छात्राओं को मिलेगी उच्च शिक्षा, सर्वोदय विद्यालय का तेजी से हो रहा निर्माण (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

- (कन्नौज)। छिबरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा विशुनगढ़ स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, छिबरामऊ का निरीक्षण किया, जो समाज कल्याण विभाग की योजना के अंतर्गत तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यह विद्यालय लगभग 480 छात्राओं के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और अधिक गति दी जाए, ताकि भवन का निर्माण वर्ष 2026 तक पूर्ण हो सके और मार्च 2027 से पहले नए सत्र का संचालन शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ खेल मैदान, स्टेडियम एवं प्रशिक्षित कोच की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके उपरांत मंत्री असीम अरुण ने विशुनगढ़ स्थित बी.आर. अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल एवं छत निर्माण की घोषणा की। साथ ही, पार्क एवं सड़क के विकास के लिए 20 लाख रुपये का बजट देने की भी घोषणा की। मंत्री ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि 20 लाख रुपये तक का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि समय पर बजट स्वीकृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में पार्कों का विकास कराया जा रहा है, इसी क्रम में विशुनगढ़ अंबेडकर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू आजाद (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शिव कुमार कमल, राजू भारती, राजू वाल्मीकि, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- Post by Kanhaiya lal1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई। शनिवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा में पुलिस वाहन पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन पर अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक वाहन पर बैठकर आपत्तिजनक और भ्रामक ऑडियो के साथ रील बनाता दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोपी की पहचान रूद्र प्रताप, निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 356 बीएनएस व 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून का पालन करें।1
- Post by Kanhaiya lal1