logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई सोमवार को सीएचसी की ओपीडी 400 पार, निजी नर्सिंग होम भी फुल; स्वाइन फ्लू के खौफ से सहमे लोग फतेहाबाद : मौसम में बदलाव के साथ फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। हनुमान नगर, विमला विहार कालोनी, न्यू हनुमान नगर और चौराहा मुहल्ला में सबसे ज्यादा प्रकोप बताया जा रहा है। घर-घर लोग बुखार, खांसी, जुकाम और बदन दर्द से जूझ रहे हैं। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमारी की चपेट में हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या से सीएचसी परिसर में भीड़ लगी रही। वहीं, निजी नर्सिंग होमों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होने लगे हैं। वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर भी खौफ है। बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों को लेकर लोग आशंकित होकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक चौहान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी 400 के पार रही। अभी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच और परामर्श लेने के साथ स्वयं दवा खाने से बचें। चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

2 hrs ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई सोमवार को सीएचसी की ओपीडी 400 पार, निजी नर्सिंग होम भी फुल; स्वाइन फ्लू के खौफ से सहमे लोग फतेहाबाद : मौसम में बदलाव के साथ फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। हनुमान नगर, विमला विहार कालोनी, न्यू हनुमान नगर और चौराहा मुहल्ला में सबसे ज्यादा प्रकोप बताया जा रहा है। घर-घर लोग बुखार, खांसी, जुकाम और बदन दर्द से जूझ रहे हैं। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमारी की चपेट में हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या से सीएचसी परिसर में भीड़ लगी रही। वहीं, निजी नर्सिंग होमों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होने लगे हैं। वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर भी खौफ है। बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों को लेकर लोग आशंकित होकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक चौहान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी 400 के पार रही। अभी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच और परामर्श लेने के साथ स्वयं दवा खाने से बचें। चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर 🌊 पिनाहट। उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। 🌊 पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ⚠️ जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है। #पिनाहट #उटंगन_नदी #फतेहाबाद #आगरा #ब्रेकिंगन्यूज #जलस्तर #बाढ़ #ViralVideo #ReelsChallenge
    2
    पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर 
उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है।
पिनाहट ब्रेकिंग | उटंगन नदी उफान पर 🌊
पिनाहट। उटंगन नदी का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। पिनाहट ब्लॉक के गांव टोड़ा के पास फतेहाबाद क्षेत्र में जाने के लिए बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है।
🌊 पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
⚠️ जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों से नदी और पुल के आसपास जाने से बचने की अपील की जा रही है।
#पिनाहट #उटंगन_नदी #फतेहाबाद #आगरा #ब्रेकिंगन्यूज #जलस्तर #बाढ़ #ViralVideo #ReelsChallenge
    user_कृष्णकांत निषाद
    कृष्णकांत निषाद
    Local News Reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहाबाद फतेहाबाद ऐतिहासिक कंस मेला श्री कृष्ण जन्माष्टमी और मेले में कई प्रकार के प्रोग्राम किए जाते हैं जिसमें ददिहि लीला कमेटी की तरफ से सभी का स्वागत सम्मान किया गया और मौके पर पहुंचे राम सकल गुर्जर पूर्व मंत्री के पुत्र तेजेंद्र गुर्जर ने सभी पत्रकार का हुआ का स्वागत सम्मान किया और संस्कृति कार्यक्रम की परंपरा को भी निभाया गया
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहाबाद 
फतेहाबाद ऐतिहासिक कंस मेला श्री कृष्ण जन्माष्टमी और मेले में कई प्रकार के प्रोग्राम किए जाते हैं जिसमें ददिहि लीला कमेटी की तरफ से सभी का स्वागत सम्मान किया गया और मौके पर पहुंचे राम सकल गुर्जर पूर्व मंत्री के पुत्र तेजेंद्र गुर्जर ने सभी   पत्रकार का हुआ का स्वागत सम्मान किया और संस्कृति कार्यक्रम की परंपरा को भी निभाया गया
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग न्यूज!!! उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चों की मौत का मामला सामने आया है थाना सदर क्षेत्र का है मामला, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप... परिजनों का दावा—समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बिगड़ी बच्चों की हालत... बच्चों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, मामले की जांच की मांग...
    1
    आगरा ब्रेकिंग न्यूज!!!

उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चों की मौत का मामला सामने आया है

थाना सदर क्षेत्र का है मामला, 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप...

परिजनों का दावा—समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बिगड़ी बच्चों की हालत...

बच्चों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम, मामले की जांच की मांग...
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद में 9वीं श्री बृजवासी क्लब ने कराई भजन संध्या, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत फतेहाबाद में 9वीं श्री बृजवासी क्लब ने कराई भजन संध्या, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में कंस मेले के अवसर पर श्री बृजवासी क्लब की ओर से 9वीं भजन संध्या का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजनों का आनंद लिया। भजन संध्या का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सोनू शर्मा और पशु हाट मालिक भानु शर्मा (धिमिश्री वाले) ने मंच का फीता काटकर किया। इस दौरान क्लब की कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बॉबी शर्मा, प्रमोद रावत, बंटू शर्मा, सचिन पायलट, प्रेम जाट, मुन्नालाल शर्मा और नीरज उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्लब कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। भजन संध्या में गायक नेमीचंद कुशवाहा, सुपरस्टार गायिका लक्ष्मी शास्त्री, रामनारायण, केपी सिंह, बृजमोहन, मनोज बघेल और राजू मंसूरी सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और क्षेत्र में भक्ति व सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने आयोजन के लिए श्री बृजवासी क्लब की कमेटी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
    2
    फतेहाबाद में 9वीं श्री बृजवासी क्लब ने कराई भजन संध्या, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत
फतेहाबाद में 9वीं श्री बृजवासी क्लब ने कराई भजन संध्या, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में कंस मेले के अवसर पर श्री बृजवासी क्लब की ओर से 9वीं भजन संध्या का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
भजन संध्या का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सोनू शर्मा और पशु हाट मालिक भानु शर्मा (धिमिश्री वाले) ने मंच का फीता काटकर किया। इस दौरान क्लब की कमेटी की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बॉबी शर्मा, प्रमोद रावत, बंटू शर्मा, सचिन पायलट, प्रेम जाट, मुन्नालाल शर्मा और नीरज उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्लब कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
भजन संध्या में गायक नेमीचंद कुशवाहा, सुपरस्टार गायिका लक्ष्मी शास्त्री, रामनारायण, केपी सिंह, बृजमोहन, मनोज बघेल और राजू मंसूरी सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और क्षेत्र में भक्ति व सामाजिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने आयोजन के लिए श्री बृजवासी क्लब की कमेटी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
    user_Kirshna Parjapati
    Kirshna Parjapati
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • kids phone toy Name: kids phone toy Colour: Multicolor Recommended Age: 0-2 Years This Kids Learning Educational Phone Toy is specially designed to make early education fun, interactive, and engaging for kids. ✨ Why Parents Love It: Helps in early brain development Teaches Alphabets, Numbers & Basic Words पहचान कराए Animals, Fruits & Daily Objects Fun Music, Sound & Light Effects Easy-to-use Touch Buttons for kids Bright & Attractive Design kids love Learning Made Fun With 28 exciting functions, your child can explore: ABC & Numbers Animals & Sounds Fruits, Vegetables & Shapes Days, Months & Seasons Music & Fun Activities Safe for Kids Made from child-safe durable plastic Smooth edges for safe play Lightweight & easy to carry Product Details Material: Plastic Age Group: 2+ Years Type: Educational Toy Phone Language: English + Hindi Net Quantity: 1 Piece Perfect Gift Choice Best for birthdays, return gifts & early learning fun. Country of Origin: India
    1
    kids phone toy 
Name: kids phone toy 

Colour: Multicolor
Recommended Age: 0-2 Years
This Kids Learning Educational Phone Toy is specially designed to make early education fun, interactive, and engaging for kids.
✨
Why Parents Love It:

     Helps in early brain development
     Teaches Alphabets, Numbers & Basic Words
     पहचान कराए Animals, Fruits & Daily Objects
     Fun Music, Sound & Light Effects
     Easy-to-use Touch Buttons for kids
     Bright & Attractive Design kids love


Learning Made Fun

With 28 exciting functions, your child can explore:

    ABC & Numbers
    Animals & Sounds
    Fruits, Vegetables & Shapes
    Days, Months & Seasons
    Music & Fun Activities


Safe for Kids

    Made from child-safe durable plastic
    Smooth edges for safe play
    Lightweight & easy to carry


Product Details

    Material: Plastic
    Age Group: 2+ Years
    Type: Educational Toy Phone
    Language: English + Hindi
    Net Quantity: 1 Piece


Perfect Gift Choice

Best for birthdays, return gifts & early learning fun.
Country of Origin: India
    user_Mystore.91
    Mystore.91
    Salesperson Firozabad, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ SSP की बैठक, साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने की अपील... फिरोजाबाद, 7 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य सोशल मीडिया के प्रभावी माध्यम से आमजन को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में एसएसपी ने पीपीटी के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करना चाहिए। साथ ही [राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल] पर शिकायत दर्ज कराने, बैंक अथवा संबंधित यूपीआई सेवा प्रदाता को तत्काल सूचना देने, ट्रांजेक्शन आईडी, चैट, स्क्रीनशॉट व अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा पासवर्ड-पिन बदलने की सलाह दी। एसएसपी ने इन्फ्लुएंसरों से अपील की कि किसी घटना से संबंधित वीडियो या पोस्ट को तथ्यों की पुष्टि किए बिना वायरल न करें। पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बयान एवं प्रमाणिक जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर अफवाह और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने में सहयोग करें। ट्रैफिक नियमों पर भी चलेगा जागरूकता अभियान बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। इन्फ्लुएंसरों से हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रॉन्ग साइड वाहन न चलाने के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। एसएसपी ने छोटे-छोटे एनिमेशन, रील्स और जागरूकता वीडियो बनाकर युवाओं एवं आमजन तक यातायात नियमों का संदेश रोचक तरीके से पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच संवाद स्थापित करने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा समेत विभिन्न जनहितकारी संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं। बैठक के अंत में इन्फ्लुएंसरों से साइबर अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस के जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही राहवीर योजना के संबंध में भी आमजन को जागरूक करने को कहा गया। प्रेस नोट के अनुसार, इस योजना के तहत जान बचाने वाले मददगार को भारत सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश घुनावत, प्रभारी सोशल मीडिया सेल ओम हरि वाजपेयी, सोशल मीडिया पुलिस टीम, प्रभारी साइबर सेल संजुल पाण्डेय सहित साइबर सेल की टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ SSP की बैठक, साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने की अपील...

फिरोजाबाद, 7 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य सोशल मीडिया के प्रभावी माध्यम से आमजन को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
बैठक में एसएसपी ने पीपीटी के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करना चाहिए। साथ ही [राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल] पर शिकायत दर्ज कराने, बैंक अथवा संबंधित यूपीआई सेवा प्रदाता को तत्काल सूचना देने, ट्रांजेक्शन आईडी, चैट, स्क्रीनशॉट व अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा पासवर्ड-पिन बदलने की सलाह दी।
एसएसपी ने इन्फ्लुएंसरों से अपील की कि किसी घटना से संबंधित वीडियो या पोस्ट को तथ्यों की पुष्टि किए बिना वायरल न करें। पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बयान एवं प्रमाणिक जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर अफवाह और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने में सहयोग करें।
ट्रैफिक नियमों पर भी चलेगा जागरूकता अभियान
बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। इन्फ्लुएंसरों से हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और रॉन्ग साइड वाहन न चलाने के लिए सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई।
एसएसपी ने छोटे-छोटे एनिमेशन, रील्स और जागरूकता वीडियो बनाकर युवाओं एवं आमजन तक यातायात नियमों का संदेश रोचक तरीके से पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच संवाद स्थापित करने में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा समेत विभिन्न जनहितकारी संदेश कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाए जा सकते हैं।
बैठक के अंत में इन्फ्लुएंसरों से साइबर अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस के जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही राहवीर योजना के संबंध में भी आमजन को जागरूक करने को कहा गया। प्रेस नोट के अनुसार, इस योजना के तहत जान बचाने वाले मददगार को भारत सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश घुनावत, प्रभारी सोशल मीडिया सेल ओम हरि वाजपेयी, सोशल मीडिया पुलिस टीम, प्रभारी साइबर सेल संजुल पाण्डेय सहित साइबर सेल की टीम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज 35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा। निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। - शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद - डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक - बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा - सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।" राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज 35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा। निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। - शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद - डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक - बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा - सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।"
    1
    राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज


35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी

राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा।

निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी।
प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं  का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।  
- शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद
- डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक
- बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा
- सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी

थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।"
राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज
35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी
राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा।
निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी।
प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं  का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।  
- शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद
- डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक
- बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा
- सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी
थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।"
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Local News Reporter राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई सोमवार को सीएचसी की ओपीडी 400 पार, निजी नर्सिंग होम भी फुल; स्वाइन फ्लू के खौफ से सहमे लोग फतेहाबाद : मौसम में बदलाव के साथ फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। हनुमान नगर, विमला विहार कालोनी, न्यू हनुमान नगर और चौराहा मुहल्ला में सबसे ज्यादा प्रकोप बताया जा रहा है। घर-घर लोग बुखार, खांसी, जुकाम और बदन दर्द से जूझ रहे हैं। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमारी की चपेट में हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या से सीएचसी परिसर में भीड़ लगी रही। वहीं, निजी नर्सिंग होमों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होने लगे हैं। वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर भी खौफ है। बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों को लेकर लोग आशंकित होकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक चौहान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी 400 के पार रही। अभी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच और परामर्श लेने के साथ स्वयं दवा खाने से बचें। चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
    1
    फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल का प्रकोप, घर-घर बिछी चारपाई
सोमवार को सीएचसी की ओपीडी 400 पार, निजी नर्सिंग होम भी फुल; स्वाइन फ्लू के खौफ से सहमे लोग
फतेहाबाद : मौसम में बदलाव के साथ फतेहाबाद क्षेत्र में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। हनुमान नगर, विमला विहार कालोनी, न्यू हनुमान नगर और चौराहा मुहल्ला में सबसे ज्यादा प्रकोप बताया जा रहा है। घर-घर लोग बुखार, खांसी, जुकाम और बदन दर्द से जूझ रहे हैं। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमारी की चपेट में हैं। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी 400 के पार पहुंच गई। मरीजों की बढ़ती संख्या से सीएचसी परिसर में भीड़ लगी रही। वहीं, निजी नर्सिंग होमों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होने लगे हैं।
वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर भी खौफ है। बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों को लेकर लोग आशंकित होकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डा. अभिषेक चौहान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी 400 के पार रही। अभी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार या सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से जांच और परामर्श लेने के साथ स्वयं दवा खाने से बचें।
चिकित्सकों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पर्याप्त पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.