उपजिलाधिकारी ताखा व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, जीवन ज्योति क्लिनिक संचालक सतेंद्र शाक्य ने लगाए भेदभाव के आरोप इटावा। जनपद के ताखा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ऊसराहार में मंगलवार 24 मार्च को शाम लगभग 5 बजे उपजिलाधिकारी श्वेता मिश्रा सहित टीम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिक व नर्सिंग होम पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा, तहसीलदार तथा सरसई स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कई निजी क्लीनिकों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की। टीम द्वारा विशेष रूप से जीवन ज्योति क्लिनिक पर छापा मारकर संचालक से पूछताछ की गई और पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। क्लिनिक संचालक ने दावा किया कि उनका क्लिनिक पूरी तरह से पंजीकृत है और सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान मौजूद पत्रकारों ने जब उपजिलाधिकारी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तो अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बिना बयान दिए ही मौके से रवाना हो गए। वहीं, जीवन ज्योति क्लिनिक के संचालक सतेंद्र शाक्य ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऊसराहार क्षेत्र में कई अवैध व फर्जी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, खासकर बिधूना रोड पर, जिन पर न तो छापेमारी होती है और न ही कोई कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा रजिस्टर्ड क्लीनिकों को ही निशाना बनाया जा रहा है, जो कि दोहरी कार्रवाई को दर्शाता है। संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी अवैध क्लीनिकों के साथ मिलीभगत कर उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, जबकि नियमों का पालन करने वाले क्लीनिकों पर दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

- (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- Post by Kanhaiya lal1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई। शनिवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1
- कन्नौज ब्रेकिंग - पानी की हौद में गिरने से गार्ड की मौत। पैर फिसलने के बाद हौद गिरना बना मौत का कारण। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पड़ताल। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक फर्म में हुआ हादसा। मृतक 35 वर्षीय त्रवेश कचहरी टोला मोहल्ले का रहने वाला।2
- इटावा के भरथना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्री कार से अचानक धुआं उठने लगा। तकनीकी खराबी की आशंका पर ट्रेन को तुरंत रोका गया और करीब 10 मिनट तक जांच जारी रही। जांच के दौरान कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए और ट्रैक के आसपास टहलने लगे। जैसे ही ट्रेन के दोबारा चलने की तैयारी शुरू हुई, यात्रियों में जल्दी-जल्दी चढ़ने की होड़ लग गई। इसी अफरा-तफरी में एक यात्री गलती से दूसरी लाइन पर पहुंच गया, तभी सामने से तेज रफ्तार सियालदह एक्सप्रेस आ गई और उसे टक्कर मार दी। हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगांव का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना रेलवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।1
- Post by पत्रकार विकास दीक्षित1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Kanhaiya lal1