सहारनपुर थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में वारंटी फारुख उर्फ भोला को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी सहारनपुर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में 11 अगस्त को मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने वारंटी फारुख उर्फ भोला पुत्र इक्तार अहमद को उसके वर्तमान ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कोडेवन्दान, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। वर्तमान में उसके अलग-अलग पते राशिद विहार कॉलोनी और दानिश गार्डन, खूंगर कॉलोनी के पास बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी वाद संख्या 5063/25, मुकदमा अपराध संख्या 34/04, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
सहारनपुर थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में वारंटी फारुख उर्फ भोला को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी सहारनपुर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में 11 अगस्त को मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने वारंटी फारुख उर्फ भोला पुत्र इक्तार अहमद को उसके वर्तमान ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कोडेवन्दान, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। वर्तमान में उसके अलग-अलग पते राशिद विहार कॉलोनी और दानिश गार्डन, खूंगर कॉलोनी के पास बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी वाद संख्या 5063/25, मुकदमा अपराध संख्या 34/04, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।
- मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन और नई मंडी पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया।सिविल लाइन क्षेत्र में तीन गौकश पकड़े गए,जिनमें दो मुठभेड़ में घायल हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियासत पुत्र इनाम निवासी किदवईनगर,थाना खालापार,(घायल) व लालू उर्फ जावेद पुत्र भूरा उर्फ मन्तशा निवासी महमूदनगर, (घायल) तथा पप्पू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र नसीर निवासी यामीन कॉलोनी,सरवट,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से एक जिंदा गोवंश,गौकशी के उपकरण और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।वहीं,नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से तमंचे,जिंदा व खोखा कारतूस तथा गौमांस बरामद किया है।आरोपियों की पहचान,जीशान उर्फ कल्लू पुत्र मकसूद ओर फरमान पुत्र पप्पू निवासी इमरान कॉलोनी,थाना सिविल लाइन के रूप में हुई हैं।पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...1
- Big न्यूज़-धर्मेंद्र हुड्डा ने खोल दी पोल, बड़ा खुलासा हर कोई दंग Big न्यूज़-धर्मेंद्र हुड्डा ने खोल दी पोल, बड़ा खुलासा हर कोई दंग1
- देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ झिंझाना में निकली भाजपा की पैदल तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ झिंझाना में निकली भाजपा की पैदल तिरंगा यात्रा झिंझाना, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी झिंझाना मंडल के तत्वावधान में कस्बे में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने किया। शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से पैदल यात्रा में शामिल हुए। राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए थाना चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा डेरी चौक और बिडौली चौक से होकर आगे बढ़ी। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई स्थानों पर लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर खड़े होकर यात्रा को देखते नजर आए। तिरंगे के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। युवा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते दिखाई दिए। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की आन-बान और शान तिरंगे को सलाम करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। यात्रा बिडौली चौक से होते हुए कस्बे के बस स्टैंड स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटू सैनी ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से परिचित कराना है। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष छोटू सैनी, अनिल चौहान, अनिल उपाध्याय, नवीन मेहरा, मासूम चौधरी, खुर्शीद आलम, लोकेश पांचाल, अर्जुन, सुनीता नामदेव, नीलम नामदेव, बंटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रवि गहलोत2
- वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद । मुजफ्फरनगर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के दो शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से विभिन्न राज्यों एवं स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट और 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने बाइट देते हुए पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।1
- *मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।* *मुजफ्फरनगर -ब्रेकिंग* *बघरा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ।* *मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा के बघरा मंडल में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।* *लालूखेड़ी स्थित चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।* *ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी के संयोजन एवं नेतृत्व में बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा विभिन्न गांवों से होकर निकली।* *हाथों में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।* *गौरव चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई है।* *उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने और देश की एकता-अखंडता का संदेश देने की अपील की।* *यात्रा में प्रधानगण सहित हजारों युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया*1
- कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा1
- घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं* सहारनपुर *हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं* *विकासखण्ड नागल की तिरंगा पदयात्रा विधायक रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में निकाली गयी* *तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ हुई सम्पन्न* *हर घर पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील* सहारनपुर, विकासखंड नागल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम की अध्यक्षता में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखण्ड नागल परिसर, शहीद स्मारक से प्रारम्भ होकर मेन बाजार नागल देवबन्द हाईवे से शहीद स्मारक विकासखण्ड परिसर पर ही सम्पन्न हुई। श्री देवेन्द्र निम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होने माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर क्षेत्रवासी को राष्ट्रीय अभियान से जोडने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के विकास में अपना संकल्प दोहराने का आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री बिजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री हरीश त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी श्री असलम परवेज सहित लगभग 1200 प्रतिभागियों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। विकासखण्ड मुजफ्फराबाद में पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखंड कार्यालय से आरंभ हुई। यह मुजफ्फराबाद गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विकासखंड कार्यालय में संपन्न हुई। मुजफ्फराबाद में श्री साहब सिंह पुन्डीर, श्री अभय राणा, श्री मुल्की राज सैनी, चेयरमैन सहकारी समिति-बेहट श्री हंसराज गौतम, जिला पंचायत सदस्य श्री सोनेन्द्र राणा, चेयरमैन डीसीडीएफ श्री रजत त्यागी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील कांबोज, श्री बाबी कर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष सैनी, खंड विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार सहित लगभग 1500 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और देशभक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। जनपद में विकासखण्डों सहित स्कूलों एवं स्टेडियम में भी तिरंगा रैली के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गये। यह पद यात्राएं देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा लगाने के की अपील भी की गयी। तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत किया।1
- 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित 51 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहीं शिक्षिका श्याम लता मित्तल को पत्रकारों ने किया सम्मानित झिंझाना,12 अगस्त। कस्बे में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती श्याम लता मित्तल को बुधवार को पत्रकारों ने उनके शिक्षण संस्थान पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके पांच दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की गई। श्रीमती श्याम लता मित्तल ने वर्ष 1970 में नेहरू शिशु निकेतन की स्थापना की थी, जिसे वर्ष 1971 में मान्यता प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने कस्बे का पहला मोंटेसरी स्कूल स्थापित कर शिक्षा की ऐसी नींव रखी, जहां आज तीसरी पीढ़ी के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीटीसी, बी.एड. एवं डबल एम.ए. की उपाधिधारक श्रीमती मित्तल ने 16 वर्षों तक सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दीं और प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी शिक्षा के प्रति लगन कम नहीं हुई। वह आज भी अपने विद्यालय में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। धार्मिक प्रवृत्ति और मृदुभाषी श्रीमती मित्तल का कहना है कि सीखने की उनकी आदत आज भी उतनी ही प्रबल है, जितनी विभिन्न शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करते समय थी। वर्तमान में उनके पुत्र राहुल गुप्ता प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय का संचालन कर रहे हैं और संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व कोऑर्डिनेटर एवं कस्बा निवासी खुर्शीद आलम ने पत्रकार साथियों के साथ विद्यालय पहुंचकर श्रीमती मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि होता है और ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। सम्मान समारोह में पत्रकार प्रेम चन्द वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, योगेश चौहान, रवि गहलोत, हारुन सैफी, मेहरबान कुरैशी, सन्नी सैनी, तनवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रवि गहलोत2
- तितावी क्षेत्र के बुढ़िना गांव में मारपीट का आरोप, जातिसूचक शब्द कहने का भी दावा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव बुढ़िना निवासी रविंद्र ने गांव के कवि और नईम पर अपने बेटे व परिवार के साथ मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रविंद्र के अनुसार, उसका बेटा गांव में घूमने गया था। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने उसके बेटे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर रविंद्र अपनी पत्नी के साथ मामले के बारे में पूछताछ करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।3