Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anil Mahto
More news from बिहार and nearby areas
- संतोषी माता मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर चैती दुर्गा पूजा के आगमन को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर में तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है।मंदिर समिति द्वारा साफ-सफाई, रंग-रोगन और विद्युत सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। चैती नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार पूजा को और भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।1
- Post by Anil Mahto1
- आप सभी से गुजारिश हैं अनुरोध इस वीडियो को शेयर जरूर करें एक गरीब बिजली मिस्त्री को करेंट लगने से हालात पूरी तरह से गंभीर हैं जिन्दा तो जरूर हैं लेकिन घूट_ घूट कर मर रहे हैं अगर आप सभी को हम सभी को मदद करना हैं तो ऐसे इंसानों का करे जो उस लायक हैं बाकी स्कैनर लगा दिया गया हैं कमेंट बॉक्स मैं!!1
- पाली।पाली पुलिस अधिक्षक महोदया,पाली के समक्ष सुरमाराम पुत्र श्रीमोतीलाल निवासी गाँव काकलवास पी एस खीवाडा तहसील देसूरी जिला पाली नेअपनी पतनी श्रीमति कमला पुत्री औटारामजी भील को कमठा ठैकादार घीसाराम जोगी ,कमला पतनी सुरमाराम को बहका फुसलाकर भगा कर तीन महीने पूर्व लेकर गये।जिसका पुलिस थाना खीवाडा मे पंजियन नंबर 0001/2026का मुकदमा दर्ज करवाया गया। मेरी धर्म पतनी कमला की शादी 14 साल पूर्व हुई थी।चार संतान कीरण ,नारंगी , वर्ष जगदीश है। एक दिन मगर तालाब पर चार दिवारी बनाने का बहाना बनाकर भगाकर लै गयै।इसी आशय मे पुलिस अधिक्षक पाली के समक्ष सुरमाराम भील आज लिखित मे आवेदन पेश किया गया।अब दैखते है,कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)3
- पूर्णियां के गुलाबबाग जीरो माइल के एक 5 स्टार होटल में लड़की ने एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। लड़की पैदल वहाँ से जान बचाकर भागी और जीरो माइल चौराहा पर आकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई। जिसके बाद ट्रक की लंबी कतार लग गई. . . . . . #SeemanchalBytes #Purnea #Purnia1
- कटिहार जिले में एक तरफ आशुतोष द्विवेदी यह दावा करते हैं कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं दूसरी ओर गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का खेल जारी है। सूत्रों के अनुसार, विकास कुमार उर्फ डिंपल चौधरी द्वारा संचालित दुकानों की आड़ में यह पूरा नेटवर्क चल रहा है। पहले ग्राहकों को किताब दुकान पर भेजा जाता है, जहां ₹200 प्रति किलो के हिसाब से गैस की पर्ची काटी जाती है। इसके बाद ग्राहकों को “आशीर्वाद” नामक दुकान पर भेजा जाता है, जहां दूध, दही और लस्सी की आड़ में असल खेल होता है। पर्ची दिखाने के बाद ग्राहकों को बाहर बैठा दिया जाता है और अंदर गोदाम में स्टाफ द्वारा छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जाती है। सबसे बड़ा सवाल अब प्रशासन पर खड़ा हो रहा है। जब जिलाधिकारी द्वारा हर प्रखंड में धावा दल गठित होने की बात कही गई है, तो फिर कोढ़ा में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? क्या यह सब प्रशासन की अनदेखी है या फिर मिलीभगत? स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विशेषकर आपूर्ति विभाग, इस पूरे खेल से अनजान नहीं हो सकते। अगर जांच हुई है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? और अगर जांच नहीं हुई, तो जिम्मेदारी किसकी? अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।1
- Post by Mukesh Kumar1
- जलालगढ़ में ईद व रामनवमी को लेकर सख्ती, डीजे प्रतिबंधित, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक जलालगढ़। आगामी ईद एवं रामनवमी को लेकर जलालगढ़ थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ ममता कुमारी एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दोनों पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान कटार, फरसा सहित किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस निकालने के लिए सभी पूजा समितियों को पूर्व में अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया।1