सहज और संवेदनशील व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। इसी क्रम में डॉ. अर्चना ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। वाजिदपुर में उन्होंने नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद आपदा नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। डॉ. अर्चना के दौरे का सबसे संवेदनशील पहलू उस समय देखने को मिला, जब वह तालीमपुर में डेंगू के कारण जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद डॉ. अर्चना मंसूरपुर में उस परिवार के घर पहुंचीं, जहां एक सड़क हादसे में परिवार के दो बेटों की मौत हो गई थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। डॉ. अर्चना के समर्थकों का कहना है कि उनका जनसंपर्क केवल राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में लगातार दौरे, लोगों से सीधा संवाद और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने की उनकी कार्यशैली को जनता के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। डॉ. अर्चना ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना उनका संकल्प है1
- गाजियाबाद में विधायक को ‘लंगड़ा’ कहने वाला हाजी सलमान विवादों में, 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप गाजियाबाद। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कथित तौर पर ‘लंगड़ा’ कहकर विवादों में आए हाजी सलमान पर अब एक 11 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। मामले में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सलमान और उसके साथी तस्लीम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में घटना से संबंधित आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह पहले डर के कारण पुलिस से संपर्क नहीं कर सकी, लेकिन बाद में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। हाजी सलमान का नाम इससे पहले भी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से जुड़े विवाद में सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। **आरोपों की पुष्टि होना बाकी है और आरोपी को दोषी न्यायालय के निर्णय के बाद ही माना जाएगा।**1