Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर... स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब स्कूल की स्थिति देखने पहुंची CJP की टीम का ग्रामीणों के एक समूह से टकराव हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। एक CJP सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है।
Pilibhit Darpan/ND India News
स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर... स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब स्कूल की स्थिति देखने पहुंची CJP की टीम का ग्रामीणों के एक समूह से टकराव हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। एक CJP सदस्य के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा मंडलायुक्त ने किया ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा, शारदा नदी के कटान का लिया जायजा पीलीभीत। बरेली मंडल के मंडलायुक्त शंभू कुमार, IAS ने गुरुवार को जनपद पीलीभीत के ट्रांस शारदा पार क्षेत्र का दौरा किया। मंडलायुक्त ने हजारा क्षेत्र के शास्त्री नगर पहुंचकर शारदा नदी के कटान का मौके पर निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इसके बाद मंडलायुक्त ने बमनपुर भागीरथ में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, शारदा नदी के कटान से बचाव तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से मंडलायुक्त को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, IAS, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, IPS, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग कुलविंदर कौर, गुरदेव सिंह, सुक्खू प्रधान, अमरीक सिंह प्रशासक, निरंजन सिंह, सतनाम सिंह और चरणजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान परमजीत सिंह उर्फ पीजी ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंच का संचालन करते हुए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और ट्रांस शारदा पार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मंडलायुक्त के दौरे के बाद शारदा नदी के कटान और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई होगी।1
- टाहा प्यारी नवादा से 40 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना, 24 अगस्त को ग्राम पंचायत शिव मंदिर पर होगा जलाभिषेक टाहा प्यारी नवादा से 40 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना, 24 अगस्त को ग्राम पंचायत शिव मंदिर पर होगा जलाभिषेक नवाबगंज (बरेली)। बरेली जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टाहा प्यारी नवादा से गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे चतुर्थ सुपरफास्ट डाक कांवड़ यात्रा के तहत 40 कांवड़ियों का जत्था पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। जत्थे के रवाना होते ही पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिवभक्त हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर वापस टाहा प्यारी नवादा लौटेंगे। सोमवार, 24 अगस्त को ग्राम पंचायत टाहा प्यारी नवादा स्थित शिव मंदिर पर पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की जाएगी। चतुर्थ सुपरफास्ट डाक कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ियों के नाम पहली पंक्ति: विक्की भोले, अविनाश भोले, आलोक भोले, राजू भोले, सुमित भोले, सत्यपाल भोले, मनोहर भोले, करण भोले, अजय भोले, विवेक भोले, मनोज भोले, आयुष, नक्की भोले और विशाल भोले। दूसरी पंक्ति: राहुल भोले, विनोद भोले, बाबू भोले, करण सिंह भोले, सचिन भोले, धर्मेन्द्र भोले, राजा भोले, यशपाल भोले, विराज भोले, अजय भोले, अंकित भोले, महेश भोले और रवि भोले। तीसरी पंक्ति: परमाल भोले, पंकज भोले, नीरज भोले, मुकेश भोले, छत्रपाल भोले, सूरज भोले, अंश भोले, आदर्श भोले और परी भोले। विशेष पदाधिकारी: महंत सत्यप्रकाश भोले एवं सेवादार तेजपाल भोले। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्राम पंचायत टाहा प्यारी नवादा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों की सकुशल वापसी की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन रहेंगे और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी करेंगे। गुरुवार, 20 अगस्त को शाम 7:30 बजे रवाना हुआ यह चतुर्थ सुपरफास्ट डाक कांवड़ यात्रा का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटेगा। 24 अगस्त को ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों की सकुशल यात्रा एवं वापसी की कामना की।1
- तिरंगा यात्रा से गूंजा पीलीभीत, सफाई कर्मचारियों ने रखीं कई मांगें,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन1
- आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया आज मंडलायुक्त महोदय द्वारा तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में कटान की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए बाढ़ सुरक्षा हेतु चौपाल आयोजन किया गया1
- मेरठ के कप्तान अविनाश पांडे का तबादला! सख्त पुलिसिंग से अपराधियों में खौफ, अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी1
- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षा सूत्र। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधा रक्षासूत्र, भारत-नेपाल सीमा के जवानों के लिए भी भेजी राखियां। पीलीभीत ।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद के 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की 18 छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से बनाई हुई राखियां बांधी। इसके साथ ही, बालिकाओं ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों के लिए भी हस्तनिर्मित राखियां भेजीं। जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों की सभी छात्राएं पढ़ाई-लिखाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और आने वाले समय में उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने संकल्प जताया कि जिले के सभी 9 कस्तूरबा विद्यालयों को प्रदेश के सबसे सुंदर और सर्वसुविधायुक्त विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएसए, शिक्षकों एवं सभी बालिकाओं का धन्यवाद व्यक्त किया।4
- कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! कवरपुरा में स्कूल नहीं, तबेले में पढ़ रहे हैं बच्चे!-जिनकी जगह है उनकी ज़ुबानी सुनिए ! जिस जगह स्कूल चल रहा है, उसके मालिक ने खुद बताया—“ये तबेला है, इसमें गाय-भैंस बंधती हैं।” स्कूल की छत की पट्टियां तीन साल से टूटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। नतीजा ये कि तीन साल से बच्चे स्कूल की जगह तबेले में पढ़ने को मजबूर हैं। सवाल सिर्फ टूटी छत का नहीं, सवाल ये है कि तीन साल तक जिम्मेदारों की नजर में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा क्यों नहीं आई? जिस जगह मवेशी बांधे जाते थे, वहां बच्चों का भविष्य बांध दिया गया।1
- गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, सोमवार को होगा जलाभिषेक1
- कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी, भावुक हुए डीएम1