Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को साहिबगंज के उपायुक्त के रूप में श्री दीपक कुमार दुबे ने साहिबगंज जिले के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में संभाला पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
MEDIA33
आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को साहिबगंज के उपायुक्त के रूप में श्री दीपक कुमार दुबे ने साहिबगंज जिले के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में संभाला पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by MEDIA331
- कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टाफ सब ऑर्डिनेट रेस्टहाउस में छापामारी, 4 कमरे खाली कराए।। कटिहार में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में शुक्रवार शाम एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में अचानक छापामारी की गई। इस दौरान वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेल कर्मियों को बुलाकर बंद कमरों को खुलवाया गया और खाली कराया गया। इस कार्रवाई से पूरे रेस्टहाउस परिसर में हड़कंप मच गया। वही कटिहार में ट्रेनिंग के लिए आए सैकड़ों रेल कर्मियों को नहीं मिल रही थी जगह मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कटिहार में ट्रेनिंग के लिए रायगंज और मालदा से 100 से अधिक रेलकर्मी पहुंचे हैं, लेकिन उनके ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर, कुछ छोटे अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से नियमों के विरुद्ध कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। यूनियन का अभियान जारी, आगे भी होगी कार्रवाई होगी। यूनियन द्वारा अब तक कुल 4 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था और आने वाले समय में और भी कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की संभावना जताई गई है। यूनियन द्वारा मौके पर दौरदार नारेबाजी भी की गई2
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- आजमनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी दामाद ने दिनदहाड़े सरेआम अपनी सास और साली के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटीया बैरिया गांव निवासी 58 वर्षीय सीमा खातून अपनी बेटी और बेटे के साथ धूमनगर मदरसा जा रही थीं। इसी दौरान बेरिया घाट के पास उनका दामाद मोहम्मद अशरफुल उम्र करीब 30 वर्ष, जो इमामनगर का रहने वाला बताया जा रहा है, रास्ते में उन्हें रोक लिया आरोप है कि उसने पहले गाली-गलौज शुरू की और देखते ही देखते अपनी कमर से बेल्ट खोलकर सास पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि जब सीमा खातून की बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी दामाद ने उसे भी नहीं बख्शा और बेल्ट से बेरहमी से पीट दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोग भी सहम गए। हालांकि किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है घटना के बाद पीड़ित परिवार सीधे आजमनगर थाना पहुंचा, जहां उन्होंने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है वही पीड़ित महिला का कहना है कि आवेदन देने का 9 दिन हो गया लेकिन आजमनगर पुलिस इस आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है इस घटना ने समाज में रिश्तों की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खुलेआम इस तरह की पिटाई लोगों को झकझोर कर रख दिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है1
- सत्तापक्ष में ही बगावत! मांझी ने शराबबंदी पर उठाए गंभीर सवाल1
- बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय ने बिहार वासियों से किए अपील.... जनगणना में दिखावे दिलचस्पी और स्व गणना करे।1
- देखिए भाई लोग दोनों में, कैसे खाना को लेकर झगड़ा हो रहा है।। आपलोग बढ़ाओ किसका गलती है।।1
- कटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कावर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और घर पर ही रह रहे थे। देर रात वे अपने घर में सोए हुए थे, तभी पुराने विवाद को लेकर गांव के ही सुनील यादव ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी विमली देवी और बहू मौसम कुमारी ने बताया कि अचानक चीख की आवाज सुनकर वे दौड़ीं, तो देखा कि उमेश यादव खून से लथपथ पड़े हैं। यह मंजर देख परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।2