देवबंद के नन्हेड़ा आस्सा में लाखों की चोरी! कैमरों पर गोबर-घास लगाकर DVR ले गए चोर देवबंद के गांव नन्हेड़ा आस्सा में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरों पर गोबर और घास-फूस लगा दिया और DVR भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि चोर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ गेहूं और सरसों भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। #Deoband #DeobandNews #DeobandBreakingNews #NanhedaAssa #Saharanpur #SaharanpurNews #UPNews #UPBreakingNews #Theft #Chori #CCTV #CrimeNews #BreakingNews #DBD24NEWS #HindiNews देवबंद चोरी, देवबंद ब्रेकिंग न्यूज, नन्हेड़ा आस्सा चोरी, नन्हेड़ा आस्सा में लाखों की चोरी, Deoband theft news, Deoband breaking news, Nanheda Assa news, Saharanpur crime news, CCTV पर गोबर, DVR चोरी, सोने चांदी की चोरी, गेहूं सरसों चोरी, यूपी क्राइम न्यूज, Deoband crime news
देवबंद के नन्हेड़ा आस्सा में लाखों की चोरी! कैमरों पर गोबर-घास लगाकर DVR ले गए चोर देवबंद के गांव नन्हेड़ा आस्सा में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरों पर गोबर और घास-फूस लगा दिया और DVR भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि चोर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ गेहूं और सरसों भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। #Deoband #DeobandNews #DeobandBreakingNews #NanhedaAssa #Saharanpur #SaharanpurNews #UPNews #UPBreakingNews #Theft #Chori #CCTV #CrimeNews #BreakingNews #DBD24NEWS #HindiNews देवबंद चोरी, देवबंद ब्रेकिंग न्यूज, नन्हेड़ा आस्सा चोरी, नन्हेड़ा आस्सा में लाखों की चोरी, Deoband theft news, Deoband breaking news, Nanheda Assa news, Saharanpur crime news, CCTV पर गोबर, DVR चोरी, सोने चांदी की चोरी, गेहूं सरसों चोरी, यूपी क्राइम न्यूज, Deoband crime news
- थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । ✔️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशादेही से विभिन्न राज्यों/स्थानों से चोरी की गयी 8 मोटरसाइकिल, 01 फर्जी नम्बर प्लेट व 4000 रुपये नगद बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन , सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री इन्द्रजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 03.08.2026 को अज्ञात चोर अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाइन के एसडी मार्किट से मोटरसाइकिल चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 210/26 धारा धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा दिनांक 03.08.2026 को ही अज्ञात चोर अभियुक्तगण द्वारा साईं हास्पिटल के पास से एक मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 211/26 धारा धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त दोनों अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना सिविल लाइन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। दिनांक 11.08.26 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जिन अज्ञात अभियुक्तगण एस डी मार्केट व साई हास्पिटल से मोटरसाई किले चोरी की थी वह उसी चोरी की मो0सा0 को लिये संधावली अण्डरपास के पास किसी घटना को करने की फिराक में खडे है यदि जल्दी की जाये तो मय चोरी की मो0सा0 के पकडे जा सकते है। इस सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताया गया कि संधावली अण्डरपास के बराबर मे कच्चे रास्ते पर जो मोटरसाईकिल खडी है जिस पर दो लड़के बैठे है जिनकी पीट हमारी तरफ है यही वह दोनो लडके हे जिन्होने शिव चौक के पास एस डी मार्केट के गेट के सामने से मोटरसाईकिल चोरी की थी और यह वही चोरी की मोटरसाईकिल है और मुखबिर चला गया । पुलिस टीम सिखलाये तरीके से आगे बढी तथा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से ही दोनो अभियुक्तों 1. जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ मु0नगर 2. आशमौहम्मद उर्फ आशू पुत्र मुंतियाज निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्गण की निशादेही से चोरी की गयी 06 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-* *1.* जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद कुरैशी निवासी ग्राम कवाल थाना जानसठ मुजफ्फरनगर *2.* आश मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र मुंतियाज निवासी ग्राम छछरौली थाना ननौता सहारनपुर *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* *1.* मु0अ0सं0 213/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर । *बरामदगी का विवरण-* ▪ 08 अदद चोरी की मोटर साईकिल अलग अलग मॉडल की ▪ 01 फर्जी नम्बर प्लेट ▪ बाईक चौरी के 4000/- रूपये *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम दोनो व हमारे तीसरे साथी के द्वारा दिनाक 16.07.2026 को कोर्ट रोड पर अम्बेडकर मुर्ती के पास से दोपहर के समय मो0सा0 नं0- UP12AK 5079, होन्डा लिवो ब्लैक कलर चोरी की थी तथा इसके बाद दिनांक 02.08.2026 को ही शिव चौक के पास एस डी मार्केट के सामने से एक और मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्रो नं0- UP12AE7011 रात्रि को चोरी की थी। ये दोनो मोटरसाईकिले हम लोगो ने नम्बर प्लेट हटाकर 8000-8000 मे बेच दी थी जिनके हम नाम पते नही जानते है। जिसके पैसे हम तीनो ने आपस मे काम के हिसाब से बाट लिये थे। आज हम दोनो से आपने जो पैसे बरामद किये है यह वही चोरी की मोटरसाईकिलो की बिक्री के बचे पैसे है। इसके अलावा भी हम लोगो ने मुजफ्फरनगर से ही दिनांक 02.08.2026 को एक मोटरसाईकिल लाल रंग की सुपर स्पलैण्डर नं0 UP12AL7562 साई हास्पिटल सर्कुलर रोड से चोरी की थी तथा एसडी मार्किट से पेशन प्रो UP12L 6636 चोरी की थी जो हमसे आज बरामद हुई है। इसके अलावा अन्य मोटरसाईकिले भी हम तीनो ने अलग अलग जगह यमूनानगर हरियाणा, रुडकी, व चण्डीगड ,नोएडा से भी चोरी कर रखी है। *गिफ्तार अभियुक्त जावेद उर्फ सबलू उपरोक्त का आपराधीक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 90/25 धारा 109(1), 111(2)(बी), 111(4), 310(4), 310(5), 313, 317(4), 318(4), 336(2), 336(3), 340, 340(2) व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना जनसठ मु0नगर 2. मु0अ0सं0 58/25 धारा 305(क)/317(2) बीएनएस थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर 3. मु0अ0सं0 330/17 धारा 363, 366, 376, 376, 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट थाना जानसठ मुजफ्फरनगर 4. मु0अ0सं0 169/24 धारा 379/411 भादवि थाना कांधला जनपद शामली 5. मु0अ0सं0 213/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर 6. मु0अ0सं0 210/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर 7. मु0अ0सं0 211/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर 8. मु0अ0सं0 99/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जनसठ मु0नगर *गिरफ्तार अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ आशू उपरोक्त का आपराधीक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 213/26 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर 2. मु0अ0सं0 210/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर 3. मु0अ0सं0 211/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन मु0नगर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 2. उ0नि0 श्री उधम सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 3. उ0नि0 श्री पंकज सागर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 4. उ0नि0 लोमेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 5. है0का0 10 दीपक कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 6. का0 2019 अंकुर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 7. का0-1616 विवेक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 8. का0 408 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 9. का0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 10. का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 11. का0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर । 12. का0 1136 सैनी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।1
- प्यार में पिता की बात नहीं मानी, रिश्ते में ठोकर के बाद घर लौटी बेटी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती रोते हुए अपने पिता से माफी मांगकर घर वापस आने की गुहार लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती ने पिता की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद कथित तौर पर प्रेमी ने उसका साथ छोड़ दिया। वीडियो में युवती हाथ जोड़कर पिता से माफी मांगती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता भी भावुक नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह, समय और पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। क्या पिता को बेटी को माफ कर वापस घर बुला लेना चाहिए था? अपनी राय कमेंट में बताएं। प्यार में पिता की बात नहीं मानी, रिश्ते में ठोकर के बाद घर लौटी बेटी सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है की एक युवती रोते हुए अपने पिता से माफी मांगकर घर वापस आने की गुहार लगाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती ने पिता की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद कथित तौर पर प्रेमी ने उसका साथ छोड़ दिया। वीडियो में युवती हाथ जोड़कर पिता से माफी मांगती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता भी भावुक नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह, समय और पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। क्या पिता को बेटी को माफ कर वापस घर बुला लेना चाहिए था? अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- sabhi deshvasiyon ko kavad Yatra sampann hone ki shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat 🙏🇮🇳 jawalapur railway fatak labour chauk per bhatkate berojgar log kam ki talash mein kavad Yatra ke samay kavad Yatra samapt hone per sabhi deshvasiyon ko shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat Sonu Kumar babra ABC news media writer author producer director Jan Seva Kendra 🙏🇮🇳4
- मुजफ्फरनगर शिव चौक में शिवरात्रि की संध्या पर शिव चौक महा आरती के बाद भगवान आशुतोष को किया गया जलाभिषेक मुजफ्फरनगर शिव चौक में शिवरात्रि की संध्या पर शिव चौक महा आरती के बाद भगवान आशुतोष को किया गया जलाभिषेक1
- स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले हरिद्वार में बीजेपी द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन1
- मछली के जाल में फंसे करीब दो मीटर लंबे सांप का रेस्क्यू, आरिफ मंसूरी ने बचाई जान ** खतौली थाना क्षेत्र के फुलत रोड स्थित दरगाह के पास तालाब किनारे मछली पकड़ने के टूटे जाल में करीब दो मीटर लंबा सांप फंस गया। सांप को जाल में फंसा देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी आरिफ मंसूरी ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। आरिफ मंसूरी के अनुसार, उन्होंने तालाब के पास बच्चों को सांप फंसे होने की बात कहते हुए सुना। मौके पर पहुंचने पर देखा कि सांप बुरी तरह जाल में उलझा हुआ था। उन्होंने तुरंत जाल को काटकर सांप को राहत पहुंचाई। हालांकि मुंह के पास जाल होने के कारण उन्होंने सर्प विशेषज्ञों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पूरी तरह जाल से मुक्त कराया। बताया गया कि यह चेकर्ड कीलबैक (पानी वाला सांप) है, जो विषहीन होता है और आमतौर पर तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास पाया जाता है। यह मछली और मेंढक आदि का शिकार करता है तथा सामान्यतः इंसानों के लिए खतरा नहीं माना जाता। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित तालाब किनारे छोड़ दिया गया। आरिफ मंसूरी के इस जागरूकता भरे प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों से अपील की गई कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम की मदद लें। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या तांत्रिक के चक्कर में समय बर्बाद न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लें। जागरूकता और समय पर उपचार से सर्पदंश से होने वाली गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।2
- मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया संपन्न क्षेत्रवासियों की पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंस *मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया संपन्न क्षेत्रवासियों की पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंस।।* *अस्थाई थाना क्षेत्र मैं पडने वाला मार्ग में शांतिपूर्वक कावड़ यात्रा को संपन्न कराया तो वहीं क्षेत्रवासियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए धन्यवाद किया* *मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की मेहनत की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर राजू साव, सीओ राधा रमन के निर्देशन में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, अस्थाई थानाध्यक्ष रामपुर तिराहा सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक पवन चौधरी, उप निरीक्षक राजकुमार, SSI विशाल राठी, उप निरीक्षक भावना सिंह, कांस्टेबल अंकित वर्धन, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र, अजीत सहित अस्थाई थाने के पूरे स्टाफ ने लगातार ड्यूटी निभाई।* *पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक लगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधा को लेकर लगातार मोर्चा संभाले रखा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधिकारियों एवं पूरे स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।* *क्षेत्रवासियों ने कहा—पुलिस की दिन-रात की मेहनत से कांवड़ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।*1
- सहारनपुर थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में वारंटी फारुख उर्फ भोला को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी सहारनपुर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में 11 अगस्त को मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने वारंटी फारुख उर्फ भोला पुत्र इक्तार अहमद को उसके वर्तमान ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कोडेवन्दान, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। वर्तमान में उसके अलग-अलग पते राशिद विहार कॉलोनी और दानिश गार्डन, खूंगर कॉलोनी के पास बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी वाद संख्या 5063/25, मुकदमा अपराध संख्या 34/04, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।1
- मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कावड़ यात्रा सम्पन्न होते ही फिर से अपराधियों पर कहर बनकर टूटी मुजफ्फरनगर पुलिस पिछले 12 घंटे में गोकशो के साथ दूसरी मुठभेड़ नई मंडी पुलिस और गोकशो के बीच हुई मुठभेड़ मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कावड़ यात्रा सम्पन्न होते ही फिर से अपराधियों पर कहर बनकर टूटी मुजफ्फरनगर पुलिस पिछले 12 घंटे में गोकशो के साथ दूसरी मुठभेड़ नई मंडी पुलिस और गोकशो के बीच हुई मुठभेड़ दो गोकश फरमान और जीशान उर्फ़ कल्लू गोली लगने से घायल गोकशो के पास से पुलिस ने गोमांस व अवैध असलाह किया बरामद देर रात सिविल लाइन पुलिस की गोकश के साथ हुई थी मुठभेड़, जिसमें दो गोकश गोली लगने से घायल हुए थे और एक अन्य गोकश कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया था 12 घंटे में मुजफ्फरनगर में दो मुठभेड़, चार गो हत्यारे गोली लगने से घायल, कुल पांच गिरफ्तार।1