अम्बाह पीजी कॉलेज परीक्षा के दौरान ट्रैफिक अव्यवस्था, पार्किंग होते हुए भी सड़क पर खड़े वाहन से रहवासी परेशान अम्बाह: नगर के पी.जी. कॉलेज (विश्वविद्यालय) में चल रही परीक्षाओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कॉलेज के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि परीक्षा के समय जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। खास बात यह है कि कॉलेज परिसर में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने के बावजूद भी छात्र-छात्राएं और वाहन चालक अपने वाहन अंदर खड़ा नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देश दिए जाएं कि सभी वाहनों को परिसर के अंदर ही पार्क कराया जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
अम्बाह पीजी कॉलेज परीक्षा के दौरान ट्रैफिक अव्यवस्था, पार्किंग होते हुए भी सड़क पर खड़े वाहन से रहवासी परेशान अम्बाह: नगर के पी.जी. कॉलेज (विश्वविद्यालय) में चल रही परीक्षाओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कॉलेज के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि परीक्षा के समय जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। खास बात यह है कि कॉलेज परिसर में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने के बावजूद भी छात्र-छात्राएं और वाहन चालक अपने वाहन अंदर खड़ा नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देश दिए जाएं कि सभी वाहनों को परिसर के अंदर ही पार्क कराया जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
- आज मुरैना जिले के अम्बाह में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर निकले भव्य चल समारोह का जिला कांग्रेस परिवार के सभी साथियों के साथ डायवर्सन रोड पर चल समारोह का भव्य स्वागत सम्मान किया एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर चल समारोह में शामिल सभी बाबा साहब के अनुयायियों को मीठा जल (शरबत) पिलाकर स्वागत सम्मान किया गया! बाबा साहब की 135 वी जयंती पर सभी जिले वासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। जय कांग्रेस! विजय कांग्रेस! जनसेवक -: मधुराज सिंह तोमर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना (म.प्र.)2
- अंबाह में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, निकला भव्य चल समारोह अंबाह। 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबाह नगर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर समन्वय समिति अंबाह के महामंत्री राम प्रसाद सखवार, अध्यक्ष रामकिशोर किरार एवं अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं पानी का सहयोग प्रदान किया गया। वहीं मधुराज सिंह तोमर द्वारा जलपान वितरण किया गया तथा वृजकिशोर सखवार के द्वारा जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यह चल समारोह दौहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः अंबेडकर पार्क में आकर संपन्न हुआ। समापन के बाद डॉ. आंबेडकर समन्वय समिति अंबाह, जिला मुरैना द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहरवासियों के योगदान की सराहना की गई। यह प्रशस्ति प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी के हाथों से वितरित किए गए। इस आयोजन में विनोद सिंह तोमर उपाध्यक्ष इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन एवं उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही अंबाह टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिनके द्वारा पूरे चल समारोह को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ1
- अम्बाह: नगर के पी.जी. कॉलेज (विश्वविद्यालय) में चल रही परीक्षाओं के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कॉलेज के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि परीक्षा के समय जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। खास बात यह है कि कॉलेज परिसर में पार्किंग की उचित व्यवस्था होने के बावजूद भी छात्र-छात्राएं और वाहन चालक अपने वाहन अंदर खड़ा नहीं कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और कॉलेज प्रबंधन को भी निर्देश दिए जाएं कि सभी वाहनों को परिसर के अंदर ही पार्क कराया जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- Post by Banti shrivas1
- अंबाह। यात्रा वृत्तांत,,, भारत में हिमाचल प्रदेश को देव भूमि की उपमा दी गई है,, हिमाचल पर्वत से निकलने वाली मोक्षदायिनी गंगा को मां की संज्ञा प्रदान है। मेरी यात्र का प्रथम पड़ाव हरियाणा और हिमाचल का सीमा क्षेत्र और जग जननी मां कालिका माता की मोक्षदायिनी भूमि था,, वहां से वाया हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस से शिमला व आगामी यात्रा भी राज्य परिवहन निगम की बस ही सारथी थी।1
- 14 14 अप्रैल 20261
- बीकानेर मिष्ठान भंडार को दिया नोटिस धौलपुर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।4
- भिंड जिला के गोरमी नगर में स्थित उपाध्याय फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक आंग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है1