Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज के निचलौल में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दामोदरी पोखरे पर बीती रात सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायक समर सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों तक समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।
VIJAY CHAURASIYA
महराजगंज के निचलौल में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दामोदरी पोखरे पर बीती रात सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायक समर सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों तक समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में सपा की पीडीए जन चौपाल,भोजपुरी गायक समर सिंह के गीतों से जनसंपर्क महराजगंज में सपा की पीडीए जन चौपाल,भोजपुरी गायक समर सिंह के गीतों से जनसंपर्क1
- जनगणना प्रशिक्षण से 60 कर्मचारी रहे नदारद, नोटिस की तैयारी । 1,152 कार्मिकों को बुलाया गया था, 1,092 ने लिया प्रशिक्षण । महराजगंज। जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच प्रशिक्षण में 60 कार्मिकों की गैरहाजिरी सामने आई है। सोमवार को जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण में 1,152 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बुलाया गया था। इनमें 1,092 उपस्थित हुए, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर कार्मिकों को संबंधित विभागों की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जनसंख्या गणना के द्वितीय चरण के तहत सदर क्षेत्र के समेकित विद्यालय धनेवा-धनेई, नौतनवा, नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार, नगर पंचायत चौक, परतावल और पनियरा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। फील्ड ट्रेनरों ने कार्मिकों को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार त्रुटिरहित और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना प्रभारी अम्बिका मौर्य की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सुचारु संचालन और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- महराजगंज में महिला की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत महराजगंज।* पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एकमा राजी टोला, पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी की मौत के मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर 21 अक्टूबर 2026 को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 22 अक्टूबर को ऑपरेशन के बाद पत्नी की हालत अचानक बिगड़ गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने हीमोग्लोबिन 9.1 होने की बात कही और ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता बताई। परिजनों का आरोप है कि ब्लड बैंक से ब्लड लाने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और लगभग 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही की आशंका जताई है। उन्होंने शिकायत में अस्पताल की भूमिका की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ महराजगंज का कहना है कि शिकायत के आधार पर जरूरत के अनुसार जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- मिठौरा:सेखुई में आवास के नाम पर प्रधान ने मचाई लूट,पूछने पर क्या बोले प्रधान..1
- भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली भारत-नेपाल सीमा पर वायरल वीडियो भारत-नेपाल सीमा पर देर शाम सीमा बंद होने के बाद कुछ नेपाली नागरिकों के कथित तौर पर सीमा पार करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा पर तैनात SSB जवानों द्वारा लोगों को रोकते और समझाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो कब और किस सीमा चौकी का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल1
- *महराजगंज: PHC रुद्रापुर में लगा रविवार आरोग्य मेला, सैकड़ों लोगों ने कराई निःशुल्क जांच* _सिसवा, महराजगंज।_ विकास खंड सिसवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रापुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही गंगौली, गेरमा, रुद्रापुर और आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी, बीपी-शुगर, खून की कमी, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाइयाँ दी गईं। कई लोगों का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से संबंधित परामर्श भी दिया गया। डॉ. राजकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर रविवार को PHC पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को गांव के पास ही बेहतर इलाज मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, फार्मासिस्ट, ANM बिन्दु, वार्ड बॉय, विजय कुमार और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की। ---3
- महराजगंज के निचलौल में समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दामोदरी पोखरे पर बीती रात सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायक समर सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों तक समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया।1
- चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार। महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि राजभर (करीब 19 वर्ष), पुत्र हीरा राजभर, निवासी ग्राम नक्शा बक्सा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 दर्ज था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़िता के बयान, उम्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह और कांस्टेबल विश्वजीत सिंह शामिल रहे।1