Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसनगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, 54.7% हुआ मतदान।
Mukesh Kumar
हसनगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, 54.7% हुआ मतदान।
More news from बिहार and nearby areas
- RPIA rashtriy sachiv basuki nath sah knojiya purv sansad pratyashi Katihar Bihar All India railway Shu shine worker union rashtriy upadhyaksh Bhartiya Sonar Sangh ke rashtriy sanrakshak police India reform Pradesh adhyaksh Bihar Bhartiya manvadhikar Pradesh Bihar1
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार के न्यू मार्केट हफीज मार्केट में दावते इफ्तार का हुआ आयोजन। दावत में कई समाजसेवी,स्थानीय प्रतिनिधि ने भाग लिया,इफ्तार पार्टी का आयोजन फिरोज कुरेशी के द्वारा किया गया।2
- कटिहार जिले में एक तरफ आशुतोष द्विवेदी यह दावा करते हैं कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं दूसरी ओर गेराबाड़ी बाजार में खुलेआम गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का खेल जारी है। सूत्रों के अनुसार, विकास कुमार उर्फ डिंपल चौधरी द्वारा संचालित दुकानों की आड़ में यह पूरा नेटवर्क चल रहा है। पहले ग्राहकों को किताब दुकान पर भेजा जाता है, जहां ₹200 प्रति किलो के हिसाब से गैस की पर्ची काटी जाती है। इसके बाद ग्राहकों को “आशीर्वाद” नामक दुकान पर भेजा जाता है, जहां दूध, दही और लस्सी की आड़ में असल खेल होता है। पर्ची दिखाने के बाद ग्राहकों को बाहर बैठा दिया जाता है और अंदर गोदाम में स्टाफ द्वारा छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग की जाती है। सबसे बड़ा सवाल अब प्रशासन पर खड़ा हो रहा है। जब जिलाधिकारी द्वारा हर प्रखंड में धावा दल गठित होने की बात कही गई है, तो फिर कोढ़ा में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? क्या यह सब प्रशासन की अनदेखी है या फिर मिलीभगत? स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, विशेषकर आपूर्ति विभाग, इस पूरे खेल से अनजान नहीं हो सकते। अगर जांच हुई है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? और अगर जांच नहीं हुई, तो जिम्मेदारी किसकी? अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।1
- आप सभी से गुजारिश हैं अनुरोध इस वीडियो को शेयर जरूर करें एक गरीब बिजली मिस्त्री को करेंट लगने से हालात पूरी तरह से गंभीर हैं जिन्दा तो जरूर हैं लेकिन घूट_ घूट कर मर रहे हैं अगर आप सभी को हम सभी को मदद करना हैं तो ऐसे इंसानों का करे जो उस लायक हैं बाकी स्कैनर लगा दिया गया हैं कमेंट बॉक्स मैं!!1
- पाली।पाली पुलिस अधिक्षक महोदया,पाली के समक्ष सुरमाराम पुत्र श्रीमोतीलाल निवासी गाँव काकलवास पी एस खीवाडा तहसील देसूरी जिला पाली नेअपनी पतनी श्रीमति कमला पुत्री औटारामजी भील को कमठा ठैकादार घीसाराम जोगी ,कमला पतनी सुरमाराम को बहका फुसलाकर भगा कर तीन महीने पूर्व लेकर गये।जिसका पुलिस थाना खीवाडा मे पंजियन नंबर 0001/2026का मुकदमा दर्ज करवाया गया। मेरी धर्म पतनी कमला की शादी 14 साल पूर्व हुई थी।चार संतान कीरण ,नारंगी , वर्ष जगदीश है। एक दिन मगर तालाब पर चार दिवारी बनाने का बहाना बनाकर भगाकर लै गयै।इसी आशय मे पुलिस अधिक्षक पाली के समक्ष सुरमाराम भील आज लिखित मे आवेदन पेश किया गया।अब दैखते है,कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)3
- पूर्णियां के गुलाबबाग जीरो माइल के एक 5 स्टार होटल में लड़की ने एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। लड़की पैदल वहाँ से जान बचाकर भागी और जीरो माइल चौराहा पर आकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई। जिसके बाद ट्रक की लंबी कतार लग गई. . . . . . #SeemanchalBytes #Purnea #Purnia1
- कटिहार के विकास भवन में जिला पदाधिकारी, कटिहार, आशुतोष द्विवेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक, कटिहार, श्री अभिजीत कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त अध्यक्षता के रूप में आगामी ईद-उल-फित्त, रामनवमी, चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर सामान्य विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों से एक-एक कर उनके पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया। समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त करते हुए इन त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण निर्णयों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। उक्त क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी से प्राप्त सुझाव एवं उनसे मिले महत्वपूर्ण फीड बैक के लिये सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को आश्वश्त किया कि प्राप्त सुझावों पर जिला प्रशासन द्वारा समुचित कदम उठाए जाएंगे। सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आगामी ईद-उल-फित्त, रामनवमी, चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एहतिहातन सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। सूचनातंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है, साथ ही अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी। किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर तेज-तर्रार अधिकारियों के अलावा क्विक रिस्पांस टीम(QRT) पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी क्षेत्रों के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों से उनके क्षेत्र विशेष की गतिविधियों की जानकारी एवं उनका महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद से पूर्व बाजारों में काफी भीड़ होती है, इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी निरंतर रात्रि में पेट्रोलिंग करते रहें। सभी नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निदेश दिया गया। ईद के नमाज अदा करने के बाद बाजार पूरी रात भर खुली रहती है इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी रात चौकस रहेंगे तथा अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए उपस्थित लोगों से कहा कि जिला साइबर सेल एवं सोशल मीडिया टीम पूरी तत्परता से सोशल मीडिया के सभी पोस्ट पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्तियों के द्वारा किसी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाकर विधि-व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया जाता है तो वैसे व्यक्तियों को चिन्हित् कर उनके विरुद्ध तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की कि किसी भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड करने से बचें और प्रशासन को इसकी जानकारी तुरंत दें ताकि वैसे आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही चैती छठ के अवसर पर सभी स्थानीय पदाधिकारियों को घाटों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया। खतरनाक घाटों पर इस आशय का संकेत लगाने को कहा गया। सभी घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। आवश्यकता के अनुरूप घाटों पर एस.डी.आर.एफ. की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में अपर समाहर्ता आपदा को ऐसे घाटों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निरंतर भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारीगण को निदेशित किया गया कि शांति समिति के सदस्य से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्व वातावरण में पर्व मनाना सुनिश्चित करेंगे । उक्त बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय कटिहार के द्वारा बताया गया कि किसी भी तरह के जूलूस के आयोजन हेतु लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा। लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की अनुमति दी जायेगी। प्रत्येक आयोजन के लाइसेन्स हेतु 10-15 लोगों को पहचान पत्र जमा करना होगा, जिसका सत्यापन भी कराया जायेगा। जूलूस/शोभायात्रा गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लाइसेन्स में दर्ज शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही निकाली जायेगी। साथ ही सभी शांति समिति के सदस्यओं को अवगत कराया गया की मनानीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायादेश एवं राज्य सरकर के संदर्भित निदेश के अनुरूप राज्य के किसी भी क्षेत्र में पर्व/त्योहार के अवसर पर डीजे (DJ) का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर उक्त न्यायादेश तथा राज्य सरकर के निदेश के आलोक में विधि-सम्मत कार्रवाई करने की बाध्यता होगी। आगे लाउडस्पीकर का प्रयोग अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्गत लाइसेंस के उपरांत ही की जाय एवं इस संबंध में आयोजकों से अनुरोध है कि लाउडस्पीकर के प्रयोग का अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर कर विहित शर्तों के तहत डेसीबल लिमिट, समय सीमा संबंधित शर्तों के साथ उपयोग करेंगे एवं जुलूस के लिए थाना से अनुज्ञप्ति प्राप्त कर अनुज्ञप्ति में निहित रूट चार्ट एवं अन्य शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे सभी जुलूस के साथ आयोजक वोलेंटियर रखेंगे एवं उक्त सभी वॉलिंटियर्स का पहचान पत्र निर्गत करेंगे। किसी भी तरह के शस्त्र का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी तरह के अश्लील/भड़काऊ गीत, संगीत एवं संवाद के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी को सभी नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निदेश दिया गया। आगे सभी संबधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पूरी रात चौकस रहने तथा अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आदेश दिया गया। उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं गोपनीय शाखा प्रभारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की स-समय उपस्थिति की जाँच करने को कहा गया। आगे पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया है कि रामनवमी और ईद-उल-फित्त के रात्री को निरंतर पेट्रोलिंग करते रहेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ प्रभारी पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त नगर निगम कटिहार, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार/बारसोई/मनिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार/बारसोई / मनिहारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखा एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी कटिहार जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्यगण एवं शांति समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।4