logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालगढ़ में ईद व रामनवमी को लेकर सख्ती, डीजे प्रतिबंधित, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक जलालगढ़ में ईद व रामनवमी को लेकर सख्ती, डीजे प्रतिबंधित, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक जलालगढ़। आगामी ईद एवं रामनवमी को लेकर जलालगढ़ थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ ममता कुमारी एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोनों पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान कटार, फरसा सहित किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस निकालने के लिए सभी पूजा समितियों को पूर्व में अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

14 hrs ago
user_SHIPRA KUMARI
SHIPRA KUMARI
रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • मिट्टी माफिया का कहर: रात में जारी अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल कोशी नदी तटवर्ती इलाकों में इन दिनों मिट्टी माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासकर दादर घाट के आसपास रात के अंधेरे में बड़े-बड़े मशीनों से अवैध मिट्टी कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब पूरा इलाका सोता है, तब माफिया सक्रिय हो जाते हैं और पूरी रात खनन का काम चलता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न सिर्फ नदी के स्वरूप पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि आसपास के इलाकों में बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार हो रही मिट्टी कटाई से नदी किनारे कमजोर हो रहे हैं, जिससे कभी भी धंसान या हादसा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की भूमिका को लेकर उठ रहा है। लोगों का आरोप है कि या तो प्रशासन इस पूरे मामले से अनजान है, या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रहा है। इस चुप्पी ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।
    1
    मिट्टी माफिया का कहर: रात में जारी अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल
कोशी नदी तटवर्ती इलाकों में इन दिनों मिट्टी माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। खासकर दादर घाट के आसपास रात के अंधेरे में बड़े-बड़े मशीनों से अवैध मिट्टी कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब पूरा इलाका सोता है, तब माफिया सक्रिय हो जाते हैं और पूरी रात खनन का काम चलता रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न सिर्फ नदी के स्वरूप पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि आसपास के इलाकों में बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। लगातार हो रही मिट्टी कटाई से नदी किनारे कमजोर हो रहे हैं, जिससे कभी भी धंसान या हादसा हो सकता है।
सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की भूमिका को लेकर उठ रहा है। लोगों का आरोप है कि या तो प्रशासन इस पूरे मामले से अनजान है, या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रहा है। इस चुप्पी ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Anil Mahto
    1
    Post by Anil Mahto
    user_Anil Mahto
    Anil Mahto
    कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    16 hrs ago
  • अगर किसी को जरूरत हैं मदद का तो ऐसे इंसानों का कीजिए जिसको अभी मदद करने का जरूरत हैं एक ही रुपया से कीजिए लेकिन कीजिए जरूर इस वीडियो को आप सभी मिलकर जरूर शेयर करें
    1
    अगर किसी को जरूरत हैं मदद का तो ऐसे इंसानों का कीजिए जिसको अभी मदद करने का जरूरत हैं एक ही रुपया से कीजिए लेकिन कीजिए जरूर इस वीडियो को आप सभी मिलकर जरूर शेयर करें
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    29 min ago
  • Post by Gulshankumar
    1
    Post by Gulshankumar
    user_Gulshankumar
    Gulshankumar
    Physiotherapist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Bhagalpur
    1
    Bhagalpur
    user_MOHAMMAD SADDAM
    MOHAMMAD SADDAM
    Artist Araria, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    11 hrs ago
  • Post by TRUTH DOCUMENTRY
    1
    Post by TRUTH DOCUMENTRY
    user_TRUTH DOCUMENTRY
    TRUTH DOCUMENTRY
    Voice of people अररिया, अररिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • कस्बा प्रखंड के लखना पंचायत में चुनावी मुकाबले में मोहम्मद आरिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद नौशाद को 24 मतों से हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। उनकी इस लगातार दूसरी जीत से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला काफी कांटे का रहा, लेकिन अंततः मोहम्मद आरिफ ने बढ़त बनाए रखते हुए अपनी पकड़ मजबूत साबित की। जीत के बाद पंचायत में जश्न का माहौल है और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
    1
    कस्बा प्रखंड के लखना पंचायत में चुनावी मुकाबले में मोहम्मद आरिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद नौशाद को 24 मतों से हराकर दूसरी बार जीत हासिल की। उनकी इस लगातार दूसरी जीत से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह मुकाबला काफी कांटे का रहा, लेकिन अंततः मोहम्मद आरिफ ने बढ़त बनाए रखते हुए अपनी पकड़ मजबूत साबित की। जीत के बाद पंचायत में जश्न का माहौल है और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.